Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

लाल चंद कटारूचक ने राजपुरा अनाज मंडी से राज्य में गेहूं की सरकारी खरीद की शुरुआत की

पंजाब के पास 28,894 करोड़ रुपये की कैश क्रेडिट लिमिट उपलब्ध, 2,425 रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर होगी गेहूं की खरीद

Lal Chand Kataruchak, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

राजपुरा , 03 Apr 2025

Last updated on: Apr 04, 2025, 11:22 IST

पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता सुरक्षा मामलों के मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक ने आज राजपुरा अनाज मंडी में राज्य में गेहूं की सरकारी खरीद प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर श्री कटारूचक ने गांव भप्पल के किसान हरविंदर सिंह द्वारा मंडी में लाई गई गेहूं की फसल की बोली लगवाते हुए राज्य के किसानों का मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान की ओर से पंजाब की मंडियों में स्वागत किया।

इस मौके पर उनके साथ राजपुरा की विधायक नीना मित्तल, विभाग के सचिव राहुल तिवारी, निदेशक वरिंदर कुमार शर्मा और उपायुक्त डॉ. प्रीति यादव भी उपस्थित रहीं। कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने इस अवसर पर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए बताया कि भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा पंजाब को 28,894 करोड़ रुपये की कैश क्रेडिट लिमिट प्रदान की गई है और पंजाब सरकार राज्य के लगभग 8 लाख किसानों की गेहूं की फसल का एक-एक दाना 2,425 रुपये प्रति क्विंटल की एमएसपी पर खरीदेगी।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए मंडियों में सभी आवश्यक प्रबंध कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की 1,865 मंडियों के अलावा आवश्यकता पड़ने पर 600 अस्थायी खरीद केंद्र भी स्थापित किए गए हैं, जहां गेहूं की खरीद के लिए 5 लाख बोरियों का इंतजाम भी कर लिया गया है।

श्री लाल चंद कटारूचक ने आगे बताया कि भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने पंजाब में 124 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य रखा है और इस बार राज्य में गेहूं की बंपर फसल होने की संभावना है, जिससे यह लक्ष्य आसानी से पूरा कर लिया जाएगा।कैबिनेट मंत्री ने पंजाब के किसानों से अपील की कि वे पूरी आत्मविश्वास के साथ अपनी फसल मंडियों में लेकर आएं, क्योंकि सरकार हर एक दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों और मजदूरों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी, जिसके लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग सहित विभिन्न विभागों और संपूर्ण प्रशासन को पूरी मुस्तैदी से काम करने के निर्देश दिए गए हैं।इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त (शहरी विकास) नवरीत कौर सेखों, आढ़ती एसोसिएशन पंजाब के अध्यक्ष रविंदर सिंह चीमा, आढ़ती एसोसिएशन जिला पटियाला के अध्यक्ष जसविंदर सिंह राणा, अनाज मंडी के प्रधान दविंदर सिंह वैदवान समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

 

Tags: Lal Chand Kataruchak , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD