Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

गुरमीत खुड्डियां द्वारा वेटरनरी इंस्पेक्टरों की मांगों के शीघ्र समाधान का आश्वासन

Gurmeet Khudian, Gurmeet Singh Khudian, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 31 Dec 2025

Last updated on: Dec 31, 2025, 18:27 IST

पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास एवं मत्स्य पालन मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज राज्य के वेटरनरी इंस्पेक्टरों से उनकी लंबे समय से लटक रही मांगों के संबंध में मुलाकात की। स. खुड्डियां ने यहां पंजाब सिविल सचिवालय में प्रधान गुरदीप सिंह बसी के नेतृत्व में पंजाब स्टेट वेटरनरी इंस्पेक्टर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से विस्तृत विचार-विमर्श किया और एसोसिएशन को आश्वासन दिया कि उनकी जायज मांगों का शीघ्र समाधान किया जाएगा।

एसोसिएशन ने बैठक के दौरान वर्ष 2011 में भर्ती हुए 400 वेटरनरी इंस्पेक्टरों की 18 महीने की सेवा को नियमित सेवा के रूप में विचार करने, तहसील स्तर पर वेटरनरी इंस्पेक्टरों के 87 नये पद सृजित करने तथा छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग रखी। स. खुड्डियां के आश्वासन के बाद एसोसिएशन ने अपनी प्रस्तावित लंबी की रैली को रद्द करने का फैसला किया है।

स. खुड्डियां ने पशुपालन विभाग के निदेशक को एसोसिएशन की मांगों से संबंधित तुरंत उचित कार्रवाई शुरू करने के निर्देश भी दिए हैं। कैबिनेट मंत्री ने एसोसिएशन को मुख्य मुद्दों के समाधान के लिए विशेष रूप से पंजाब के वित्त मंत्री स. हरपाल सिंह चीमा के साथ बैठक करवाने का भी आश्वासन दिया।

 

Tags: Gurmeet Khudian , Gurmeet Singh Khudian , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD