Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

एन.डी.एम.ए. के विशेषज्ञों के साथ जिला कांगड़ा में आयोजित हुई पी.डी.एन.ए. की बैठक

आपदा से हुए नुकसान पर हुई विस्तृत समीक्षा, एडीएम शिल्पी बेक्टा की बैठक की अध्यक्षता

Hemraj Bairwa, Himachal Admin, Deputy Commissioner Kangra, Himachal Pradesh, DC Kangra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 04 Nov 2025

Last updated on: Nov 05, 2025, 13:40 IST

मानसून 2025 के दौरान जिला कांगड़ा में हुई प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान और राहत कार्यों की समीक्षा के उद्देश्य से पोस्ट डिजास्टर नीड्स असेसमेंट (पीडीएनए-2025) के तहत राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की विशेषज्ञ टीम के साथ आज एक महत्वपूर्ण बैठक डीसी कार्यालय धर्मशाला के एनआईसी के सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) शिल्पी बेक्टा ने की।

बैठक के दौरान विभिन्न विभागाध्यक्षों ने वर्ष 2025 के मानसून के दौरान हुए नुकसानों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। एडीएम शिल्पी बेक्टा ने बताया कि मानसून के दौरान जिला में विभिन्न स्थानों पर प्राकृतिक आपदा के कारण 773 लोगों को विभिन्न स्थानों से सुरक्षित निकाला गया तथा 28 मानव जीवनों एवं 544 पशुओं की हानि दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक आपदा के कारण 1,857 से अधिक मकानों व गौशालाओं को आंशिक या पूर्ण क्षति हुई है। 

इसके अलावा अनुसार सड़कों को हुए नुकसान की अनुमानित लागत 350 करोड़ से अधिक आँकी गई है जबकि जल शक्ति विभाग द्वारा रिपोर्ट की गई कुल क्षति 261 करोड़ रुपये से अधिक रही है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में लगभग 863 हेक्टेयर फसलें प्रभावित हुईं, जिससे 316 लाख रुपये से अधिक की क्षति का अनुमान है इसके अलावा बागवानी, शिक्षा और स्वास्थ्य विभागों द्वारा क्रमशः 207 लाख रुपये, 716 लाख रुपये और 591 लाख रुपये की क्षति दर्ज की गई है। 

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-503 पर हुए नुकसान का अनुमान लगभग 15 रुपये करोड़ आंका गया है। शिल्पी बेकटा ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे वर्ष 2025 की आपदा से संबंधित सभी अद्यतन आँकड़े निर्धारित पोर्टल पर शीघ्र अपलोड करें, ताकि एक समग्र व सटीक रिपोर्ट राज्य व केंद्र सरकार को प्रस्तुत की जा सके। 

उन्होंने कहा कि पीडीएनए का उद्देश्य आपदा के प्रभावों का वास्तविक मूल्यांकन कर भविष्य की आपदा प्रबंधन योजनाओं को और प्रभावी  बनाना है।इस अवसर पर पीडीएन के विशेषज्ञों ने जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारियों से आपदा के दौरान हुए नुकसान बारे विस्तृत चर्चा की।इससे पूर्व सेक्टोरल एक्सपर्ट्स ने जिला के विभिन्न प्रभावित दौरा कर आपदा से हुए वास्तविक नुकसान का आकलन किया। 

इस दौरान उपायुक्त कांगड़ा ने भी सेक्टोरल एक्सपर्टस, आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ अमित टंडन, एनआईडीएम आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ मंजीत सिंह,  पूर्व एनएचएआई आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ विनय कुमार, आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ एचपीएसडीएमए नितिन शर्मा से मौनसून सीजन के दौरान जिला कांगड़ा में विभिन्न स्थानों पर हुए नुकसान बारे चर्चा की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Hemraj Bairwa , Himachal Admin , Deputy Commissioner Kangra , Himachal Pradesh , DC Kangra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD