Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव

 

मध्य पूर्व में तनाव का असर! डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार 93 के पार

Special News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 20 Mar 2026

Last updated on: Mar 20, 2026, 13:27 IST

डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया शुक्रवार को अब तक के सबसे निचले स्तर 93.12 पर पहुंच गया है। यह पहली बार है, जब अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले घरेलू मुद्रा 93 के स्तर के पार निकल गई है। डॉलर के मुकाबले रुपए का मूल्य 0.55 प्रतिशत गिरकर 93.12 हो गया है।

बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 92.63 पर बंद हुआ। मध्य पूर्व में ईरान-अमेरिका, इजरायल के बीच युद्ध होने के बाद से घरेलू मुद्रा पर दबाव बना हुआ है और तब से यह अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले करीब 2 प्रतिशत लुढ़क चुकी है। 

एक्सपर्ट्स के अनुसार, डॉलर के मुकाबले रुपया 92.8 के स्तर से ऊपर कारोबार कर रहा है, जो कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक जोखिम से बचने के ट्रेंड के बीच रुपए पर लगातार दबाव का संकेत देता है। एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा कि 93.00 से ऊपर लगातार बढ़त से तेजी का रुझान मजबूत हो सकता है, जहां 93.20-93.40 रुकावट का स्तर और 92.70 एवं 92.50-92.40 का स्तर सपोर्ट लेवल है।

हालांक, घरेलू शेयर बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है, सेंसेक्स 900 अंक से अधिक या लगभग 1 प्रतिशत बढ़ा, जबकि निफ्टी लगभग 300 अंक या 1.35 प्रतिशत बढ़ा। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की ओर से बिकवाली जारी है। 

एक्सचेंज के मुताबिक, गुरुवार को एफआईआई ने 7,558.19 करोड़ रुपए की इक्विटी से निकासी की थी। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी देखी जा रही है। खबर लिखे जाने तक, डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.67 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 93.65 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 1.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 107.3 डॉलर प्रति बैरल पर था। 

तेल की कीमतों में गिरावट अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के बयान के बाद आई, जिन्होंने संकेत दिया कि वैश्विक कीमतों को कम करने में मदद के लिए वाशिंगटन समुद्र में मौजूद ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंधों में ढील देने पर विचार कर सकता है। हालिया गिरावट के बावजूद, भू-राजनीतिक तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से उछाल आया है। 

पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के 21वें दिन में प्रवेश करने के साथ ही, ब्रेंट क्रूड की कीमत में लगभग 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो 2 मार्च को 77.74 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 19 मार्च को 108.65 डॉलर प्रति बैरल हो गई।

 

Tags: Special News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD