Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

पुराने वाहनों की उम्र नहीं, प्रदूषण तय करे उनकी विदाई : मनजिंदर सिंह सिरसा

Manjinder Singh Sirsa, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Jul 2025

Last updated on: Jul 09, 2025, 13:30 IST

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने पुराने वाहनों को हटाने के नियमों को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने कहा कि किसी वाहन को कब सड़कों से हटाना है, इसका आधार उसकी उम्र नहीं, बल्कि उसका प्रदूषण स्तर होना चाहिए। आईएएनएस को दिए एक विशेष इंटरव्यू में सिरसा ने कहा, "चाहे दोपहिया हो या तिपहिया, उन्हें सड़क से हटाने का फैसला उनकी असली प्रदूषण क्षमता पर आधारित होना चाहिए, न कि सिर्फ उनकी उम्र पर।"

उन्होंने कहा कि एक ही श्रेणी के वाहनों में भी प्रदूषण स्तर में भारी अंतर हो सकता है। कुछ दोपहिया वाहन केवल 5 वर्षों में ही अधिक प्रदूषण फैलाने लगते हैं, जबकि कुछ चारपहिया वाहन 10 साल बाद भी साफ-सुथरे रह सकते हैं, खासकर यदि उनका उपयोग सीमित रहा हो। ऐसे में सभी वाहनों पर एक जैसी उम्र सीमा थोपना उचित नहीं है।

वाहनों के 'एंड-ऑफ-लाइफ' को लेकर मंत्री ने यह भी ऐलान किया कि दिल्ली सरकार पुराने स्कूटर्स के लिए इलेक्ट्रिक किट उपलब्ध कराने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा, "हम पुराने स्कूटरों को कबाड़ में भेजने की बजाय उन्हें इलेक्ट्रिक रूप में परिवर्तित करने पर काम कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य उन्हें बेकार नहीं, उपयोगी बनाना है।"

दिल्ली सरकार जहां प्रदूषण फैलाने वाले चारपहिया वाहनों पर सख्त रुख अपना रही है, वहीं सिरसा ने सुझाव दिया कि भविष्य में नीति निर्धारण में उम्र नहीं बल्कि उत्सर्जन आधारित मानक अपनाए जाने चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया, "अगर कोई वाहन प्रदूषण नहीं कर रहा, तो केवल इसलिए उसे बैन करना कि वह 10 साल पुराना है, ये तर्कसंगत नहीं है। निर्णय प्रदूषण स्तर के आधार पर होना चाहिए, निर्माण वर्ष के आधार पर नहीं।"

दिल्ली में हर साल सर्दियों में बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर सरकार अपनी नीतियों को तकनीक और वायु गुणवत्ता के लक्ष्यों के साथ समन्वयित करने की दिशा में काम कर रही है। सिरसा की यह टिप्पणी संकेत देती है कि राजधानी में वाहन संबंधी पर्यावरण नियम अब अधिक वैज्ञानिक और लचीले हो सकते हैं।

प्रदूषण नियंत्रण के अन्य उपायों पर बात करते हुए मंत्री ने बताया, "हमने सिर्फ एक नहीं, कई कदम उठाए हैं। सबसे बड़ी पहल दिल्ली के कचरा पहाड़ों को हटाने की है। अब तक हमने लगभग 30 प्रतिशत कचरा हटाया है। 200 एकड़ में से 35 एकड़ जमीन को साफ कर बांस लगाए गए हैं। 

हमने कई स्थानों पर वॉटर स्प्रिंकलर्स लगाए हैं। पीडब्ल्यूडी की सड़कों की मशीनों से सफाई शुरू की गई है और सभी नई कंस्ट्रक्शन साइट्स पर डीपीसी मॉनिटरिंग अनिवार्य की गई है। हम दिल्ली की सड़कों की संरचना को भी मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं।"

 

Tags: Manjinder Singh Sirsa , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD