Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

इसी महीने अजनाला में पनाही कदीम की 10,181 कनाल जमीन के किसान मालिकों को मान सरकार देगी मालिकाना हक – धालीवाल

आजादी के 75 साल बाद पनाही कदीम किसानों का मालिकाना हक पाने का सपना होगा साकार – धालीवाल

Kuldeep Singh Dhaliwal
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

अमृतसर/अजनाला , 31 Mar 2026

Last updated on: Mar 31, 2026, 18:33 IST

आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता, विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री Kuldeep Singh Dhaliwal ने कहा कि आज से शुरू हो रहे अप्रैल महीने में औपचारिक रूप से अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अमृतसर, एसडीएम अजनाला तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों की अगुवाई में अजनाला में विशेष कैंप लगाकर संबंधित प्रभावित किसानों को ‘पनाही कदीम’, ‘मालगुजार’ और ‘मुआफीदार’ श्रेणी की उपजाऊ जमीनों पर खेती कर रहे किसानों को मालिकाना हक के दस्तावेज सौंपने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है।

श्री धालीवाल आज “शानदार चार साल भगवंत मान के साथ” अभियान के तहत हल्के के साहोवाल, डियाल भट्टी, अनैतपुरा, अलीवाल कोटली, नानकपुरा, गुजरपुरा, गुराला और जगदेव खुर्द में किसानों, मजदूरों सहित ग्रामीण लोगों के साथ सीधा संवाद करने तथा राज्य सरकार के समर्थन में जन लामबंदी के लिए प्रभावशाली जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। श्री धालीवाल ने कहा कि आजादी के बाद वर्ष 1952 से लेकर मार्च 2022 तक लगभग 75 वर्षों तक पंजाब की सत्ता पर काबिज रही और खुद को किसान हितैषी बताने वाली पूर्व पारंपरिक पार्टियों — कांग्रेस तथा अकाली-भाजपा सरकारों — ने विधानसभा क्षेत्र अजनाला के विभिन्न गांवों में 10,181 कनाल ‘पनाही कदीम’, ‘मालगुजार’ और ‘मुआफीदार’ श्रेणी की उपजाऊ जमीनों पर लगातार खेती कर रहे 6344 किसानों को मालिकाना हक देने से बड़ी बेरुखी से वंचित रखा।

जबकि उन्होंने (श्री धालीवाल) मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहते हुए कैबिनेट बैठक में इन श्रेणियों की जमीनों के मालिकाना हक का मुद्दा उठाया, जिस पर उसी बैठक में प्रस्ताव पारित कर प्रभावित किसानों को मालिकाना हक देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। उन्होंने घोषणा की कि हल्के में उक्त श्रेणी की जमीनों की आधिकारिक पहचान की जा चुकी है और राजस्व विभाग के अधिकारियों को इन जमीनों पर खेती कर रहे किसानों को मालिकाना हक देने के लिए दस्तावेज जल्द तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रक्रिया पूरी होते ही प्रभावित किसानों को मालिकाना हक के दस्तावेज सौंपे जा सकें।

इसी दौरान हल्के के गांव तलवंडी नाहर, बोहड़वाला, हेलर, माकोवाल, गौरेनंगल, उरधन और जस्सड़ गांवों में मान सरकार की जनपक्षीय उपलब्धियों के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए शिक्षा समन्वयक एवं वरिष्ठ महिला नेता एडवोकेट अमनदीप कौर धालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली सरकार ने अपने चार वर्षों के प्रारंभिक कार्यकाल में महिलाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, सर्वांगीण विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

इसके अलावा नशे और गैंगस्टरवाद को समाप्त करने के लिए जो प्रशासनिक कदम उठाए गए हैं, उनकी तुलना में पूर्व कांग्रेस और अकाली-भाजपा सरकारों की उपलब्धियां लगभग शून्य हैं।

 

 

Tags: Kuldeep Singh Dhaliwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD