Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

भजनलाल शर्मा ने 'प्रखर राजस्थान 2.0' अभियान का शुभारंभ किया

Bhajan Lal Sharma, BhajanLal Sharma, BJP, Rajasthan, Bharatiya Janata Party, Chief Minister Of Rajasthan, Jaipur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जयपुर , 05 Sep 2025

Last updated on: Sep 06, 2025, 15:12 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शिक्षक दिवस के अवसर पर जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 'प्रखर राजस्थान 2.0' अभियान और राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की 'ऑन डिमांड परीक्षा प्रणाली' जैसे नवाचारों का शुभारंभ किया। 

मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस विशेषांक 'शिविरा पत्रिका' और शिक्षक सम्मान पुस्तिका का विमोचन भी किया। समारोह में उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। अपने संबोधन में सीएम शर्मा ने कहा, "डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जैसे महान व्यक्तित्व ने शिक्षा के क्षेत्र में देश को नई दिशा प्रदान की, जिनका जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।"

उन्होंने शिक्षकों को मानव निर्माण की शक्ति बताते हुए कहा, "शास्त्रों में गुरु को भगवान से भी ऊंचा दर्जा दिया गया है। जैसे कुम्हार मिट्टी को आकार देता है, वैसे ही शिक्षक अपने शिष्यों को सशक्त बनाकर समाज को सही दिशा दिखाते हैं।"उन्होंने द्रोणाचार्य और चाणक्य जैसे ऐतिहासिक शिक्षकों का उल्लेख करते हुए कहा, "राजस्थान शक्ति और भक्ति की भूमि है, जहां राजा मानसिंह ने जंतर-मंतर बनवाकर ज्योतिष के ज्ञान को संरक्षित किया।

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि शिक्षक केवल विषयों तक सीमित नहीं रहते, बल्कि वे बच्चों को धन्यवाद कहना, असफलता को स्वीकार करना और दूसरों की मदद करना जैसे जीवन मूल्य सिखाते हैं। विशेष रूप से महिला शिक्षक मां की तरह शिष्यों को ज्ञान और संस्कार देती हैं।उन्होंने शिक्षकों से समाज को प्रगति की राह पर ले जाने और बच्चों में नैतिक मूल्यों का समावेश करने का आह्वान किया। 

कार्यक्रम की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, "शिक्षक दिवस के अवसर पर जयपुर स्थित बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित कर कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 'प्रखर राजस्थान 2.0' अभियान व राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल द्वारा 'ऑन डिमांड परीक्षा प्रणाली' के नवाचार का शुभारंभ किया। 

साथ ही, शिक्षक दिवस विशेषांक शिविरा पत्रिका तथा शिक्षक सम्मान पुस्तिका का विमोचन भी किया। समारोह में उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य करने वाले गुरुजनों को शिक्षक सम्मान से अलंकृत कर सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।"इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए और जनता को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए 'एक्स' लिखा, "महान शिक्षाविद्, भारत रत्न से सम्मानित, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन! इस अवसर पर समस्त गुरुजनों को ‘शिक्षक दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं! आइए, हम सभी अपने गुरुओं से प्राप्त शिक्षा, मूल्यों और विचारों को जीवन में आत्मसात कर 'विकसित भारत' के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दें।"

 

Tags: Bhajan Lal Sharma , BhajanLal Sharma , BJP , Rajasthan , Bharatiya Janata Party , Chief Minister Of Rajasthan , Jaipur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD