Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव

 

एशियन अंडर-22 बॉक्सिंग चैंपियनशिप : रितिका ने हैवीवेट वर्ग में जीता गोल्ड, भारत के नाम 13 मेडल

Sports News, Boxing, Boxer, Asian U22 Boxing Championships 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बैंकॉक , 11 Aug 2025

Last updated on: Aug 12, 2025, 12:12 IST

महिलाओं के 80+ किलोग्राम वर्ग में रितिका के गोल्ड मेडल ने बैंकॉक में हुई एशियन अंडर-19 और अंडर-22 बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में भारत के अभियान का शानदार समापन किया, जहां टीम ने दोनों आयु वर्गों में कुल 27 मेडल जीते। 10 दिनों तक चले इस संयुक्त टूर्नामेंट में महाद्वीप के सर्वश्रेष्ठ युवा मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया। 

भारत अंडर-19 रैंकिंग में दूसरे और अंडर-22 में चौथे स्थान पर रहा। अंडर-19 टीम ने तीन गोल्ड, सात सिल्वर और चार ब्रॉन्ज सहित कुल 14 मेडल जीते। गोल्ड मेडल के मामले में यह टीम उज्बेकिस्तान (सात) के बाद दूसरे स्थान पर रही। अंडर-22 टीम ने चार सिल्वर मेडल जीतते हुए कुल 13 मेडल के साथ अपने अभियान का समापन किया।

भारत ने 40 मुक्केबाजों का एक मजबूत दल उतारा था। प्रत्येक आयु वर्ग में 20 खिलाड़ी थे, जिनके प्रदर्शन ने एशिया में मुक्केबाजी के क्षेत्र में भारत की बढ़ती ताकत को दर्शाया। सोमवार का एकमात्र गोल्ड रितिका ने महिलाओं के 80+ किलोग्राम फाइनल में जीता, जहां उन्होंने दबाव में शांत रहते हुए कजाकिस्तान की अस्सेल टोकतास्सिन को शिकस्त दी। 

मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ रितिका ने सतर्कता और आक्रामकता का संतुलित इस्तेमाल करते हुए निर्णायक पंच लगाए और भारत को अंडर-19 और अंडर-22 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप का चौथा गोल्ड दिलाया। महिलाओं के 57 किलोग्राम भारवर्ग में यात्री पटेल को उज्बेकिस्तान की खूमोराबोनू ममाजोनोवा से हारकर सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। 

वहीं, 60 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में प्रिया चीन की यू तियान से हार गईं। पुरुषों के 75 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में नीरज को उज्बेकिस्तान के शवकातजोन बोल्ताएव ने हराया, जबकि 90+ किलोग्राम वर्ग के गोल्ड मेडल मुकाबले में ईशान कटारिया उज्बेकिस्तान के खलीमजोन ममासोलिएव से हार गए। 

दोनों भारतीय खिलाड़ियों ने सिल्वर मेडल हासिल किए। इसी साल की शुरुआत में भारत की अंडर-15 और अंडर-17 टीमों ने एशियन चैंपियनशिप में कुल 43 मेडल जीते थे, जिसमें अंडर-15 टीम ने प्रतियोगिता में सबसे अधिक 11 गोल्ड मेडल अपने नाम किए। खासतौर पर लड़कियों की टीम ने 15 में से 10 गोल्ड जीतते हुए अपने सभी फाइनल मुकाबले में दबदबा बनाया था।

 

Tags: Sports News , Boxing , Boxer , Asian U22 Boxing Championships 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD