Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर

 

ऋषभ शेट्टी ने रेखा गुप्ता से की मुलाकात, कांतारा चैप्टर-1 की सफलता पर मिली बधाई

Rekha Gupta, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM, Sandalwood, Rishabh Shetty, Kantara, Kantara Chapter 1
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 08 Oct 2025

Last updated on: Oct 09, 2025, 11:55 IST

कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार और निर्देशक ऋषभ शेट्टी की हालिया रिलीज फिल्म 'कांतारा चैप्टर-1' इन दिनों सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। फिल्म की अपार सफलता के बीच अभिनेता ने बुधवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की। यह मुलाकात मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में हुई, जिसकी जानकारी ऋषभ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए साझा की।

ऋषभ ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस मुलाकात की तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वे मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी टीम के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने लिखा, "दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का हार्दिक धन्यवाद, जिन्होंने हमारा गर्मजोशी से स्वागत किया और हमारी फिल्म की सराहना की। जनसेवा सदन में आपसे मिलना हमारे लिए गर्व का क्षण रहा। 

'कांतारा चैप्टर-1' और इसके भारत की आध्यात्मिक व सांस्कृतिक छवि को दर्शाने के लिए आपकी प्रशंसा हमारे लिए बहुत मायने रखती है। आपके समर्थन से हम विनम्र और प्रेरित हैं। हम भारत की समृद्ध संस्कृति और विरासत से जुड़ी कहानियों को वैश्विक मंच तक पहुंचाते रहेंगे।"

फिल्म 'कांतारा चैप्टर-1' ने न केवल दर्शकों का दिल जीता है, बल्कि भारतीय सिनेमा में अपनी अनूठी कहानी और शानदार प्रस्तुति के लिए समीक्षकों की भी वाहवाही बटोरी है। यह फिल्म भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और परंपराओं को खूबसूरती से पेश करती है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

ऋषभ शेट्टी की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उन्हें बधाई दी और फिल्म के सांस्कृतिक महत्व की सराहना की। यह फिल्म ऋषभ शेट्टी की 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है। फिल्म की स्क्रिप्ट ऋषभ शेट्टी ने लिखी है और उसे निर्देशित भी किया है, जबकि विजय किरगंडुर फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म में जयराम, राकेश पुजारी और रुक्मिणी वसंत जैसे सितारे भी अहम किरदार में हैं।

 

Tags: Rekha Gupta , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM , Sandalwood , Rishabh Shetty , Kantara , Kantara Chapter 1

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD