Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव

 

नौगाम विस्फोट : उमर अब्दुल्ला ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, हर संभव मदद का भरोसा

Omar Abdullah, Chief Minister of JK, Jammu and Kashmir National Conference, National Conference, Srinagar, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu, Nasir Aslam Wani
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 18 Nov 2025

Last updated on: Nov 19, 2025, 12:59 IST

जम्मू-कश्मीर में के नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए विस्फोट की घटना में अपनों को खो चुके परिवारों से मंगलवार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मुलाकात की। इस दर्दनाक दुर्घटना में 9 लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। सीएम अब्दुल्ला ने पीड़ित परिवार की पीड़ा सुनी और उनका ढाढ़स बंधाया। मुलाकात के दौरान उन्होंने दिवंगत आत्माओं की जन्नत के लिए दुआ की और घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। 

जम्मू-कश्मीर मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक्स पोस्ट में लिखा, "आज सुबह मुख्यमंत्री ने उन लोगों के परिवारों से मुलाकात की जिन्होंने नौगाम पुलिस स्टेशन में आकस्मिक विस्फोट में अपने प्रियजनों को खो दिया। उन्होंने हार्दिक संवेदना व्यक्त की, दिवंगत आत्माओं के लिए जन्नत की दुआ की और दुख की इस घड़ी में सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।"

जम्मू-कश्मीर सरकार ने इस त्रासदी से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत और समर्थन देने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की है। सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों को 1 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।

जानकारी के अनुसार, नौगाम पुलिस स्टेशन में यह विस्फोट उस समय हुआ जब पुलिस टीम लाल किला हमले से जुड़े विस्फोटकों की जांच कर रही थी। यह विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास की इमारतों के शीशे टूट गए और नौगाम इलाके से 5-10 किलोमीटर दूर तक विस्फोट की आवाज सुनाई दी। इस विस्फोट के कारण पुलिस स्टेशन में खड़े कई वाहनों में आग लग गई और आग बुझाने के लिए दमकल गाड़ियों को भेजा गया।

 

Tags: Omar Abdullah , Chief Minister of JK , Jammu and Kashmir National Conference , National Conference , Srinagar , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu , Nasir Aslam Wani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD