मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर स्थित नागरिक सचिवालय में मंत्रिपरिषद बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें शासन और विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चैधरी, मंत्री सकीना इत्तू, जावेद अहमद राणा, जाविद अहमद डार और सतीश शर्मा सहित मंत्रिपरिषद के सदस्य तथा मुख्य सचिव अटल डुल्लू भी मौजूद थे।
बैठक के दौरान, मंत्रिपरिषद ने जम्मू-कश्मीर में जन कल्याण, प्रशासनिक दक्षता और विकास संबंधी प्राथमिकताओं से संबंधित कई एजेंडा मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।