Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

भगवंत मान ने आधुनिक सुविधाओं के साथ डीएसी विस्तार की नींव रखी

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Gurmeet Singh Khudian
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मोगा , 19 Jan 2025

Last updated on: Jan 19, 2025, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने यहां रविवार को जिला प्रशासकीय परिसर (डी.ए.सी.) के विस्तार का शिलान्यास किया। इमारत की तीसरी और चौथी मंजिल के निर्माण वाली इस परियोजना पर 10.31 करोड़ रुपए की लागत आएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जिले के लिए ऐतिहासिक दिन है क्योंकि आज डी.ए.सी. के ब्लॉक बी में दो मंजिलों के निर्माण का काम शुरू हो गया है। 

उन्होंने कहा कि डी.ए.सी. की इमारत में चार ब्लॉक शामिल हैं, जिनमें ए ब्लॉक, बी ब्लॉक, सी ब्लॉक और डी ब्लॉक का निर्माण 2004 में किया गया था। भगवंत सिंह मान ने बताया कि विभिन्न कार्यालयों को दरपेश जगह की कमी को दूर करने के लिए और कुछ सरकारी कार्यालय जो अन्य स्थानों से चलाए जा रहे हैं, उन्हें स्थानांतरित करने के लिए दो मंजिलें बनाई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना इस साल अगस्त तक लगभग आठ महीनों में पूरी हो जाएगी। उन्होंने बताया कि दोनों मंजिलों पर कुल 48 कमरे बनाए जाएंगे और दोनों मंजिलों पर पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय ब्लॉक का प्रबंध होगा। भगवंत सिंह मान ने बताया कि परिसर में 13 व्यक्तियों की क्षमता वाली नई लिफ्ट लगाई जाएगी और दोनों मंजिलों पर सुरक्षा के लिए सी.सी.टी.वी. कैमरा सिस्टम होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अत्याधुनिक इमारत फायर डिटेक्शन/आपातकालीन निकासी और पब्लिक एड्रेस सिस्टम से भी लैस होगी। उन्होंने यह भी कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा के उचित उपयोग के लिए इमारत में 95 किलोवाट सोलर पावर जनरेशन सिस्टम लगाया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पिछली सरकारों ने लोगों की बेहतर सेवा के लिए ऐसे प्रयासों पर कोई ध्यान नहीं दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले राज्य की बागडोर गलत हाथों में रही थी, जिससे राज्य को नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पद संभालने के बाद से ही ऐसे जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ऐसी इमारतें लोगों की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाई जा रही हैं।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Gurmeet Singh Khudian

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD