Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

एशियन अंडर-19 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का जलवा, मुक्केबाजों ने कर दी मेडल्स की बरसात

Sports News, Boxing, Boxer, U19 Asian Boxing Championships 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बैंकॉक , 10 Aug 2025

Last updated on: Aug 11, 2025, 16:28 IST

भारत के युवा मुक्केबाजों ने बैंकॉक में आयोजित एशियन अंडर-19 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। रविवार को निशा (54 किलोग्राम) और मुस्कान (57 किलोग्राम) ने स्वर्ण पदक जीते। इनके अलावा अन्य पांच खिलाड़ियों ने सिल्वर मेडल अपने नाम किए। 

वहीं, पुरुषों के फाइनल में, राहुल कुंडू (75 किलोग्राम) ने उज्बेकिस्तान के दिग्गज मुहम्मदजोन याकूपबोवेक पर जीत हासिल करके पदक अपने नाम किया, जिससे भारत के पदकों की संख्या 14 हो गई। इसमें तीन स्वर्ण, सात रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं। इसके अलावा, अंडर-19 स्पर्धा में भाग ले रहीं 10 महिला मुक्केबाजों में से नौ पदक जीतकर लौट रही हैं। 

इनमें दो स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य पदक हैं। अंडर-19 और अंडर-22 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन एक साथ किया जा रहा है। भारत के उभरते सितारों को एशिया के कुछ सबसे मजबूत प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ अपने कौशल और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन करने के लिए मंच मिला है। 

भारत ने 40 मुक्केबाजों का एक मजबूत दल उतारा है। निशा ने दिन के दूसरे मुकाबले में भारत के लिए स्वर्ण पदक का खाता खोला। उन्होंने चीन की सिरुई यांग के खिलाफ तीसरे और अंतिम दौर में दबदबा बनाते हुए 4:1 से जीत दर्ज की। मुस्कान ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कजाकिस्तान की अयाजान एर्मेक को 3:2 से हराकर स्प्लिट डिसीजन हासिल किया।

पुरुषों की स्पर्धा में, राहुल ने 75 किलोग्राम वर्ग में उज्बेकिस्तान के मुहम्मदजोन के खिलाफ 4:1 से जीत हासिल करते हुए अपना आत्मविश्वास बरकरार रखा। भारत ने अंडर-22 वर्ग में भी 13 पदक पक्के कर लिए हैं, जिसमें सोमवार को पांच मुक्केबाज स्वर्ण पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।

रविवार को स्वर्ण पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करने वाली अन्य भारतीय महिलाओं में, विनी को 60 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में उज्बेकिस्तान की सेवारा मामातोवा से शिकस्त झेलनी पड़ी, जबकि जापान की अरिंदा अकिमोटो ने 65 किलोग्राम वर्ग के फाइनल मुकाबले में निशा को 4:1 से हराया।

उच्च भार वर्ग में, आरती कुमारी (75 किलोग्राम) चीन की टोंगटोंग से हार गईं, जबकि कृतिका वासन (80 किलोग्राम) को कजाकिस्तान की कुराले येगिनबाइकजी के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी। पार्ची टोकस (80+ किलोग्राम) को उज्बेकिस्तान के सोबिराखोन शाखोबिदिनोवा के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

पुरुष वर्ग में, मौसम सुहाग 65 किलोग्राम के फाइनल में उज्बेकिस्तान के जाखोंगिर जैनिडिनोव से हार गए, जबकि हेमंत सांगवान को कजाकिस्तान के रसूल असांखानोव से हार का सामना करना पड़ा। यशिका (महिला, 51 किलोग्राम), आकांक्षा फलसवाल (महिला, 70 किलोग्राम), शिवम (पुरुष, 55 किलोग्राम) और गौरव (पुरुष, 85 किलोग्राम) ने कांस्य पदक जीता।

 

Tags: Sports News , Boxing , Boxer , U19 Asian Boxing Championships 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD