Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को ब्रह्माकुमारी बहनों ने बांधी राखी

Vishnu Deo Sai, BJP, Bharatiya Janata Party, Chhattisgarh, Chief Minister of Chhattisgarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रायपुर , 09 Aug 2025

Last updated on: Aug 11, 2025, 13:13 IST

रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता बहन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में भेंट की और रक्षा-सूत्र बांधकर उनके स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखद जीवन की मंगलकामना की। 

सीएम विष्णुदेव साय ने ब्रह्माकुमारी बहनों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्‍होंने कहा कि रक्षाबंधन सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी भावनात्मक एकता और सामाजिक मूल्यों की गहराई को दर्शाने वाला अनुपम उत्सव है। उन्होंने कहा कि रक्षा-सूत्र में निहित शुभकामनाएं उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक समर्पित होने की प्रेरणा देती हैं।

वहीं, इससे पहले छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में लगातार विकास की ओर अग्रसर है। इस विकास में आज कुछ और आयाम जुड़े हैं। इस दौरान दो एमओयू हुए हैं।

उन्होंने कहा कि पहले एमओयू के तहत नीट रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार और मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन के बीच त्रिपक्षीय समझौता हुआ। हम मोतीलाल ओसवाल समूह के चेयरमैन रामदेव अग्रवाल को धन्यवाद देना चाहेंगे, जो छत्तीसगढ़ में पैदा हुए और छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं, लेकिन उनका कर्म क्षेत्र मुंबई है।

उन्होंने आगे कहा कि दूसरा एमओयू आईआईएम रायपुर और मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन के बीच संपन्न हुआ है। इसके तहत रायपुर में दाऊराम गोपाल अग्रवाल अकादमी विद्यालय और हॉस्टल का निर्माण होगा।सीएम ने कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ 'धान का कटोरा' है और खेती पर आधारित है। यहां पर अच्छे से खेती हो, आधुनिक तरीके से खेती हो, और इसके लिए कृषक प्रशिक्षण केंद्र स्थापित हो, यह भी रामदेव अग्रवाल का संकल्प है।

 

Tags: Vishnu Deo Sai , BJP , Bharatiya Janata Party , Chhattisgarh , Chief Minister of Chhattisgarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD