Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा प्रदेश में सड़कीय बुनियादी ढांचे को मजबूत करने हेतु लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा

लोक निर्माण मंत्री ने नॉन-बिटूमिनस कार्य 10 फरवरी, 2026 तक हर दृष्टि से पूर्ण करने के निर्देश दिए

Harbhajan Singh ETO, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Jan 2026

Last updated on: Jan 26, 2026, 18:47 IST

पंजाब के लोक निर्माण मंत्री स हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज लोक निर्माण विभाग (पी.डब्ल्यू.डी.) द्वारा प्रदेश में सड़कीय बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रगति की चरणबद्ध समीक्षा की।उन्होंने लिंक सड़कों तथा प्लान रोड्स की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रदेश को देश का सर्वोत्तम सड़क नेटवर्क प्रदान करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मान की दूरदर्शी अगुवाई में प्रदेश सरकार विश्वस्तरीय अवसंरचना के विकास को प्राथमिकता दे रही है, ताकि निर्बाध सड़क संपर्क सुनिश्चित करने के साथ-साथ आर्थिक विकास को गति दी जा सके और प्रत्येक नागरिक का जीवन सुगम बनाया जा सके।कैबिनेट मंत्री ने निर्देश दिए कि सभी नॉन-बिटूमिनस कार्य 10 फरवरी, 2026 तक हर पहलू से पूर्ण किए जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जैसे ही मौसम अनुकूल होगा, बिटूमिनस से संबंधित सभी कार्य भी शीघ्रता से पूरे किए जाएं।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित वित्तीय एवं भौतिक (फिजिकल) लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए ठोस प्रयास किए जाएं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि ठेकेदारों के बिल 20 मार्च, 2026 तक प्रस्तुत किए जाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि इनके निपटारे में किसी प्रकार की देरी या कठिनाई न आए।बैठक में इंजीनियर-इन-चीफ गगनदीप सिंह, चीफ इंजीनियर अनिल गुप्ता तथा पी.डब्ल्यू.डी. के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD