Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

रायपुर में कैबिनेट की बैठक: सौर ऊर्जा नीति में बदलाव, वरिष्ठ पत्रकारों की पेंशन में इजाफा

Vishnu Deo Sai, BJP, Bharatiya Janata Party, Chhattisgarh, Chief Minister of Chhattisgarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रायपुर , 09 Sep 2025

Last updated on: Sep 10, 2025, 16:06 IST

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय स्थित महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राज्य हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि मंत्रिपरिषद ने सामाजिक, प्रशासनिक और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी अहम योजनाओं पर सहमति दी है। 

कैबिनेट ने सुकमा जिले में 9 जून को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बम धमाके में शहीद हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आकाश राव गिरेपूंजे की शहादत को नमन करते हुए एक विशेष फैसला लिया है। उनकी पत्नी श्रीमती स्नेहा गिरेपूंजे को राज्य पुलिस सेवा में उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) पद पर अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी। 

यह निर्णय उनकी वीरता और बलिदान को सम्मान देने के लिए लिया गया है। राज्य सरकार ने पारंपरिक ऊर्जा पर निर्भरता कम करने और गैर-पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए सौर ऊर्जा नीति में बदलाव को मंजूरी दी है। अब यह संशोधित नीति 2030 तक लागू रहेगी या जब तक नई नीति नहीं आ जाती। 

सोलर प्रोजेक्ट्स को 'प्राथमिकता उद्योग' का दर्जा मिलेगा, जिससे उन्हें राज्य की औद्योगिक नीति के तहत कई लाभ मिलेंगे। इनमें सूक्ष्म उद्योगों को पूंजी लागत पर अनुदान, लघु, मध्यम और बड़े उद्योगों को जीएसटी प्रतिपूर्ति, बिजली और स्टांप शुल्क में छूट, परियोजना रिपोर्ट पर अनुदान, भूमि उपयोग शुल्क में छूट, एससी/एसटी, दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक एवं थर्ड जेंडर समुदाय के उद्यमियों को विशेष रियायतें, दिव्यांगों को रोजगार देने पर अलग से अनुदान, मेगा और अल्ट्रा मेगा प्रोजेक्ट्स के लिए विशेष पैकेज का प्रावधान शामिल है।

कैबिनेट ने लोक सेवा आयोग की सदस्य और कार्यकारी अध्यक्ष रहीरीता शांडिल्य को आयोग के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है।राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ वरिष्ठ मीडिया कर्मी सम्मान निधि योजना के तहत सेवानिवृत्त पत्रकारों को दी जाने वाली मासिक राशि 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार  रुपए करने का निर्णय लिया है। इसकी घोषणा वर्ष 2025-26 के बजट में की गई थी, जिसे अब कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है।

 

Tags: Vishnu Deo Sai , BJP , Bharatiya Janata Party , Chhattisgarh , Chief Minister of Chhattisgarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD