Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव

 

यादों में चट्टोपाध्याय : वो अफसर जिसने अंग्रेजों की नौकरी करते हुए रची बगावत, दिया देशभक्ति का पहला मंत्र

Special News
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Apr 2026

Last updated on: Apr 07, 2026, 12:49 IST

'साहित्य सम्राट' बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने भारत को 'वंदे मातरम' का एक ऐसा मंत्र दिया जिसने आजादी की लड़ाई का रुख ही बदल दी। 26 जून 1838 को पश्चिम बंगाल के नैहाटी के पास कांठलपाड़ा में जन्मे बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की कहानी ही विरोधाभासों से शुरू होती है। साल 1857, जब पूरा उत्तर और मध्य भारत अंग्रेजों के खिलाफ 'सिपाही विद्रोह' की आग में सुलग रहा था, तब कलकत्ता में एक अलग ही शांति पसरी थी।

कलकत्ता विश्वविद्यालय अपनी पहली डिग्री परीक्षाएं ले रहा था। बंदूकों के शोर के बीच बंकिम अपनी किताबों में खोए थे और इतिहास के पहले दो स्नातकों में से एक बनकर निकले। उनकी इस मेधा को देखते हुए अंग्रेजों ने उन्हें मात्र 20 साल की उम्र में डिप्टी मजिस्ट्रेट बना दिया। उन्होंने 32 साल तक अंग्रेजों की नौकरी की। उन्हें 'राय बहादुर' का खिताब भी मिला।

बता दें कि 'राय बहादुर' ब्रिटिश शासन के दौरान भारत में व्यक्तियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, निष्ठा या जन कल्याणकारी कार्यों के लिए दिया जाने वाला एक मानद उपाधि थी। बाहर से देखने पर वह ब्रिटिश सत्ता के एक अहम पुर्जे थे लेकिन एक स्वाभिमानी हिंदुस्तानी होने के नाते उन्हें अंग्रेजों का अहंकार अंदर ही अंदर कचोटता था।

वे जानते थे कि सीधे बगावत का मतलब जेल है, इसलिए उन्होंने बगावत का दूसरा रास्ता, 'कलम का रास्ता,' चुना। दिलचस्प बात यह है कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने अपनी साहित्यिक पारी की शुरुआत अंग्रेजी से की थी। उनका पहला उपन्यास 'राजमोहन की पत्नी' अंग्रेजी में था। हालांकि जल्द ही उन्हें समझ आ गया कि अगर सोई हुई अवाम को जगाना है, तो उन्हें उनकी अपनी भाषा में बात करनी होगी।

1865 में उन्होंने 'दुर्गेशनंदिनी' लिखा, जिसने बंगाली साहित्य में जैसे भूचाल ला दिया। इसके बाद 'कपालकुंडला', 'विषबृक्ष' और 1872 में उनके द्वारा शुरू की गई पत्रिका 'बंगदर्शन' ने बंगाल के बौद्धिक समाज की नींद उड़ा दी। उनके जीवन का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक 1882 में आया, जब उन्होंने 'आनंदमठ' प्रकाशित किया।

चूंकि वे एक सरकारी अफसर थे, इसलिए सीधे तौर पर अंग्रेजों को खलनायक नहीं बना सकते थे। उन्होंने बड़ी चतुराई से 18वीं सदी के 'संन्यासी विद्रोह' को अपनी कहानी का आधार बनाया। उन्होंने इतिहास के उन संन्यासियों को 'संतान' नामक ऐसे अनुशासित और देशभक्त योद्धाओं में बदल दिया, जो भारत माता की रक्षा के लिए अपनी जान देने को तैयार थे।

इसी उपन्यास के पन्नों में 'वंदे मातरम' गीत छिपा था जिसने भारत की तकदीर बदल दी। बहुत कम लोग जानते हैं कि यह गीत उपन्यास के लिखे जाने से काफी पहले, 1870 के दशक में हुगली नदी के किनारे एक शांत शाम को रचा गया था। बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने पहली बार भारत की मिट्टी को केवल जमीन का एक टुकड़ा नहीं, बल्कि साक्षात देवी 'भारत माता' के रूप में पेश किया।

1896 में रवींद्रनाथ टैगोर ने पहली बार कांग्रेस के मंच से इस गीत को गाया, लेकिन इसका असली जादू 1905 के 'बंगाल विभाजन' के दौरान दिखा। अंग्रेजों ने इस गीत पर पाबंदी लगा दी और इसे गाने वालों को जेल में बंद कर दिया, लेकिन पाबंदियों ने इस आग को और भड़का दिया। कलकत्ता की सड़कों से लेकर लंदन के 'इंडिया हाउस' तक, 'वंदे मातरम' क्रांतिकारियों का अजेय युद्धघोष बन गया।

1907 में जर्मनी में भीकाजी कामा द्वारा फहराए गए भारत के पहले विदेशी झंडे के बीच की पीली पट्टी पर भी 'वंदे मातरम' ही लिखा था। आजादी के बाद जब राष्ट्रगान चुनने की बारी आई, तो इस गीत के कुछ पदों (जिनमें देवी दुर्गा का जिक्र था) को लेकर विवाद हुआ। तत्कालीन मुस्लिम लीग ने इसका कड़ा विरोध किया। ऐसे में भारत के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को बचाए रखने के लिए संविधान सभा ने 24 जनवरी 1950 को एक ऐतिहासिक फैसला लिया।

तय हुआ कि 'वंदे मातरम' के शुरुआती दो पदों को अपनाया जाएगा और इसे 'जन गण मन' के बराबर 'राष्ट्रीय गीत' का दर्जा दिया जाएगा। बता दें कि केंद्र सरकार ने फरवरी 2026 में भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के गायन के लिए आधिकारिक प्रोटोकॉल स्थापित करने वाले नए व्यापक दिशानिर्देश जारी किए, जिसमें यह निर्दिष्ट किया गया कि सरकारी समारोहों में इसे कैसे और कब प्रस्तुत किया जाना चाहिए और दर्शकों से अपेक्षित आचरण, विशेष रूप से राष्ट्रगान के संबंध में, क्या होना चाहिए।

8 अप्रैल 1894 को उनका निधन हो गया। उस दौर में किसी की मौत पर सिर्फ घरों में शोक मनाया जाता था। लेकिन रवींद्रनाथ टैगोर ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के लिए एक विशाल सार्वजनिक शोक सभा बुलाई। यह भारत के इतिहास में पहली बार था जब पूरे राष्ट्र ने अपने किसी नायक के लिए एक साथ आंसू बहाए थे।

 

Tags: Special News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD