Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

आईआईटी बॉम्बे के शोधार्थियों ने डायबिटीज के खतरे से आगाह करने वाले ब्लड मार्कर्स को ढूंढ निकाला

Health, Study, Research, Researchers
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Nov 2025

Last updated on: Nov 05, 2025, 10:51 IST

आईआईटी (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) बॉम्बे के शोधकर्ताओं ने कुछ छुपे हुए ब्लड मार्कर्स की पहचान की है जो मधुमेह के खतरे से आगाह करते हैं। साल 2023 में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने एक स्टडी की जिसके मुताबिक भारत में मधुमेह पीड़ितों की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। 

रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 10.1 करोड़ लोग मधुमेह से जूझ रहे हैं और तकरीबन 1.36 करोड़ प्री-डायबिटिक हैं। वर्तमान में अगर आपको मधुमेह का पता लगाना है तो कुछ आम से परीक्षण हैं, जैसे फास्टिंग ब्लड ग्लूकोज और एचबीए1सी। लेकिन इन टेस्ट्स की कुछ सीमाएं हैं।

ये जटिल बायोकेमिकल गड़बड़ियों का सिर्फ एक छोटा सा हिस्सा ही पकड़ पाते हैं और ज्यादातर अनुमान नहीं लगा पाते कि किसे सबसे ज्यादा खतरा है। आईआईटी बॉम्बे ने कुछ मेटाबॉलिक्स (रक्त में मौजूद छोटे मॉलिक्यूल्स) का अध्ययन किया। इसके बायोकेमिकल पैटर्न खोज निकालने की कोशिश की जिसके आधार पर डायबिटिक्स की पहचान करने में मदद मिल सके।

मेटाबोलाइट्स शरीर में मौजूद छोटे मॉलिक्यूल्स होते हैं जो कोशिकाओं में चल रही गतिविधि को दर्शाते हैं। इनके विश्लेषण से शरीर में होने वाले छोटे-मोटे बदलावों का पता लगाया जा सकता है। ये ऐसे बदलाव होते हैं जो क्लिनिकल (नैदानिक) लक्षणों से पहले शुरू होते हैं।

आईआईटी बी से पीएचडी कर रही शोधकर्ता स्नेहा राणा ने कहा, "टाइप 2 डायबिटीज सिर्फ हाई ब्लड शुगर के बारे में नहीं है। यह शरीर में अमीनो एसिड, फैट और दूसरे पाथवे को भी बाधित करता है। स्टैंडर्ड टेस्ट अक्सर इस छिपी हुई गतिविधि को पकड़ नहीं पाते। 

ये ऐसे लक्षण होते हैं जो पकड़ में आने से काफी साल पहले शरीर में शुरू हो जाते हैं।" जर्नल ऑफ प्रोटीओम रिसर्च में पब्लिश इस स्टडी के लिए, टीम ने जून 2021 और जुलाई 2022 के बीच हैदराबाद के उस्मानिया जनरल हॉस्पिटल में 52 वॉलंटियर्स का रक्त सैंपल लिया। 

इनमें 15 स्वस्थ, टाइप 2 डायबिटीज वाले 23 मरीज और डायबिटिक किडनी रोग (डीकेडी) वाले 14 मरीज शामिल थे। शोधकर्ताओं ने लिक्विड क्रोमैटोग्राफी-मास स्पेक्ट्रो मेट्री (एलसी-एमएस) और गैस क्रोमैटोग्राफी-मास स्पेक्ट्रो मेट्री (जीसी-एमएस) नामक दो पूरक तकनीकों का उपयोग करते हुए लगभग 300 मेटाबोलाइट्स के लिए नमूनों का परीक्षण किया। 

इस दौरान उन्होंने 26 ऐसे मेटाबोलाइट्स पाए जो डायबिटिक मरीजों और स्वस्थ लोगों के बीच अलग थे। ग्लूकोज, कोलेस्ट्रॉल और 1,5-एनहाइड्रोग्लूकिटोल (ब्लड शुगर का एक शॉर्ट-टर्म मार्कर) में से कुछ तो उम्मीद के मुताबिक थे, लेकिन अन्य, जैसे वैलेरोबेटाइन, राइबोथाइमिडीन और फ्रुक्टोसिल-पाइरोग्लूटामेट, का डायबिटीज से कोई संबंध नहीं था। 

यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर प्रमोद वांगिकर ने कहा, "यह बताता है कि डायबिटीज सिर्फ ग्लूकोज डिसरेगुलेशन (ऐसी स्थिति जब रक्त शर्करा स्तर लेवल को नियंत्रित नहीं कर पाती है) नहीं है; यह उससे बढ़करचयापचय विकार (मेटाबॉलिक डिसऑर्डर) है।" टीम ने पाया कि बायोकेमिकल पैटर्न किडनी की जटिलताओं के खतरे वाले डायबिटिक्स की पहचान करने में भी मदद कर सकते हैं।

वहीं किडनी संबंधी विकारों से जूझ रहे मरीजों की तुलना दूसरे समूह से करने पर, टीम ने सात ऐसे मेटाबोलाइट्स की पहचान की जो स्वस्थ लोगों से लेकर डायबिटिक किडनी रोग वाले मरीजों तक लगातार बढ़ते गए। इनमें अरबिटोल और मायो-इनोसिटोल जैसे शुगर अल्कोहल, साथ ही राइबोथाइमिडीन और 2पीवाई नाम का एक टॉक्सिन जैसा कंपाउंड शामिल था। 2पीवाई ऐसा कंपाउंड है जो किडनी खराब होने की स्थिति में जमा हो जाता है।

 

Tags: Health , Study , Research , Researchers

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD