Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

विकसित भारत की परिकल्पना में युवाओं के विचारों का समावेश जरूरी : रक्षा खडसे

Raksha Nikhil Khadse, Raksha Khadse, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Jan 2026

Last updated on: Jan 10, 2026, 18:30 IST

भारत मंडपम, नई दिल्ली में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम का उद्घाटन शुक्रवार को केंद्रीय युवा और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने किया। कार्यक्रम में केंद्रीय खेल और युवा मामलों की राज्य मंत्री रक्षा खडसे भी उपस्थित थीं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प में युवाओं के विचार का भी समावेश होना चाहिए। 

आईएएनएस से बात करते हुए रक्षा खडसे ने कहा, "युवाओं में काफी उत्साह दिख रहा है। हम जब भी विकसित भारत की बात करते हैं, तो उसमें युवाओं के विचारों का समावेश होना चाहिए। इसी उद्देश्य के साथ इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसका दूसरा एडिशन चल रहा है। हम कार्यक्रम विवेकानंद जयंती और युवा दिवस के माध्यम से मनाते हैं। 

सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे और युवाओं से संवाद करेंगे।" इस कार्यक्रम में अपने-अपने राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले युवा भी शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश की अदिति ने आईएएनएस से कहा कि मैं भारत सरकार का हम युवाओं को अपने विचार रखने का अवसर प्रदान करने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं।

हम प्रधानमंत्री से मिलने और अपनी बात रखने के लिए बहुत उत्साहित हैं। हमें गर्व है कि हम अपने राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। पंजाब के राजेंद्र प्रिय सिंह बैंस ने कहा कि मैं युवाओं की सरकार और लोकतंत्र में उनकी भूमिका पर विचार लेकर आया हूं। मैंने कल भी अपना विचार साझा किया था। इस पर चर्चा भी होनी है। मैं सरकार के इस प्रयास की सराहना करता हूं।

पंजाब की आयुषी भारद्वाज ने कहा कि हमें अपने विचार रखने का मंच मिल रहा है, केंद्रीय मंत्री समय निकालकर हमारी बात सुन रहे हैं। प्रधानमंत्री के सामने हमारे विचार आएंगे। यह बहुत बड़ा अवसर है। उत्तर प्रदेश से आए अमन ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने अपने विचार रखने का अवसर मिलना बहुत बड़ी बात है। यह जीवन में एक बार मिलने वाला अनुभव है, जो हमें जिंदगी भर प्रेरित करेगा।"

गुजरात के हर्षु पांड्या ने कहा कि विकसित भारत कार्यक्रम देश के युवाओं को एक साथ जोड़ने का माध्यम है। इसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया का धन्यवाद करते हैं। राजस्थान के अश्विनी कुमार झिंगड़ ने कहा कि मैं भारत सरकार के युवा और कार्यक्रम मंत्रालय का इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए धन्यवाद करना चाहता हूं। 

इस कार्यक्रम ने देशभर के युवाओं को अपनी बात रखने का एक राष्ट्रीय मंच दिया है और इसके माध्यम से सभी एक साथ आए हैं। तेलंगाना की जाह्नवी ने कहा, भारत मंडपम में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए मुझे गर्व हो रहा है। इस कार्यक्रम के लिए मैं प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना चाहती हूं। इस कार्यक्रम के माध्यम से ही पूरे देश के प्रतिभाशाली युवाओं को एक साथ एकत्रित होने और अपनी बात रखने का अवसर मिला है।

 

Tags: Raksha Nikhil Khadse , Raksha Khadse , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD