Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव

 

डिंग्को सिंह : अनाथालय से निकला बॉक्सर, जिसने एशियन गेम्स में इतिहास रचा

Sports News, Boxing, Boxer, Dingko Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 Dec 2025

Last updated on: Jan 01, 2026, 12:05 IST

भारतीय बॉक्सर डिंग्को सिंह महज 42 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए, लेकिन इस खेल में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। 1998 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर देश को गौरवान्वित करने वाले डिंग्को ने भारतीय मुक्केबाजी को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के साथ युवाओं को प्रेरित किया है। 

1 जनवरी 1979 को मणिपुर में जन्मे डिंग्को सिंह के माता-पिता के लिए दो वक्त की रोटी का जुटाना भी बेहद मुश्किल था। ऐसे में ये दंपत्ति बेटे को अनाथालय में छोड़ने पर मजबूर हो गए। माता-पिता चाहते थे कम से कम उनके बेटे को पर्याप्त पोषण मिल सके।प्रतिभाशाली होने के साथ डिंग्को सिंह शारीरिक रूप से भी काफी मजबूत थे।

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की ओर से विशेष क्षेत्र खेल कार्यक्रम (सैग) के अधिकारियों ने अनाथालय में ही डिंग्को सिंह के टैलेंट को पहचान लिया था। महज 10 साल की उम्र में डिंग्को सिंह नेशनल चैंपियन बन गए थे। साल 1989 में उन्होंने अंबाला में नेशनल सब जूनियर में अपना लोहा मनवाया। 1997 में आयोजित किंग कप में सफल डेब्यू करते हुए महज 18 वर्षीय डिंग्को सिंह ने अपनी छाप छोड़ी।

1998 एशियन गेम्स में डिंग्को सिंह ने बैंटमवेट वर्ग (54 किलोग्राम) के सेमीफाइनल में थाईलैंड के सोंटाया वोंगप्रेट्स और फाइनल में उज्बेकिस्तान के तिमूर तुल्याकोव जैसे विरोधियों को मात देकर गोल्ड जीता। यह साल 1982 के बाद एशियन गेम्स में भारत का मुक्केबाजी में पहला गोल्ड था। डिंग्को सिंह ने 2000 सिडनी ओलंपिक में बैंटमवेट डिवीजन में हिस्सा लिया, जहां उन्हें राउंड ऑफ 16 में यूक्रेन के सेरही डेनिलचेंको से हार का सामना करना पड़ा।

बॉक्सिंग में उत्कृष्ट योगदान के लिए डिंग्को सिंह को साल 1998 में प्रतिष्ठित 'अर्जुन पुरस्कार' से सम्मानित किया गया, जबकि साल 2013 में उन्हें 'पद्म श्री' पुरस्कार से नवाजा गया। 10 जून 2021 को 42 साल की उम्र में लिवर कैंसर से जूझते हुए डिंग्को सिंह ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

 

Tags: Sports News , Boxing , Boxer , Dingko Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD