Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

'मान सरकार भाजपा के नक्शेकदम पर चल रही है': बलबीर सिंह सिद्धू

'भगवंत मान का राहुल गांधी के खिलाफ बयान शर्मनाक और निंदनीय': बलबीर सिद्धू

Balbir Singh Sidhu, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 01 Apr 2025

Last updated on: Apr 01, 2025, 16:21 IST

पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस नेता बलबीर सिंह सिद्धू ने कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भगवंत मान की टिप्पणियों पर निशाना साधते हुए कहा, "मान सरकार के ऐसे बयान उनकी मानसिकता को साफ तौर पर बयां कर रहे हैं। मान ने राहुल गांधी के खिलाफ जो कुछ भी कहा है, वह बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। इन बयानों से साफ है कि भगवंत मान अब भाजपा सरकार की "ट्रोल आर्मी" का हिस्सा बन गए हैं, जो दूसरों पर आरोप लगाने के अलावा कुछ नहीं जानते।"

भगवंत मान को भाजपा का एजेंट बताते हुए सिद्धू ने कहा, "पहले हमारे अन्नदाताओं को सीमाओं से उठाना, किसानों की मांगों को खारिज करना और अब विपक्षी दलों के नेताओं पर बेबुनियाद बयानबाजी, ये सब बातें साफ तौर पर दिखा रही हैं कि भगवंत मान किस तरह भाजपा और नरेंद्र मोदी के नक्शेकदम पर चल रहे हैं और रही बात 'नेतृत्व' की तो जिस पार्टी के मुख्यमंत्री के हाथ में खुद दिल्ली का रिमोट कंट्रोल हो, वह नेतृत्व को लेकर बयानबाजी कैसे कर सकती है? 

भगवंत मान सिर्फ भाजपा और केजरीवाल के इशारों पर नाच रहे हैं, राज्य में जो कुछ भी हो रहा है, उसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।" सिद्धू ने भगवंत मान को लेकर आगे कहा, "हाल ही में मान ने विधानसभा में कहा था कि वह अमित शाह की सहमति के बिना इस प्रस्ताव को पारित नहीं करवा सकते, जिससे साफ पता चलता है कि वह अब भाजपा के हाथों की कठपुतली बन गए हैं। 

नशे से लड़ने के नाम पर घरों पर बुलडोजर चलाना, किसानों पर कार्रवाई करना और अब राहुल गांधी पर बेबुनियाद बयानबाजी करना, इन सब बातों से साफ होता है कि भगवंत मान ने किस तरह भाजपा के तौर-तरीके अपना लिए हैं और उन्हीं के नक्शेकदम पर चल रहे हैं।" राहुल गांधी के बारे में बात करते हुए सिद्धू ने कहा, "राहुल गांधी एक ऐसे नेता हैं जो हमेशा गरीबों और युवाओं के हितों के लिए लड़ते रहे हैं। 

उन्होंने देश के युवाओं और लोगों को एकजुट करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा की। लेकिन मान सरकार ने क्या किया? इसने पंजाब के लोगों को लूटा, उनसे झूठे वादे किए और पंजाब को कर्ज में डुबो दिया।" सिद्धू ने मांग की, "भगवंत मान को राहुल गांधी के खिलाफ अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए और अनावश्यक बयानबाजी करने के बजाय राज्य में बिगड़ते हालात पर ध्यान देना चाहिए।"

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD