Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

समता दिवस : बिहार के छोटे से गांव से उप प्रधानमंत्री तक, ऐसे आम आदमी की आवाज बने 'बाबूजी'

Special News
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Apr 2026

Last updated on: Apr 04, 2026, 13:43 IST

5 अप्रैल... सिर्फ एक तारीख नहीं है। इसी दिन 1908 में बिहार के एक छोटे से गांव चंदवा में जन्म हुआ था जगजीवन राम का, जिन्हें लोग प्यार से 'बाबूजी' कहते थे। वे एक ऐसे नेता थे जिन्होंने अपने पूरे जीवन को समाज में समानता और न्याय फैलाने के लिए समर्पित कर दिया। यही वजह है कि उनकी जयंती को समता दिवस के रूप में बनाया जाता है।

इतना ही नहीं, इस दिन तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहता है। बचपन से ही बाबूजी ने भेदभाव का सामना किया। उनकी जाति के कारण उन्हें स्कूल में दूसरों के साथ एक ही बर्तन से पानी पीने की अनुमति नहीं थी, लेकिन उन्होंने इस अन्याय को मानने की बजाय विरोध किया और अलग रखे बर्तन तोड़ दिए। उनके इस साहस ने विद्यालय के नियमों में बदलाव लाने में मदद की।

उनकी पढ़ाई आरा टाउन स्कूल से हुई, जहां उन्होंने शानदार अंक हासिल किए। इसके बाद उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में अध्ययन किया और फिर कलकत्ता विश्वविद्यालय से बीएससी की डिग्री प्राप्त की। कॉलेज के दिनों में ही बाबूजी गांधीजी के अस्पृश्यता विरोधी आंदोलन में शामिल हुए और समाज में समानता के संदेश को फैलाने लगे।

बाबूजी केवल एक छात्र या नेता ही नहीं थे, बल्कि उन्होंने दलित और पिछड़े वर्गों के लिए कार्य करने का जीवन मिशन बनाया। 1930 के दशक में बाबूजी ने स्वतंत्रता संग्राम में भी सक्रिय भाग लिया। 1934 में उन्होंने अखिल भारतीय रविदास महासभा और अखिल भारतीय दलित वर्ग संघ की स्थापना की। उनका मानना था कि समाज के सभी लोग, चाहे वे अछूत ही क्यों न हों, मंदिर और कुएं जैसी जगहों में समान रूप से प्रवेश कर सकें।

1940 में सविनय अवज्ञा आंदोलन के दौरान और 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। स्वतंत्रता मिलने के बाद बाबूजी ने राजनीति में कदम रखा और पहले श्रम मंत्री बने। इसके बाद वे रेलवे, कृषि, रक्षा और संचार जैसे महत्वपूर्ण विभागों में भी मंत्री रहे। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान वे रक्षा मंत्री थे।

बाबूजी का राजनीतिक करियर लंबा और प्रेरणादायक था। 1936 में महज 28 साल की उम्र में वे बिहार विधान परिषद के सदस्य बने। इसके बाद 50 वर्षों तक वे संसद सदस्य रहे। 1977 में उन्हें भारत का उप प्रधानमंत्री बनाया गया। उनका जीवन गरीब और पिछड़े समुदायों के लिए लड़ते हुए समाज में बदलाव लाने की मिसाल है।

उनके निजी जीवन भी काफी उतार-चढ़ाव था। बाबूजी की पहली पत्नी का निधन 1933 में हो गया। इसके बाद उन्होंने इंद्राणी देवी से विवाह किया और उनके दो बच्चे हुए सुरेश कुमार और मीरा कुमार, जो स्वयं भी राजनीतिज्ञ बने और लोकसभा में अहम भूमिका निभाई। बाबूजी का निधन 6 जुलाई 1986 को हुआ था। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में जिस स्थान पर हुआ, उसे 'समता स्थल' कहा जाता है।

उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज की कुरीतियों को दूर करने और लोगों को समानता का अधिकार दिलाने में बीता दिया, इसलिए हर साल उनकी जयंती, यानी 5 अप्रैल को समता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य यह याद दिलाना है कि समाज में किसी के साथ छुआछूत, जातिवाद या अन्यायपूर्ण व्यवहार कभी स्वीकार्य नहीं है।

 

Tags: Special News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD