Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

जनता कैंप में एक्शन मोड में अनिल विज

मामला दर्ज नहीं करने वाले कैंट थाने के एसएचओ को सस्पेंड किया

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अम्बाला , 23 Dec 2024

Last updated on: Dec 23, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज आज जनता कैंप के दौरान एक्शन मोड में दिखे। पिछले जनता कैंप में उनके द्वारा दिए गए निर्देशों की अनुपालना नहीं करने वाले अम्बाला कैंट थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर सतीश कुमार को उन्होंने सस्पेंड करने के निर्देश दिए।

जनता कैंप में मंत्री अनिल विज ने एसएचओ को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि दुकानों की खरीद-फरोख्त में हुई धोखाधड़ी के इस मामले में अब तक पुलिस द्वारा केस क्यों दर्ज नहीं किया गया जबकि इसे जनता कैंप में उन्होंने प्रार्थी महिला की शिकायत पर केस दर्ज करने के निर्देश दिए थे। इस संबंध में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने डीजीपी हरियाणा से फोन पर बातचीत करते हुए एसएचओ को सस्पेंड करने के निर्देश जारी किए।

जनता कैंप में कैबिनेट मंत्री अनिल विज के समक्ष प्रस्तुत हुई महिला ने आरोप लगाया था कि बाजार में उसकी दुकानों को आरोपी ने दबाव बनाकर कम दामों में खरीद लिया था। पूर्व में महिला ने यह शिकायत जनता कैंप में अनिल विज को सौंपी थी जिस पर कैंट थाने के एसएचओ सतीश कुमार को मंत्री अनिल विज ने केस दर्ज करने के निर्देश दिए थे। मगर अब तक केस दर्ज नहीं होने पर उन्होंने आज एसएचओ को सस्पेंड करने के निर्देश दिए।

वहीं, इसी मामले में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री अनिल विज ने कहा कि काम नहीं करने वाले लोगों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। जो अधिकारी काम नहीं करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जनता कैंप में अधिकारियों से बोले मंत्री अनिल विज, “एक सप्ताह में हो शिकायतों पर कार्रवाई”

वहीं, जनता कैंप के दौरान ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने पूरे एक्शन मोड में दिखे। कैंप के दौरान मौजूद अधिकारियों को उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जो शिकायतें कैंप में आती है उनपर अधिकारी तेजी से कार्रवाई करें और एक सप्ताह के भीतर शिकायत का निपटान करें ताकि अगले कैंप से पहले प्रार्थी की शिकायत बंद हो सके।

खुले में मांस बेचने वालों के खिलाफ संयुक्त टीमें बनाकर मंत्री अनिल विज ने कार्रवाई के निर्देश दिए

जनता कैंप के दौरान खुले में मांस बेचने के मामले की शिकायत कैबिनेट मंत्री अनिल विज के समक्ष पहुंची। शिकायतकर्ता ने कहा कि खुले में मांस बेचने के कारण लोगों को अलग-अलग स्थानों पर गुजरने में परेशानी होती है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मंत्री अनिल विज ने नगर परिषद, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दिए।

ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने की ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की मांग

जनता कैंप में परिवहन मंत्री अनिल विज के समक्ष ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने अपने वाहनों को खड़ा करने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की मांग की। उनकी मांग थी कि एक स्थान पर बड़े वाहन खड़े हो सके ऐसी व्यवस्था की जाए। कैंबिनेट मंत्री अनिल विज ने निर्माणाधीन रिंग रोड के आसपास कोई उपयुक्त स्थान देखने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

वहीं ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने गलत लेन में वाहन चलाने वाले ट्रक चालकों पर भी सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि बेशक व ट्रक मालिक है, मगर चालक की गलती के कारण उन्हें गलत लेन के चालान भुगतने पड़ते हैं। ट्रक चालक गलत लेन पर गाड़ी चलाता है, मगर चालान ट्रक मालिक के नाम आता है। उन्होंने चालक का लाइसेंस रद्द करने एवं अन्य प्रावधान करने की मांग परिवहन मंत्री से की।

लोकल बस का समय बदलने और मुलाना के लिए रात्रि भी बस चलाने की मांग

परिवहन मंत्री अनिल विज के समक्ष मच्छौंडा से आए लोगों ने मच्छौंडा तक चलने वाली बस का समय बदलने की मांग की। उन्होंने कहा भी बस दोपहर के समय मच्छौंडा को जाती है, जबकि शाम के समय काफी सवारियां होती है। इसी प्रकार व्यक्ति ने मुलाना के लिए शाम के समय बस चलाने की मांग की। 

उसका कहना था कि उसकी बेटी व उसी की ही तरह अन्य युवितां सिटी या कैंप में नौकरी करती हैं। मगर देर शाम के समय मुलाना की ओर बस सेवा नहीं होने से उन्हें परेशानी हो रही है। दोनों मामलों में मंत्री अनिल विज ने जीएम रोडवेज को कार्रवाई के निर्देश दिए।

इन मामलों में कार्रवाई के निर्देश दिए

जनता दरबार के दौरान खोजकीपुर से आए एक प्रार्थी ने जोहड़ पर कब्जा करने की शिकायत दी जिसपर उन्होंने नगर परिषद के एक्सईएन को निर्देश दिए कि वे मौके का मुआयना करें और यदि कब्जा है तो उसे हटवाने का काम करें। इसी प्रकार इंडस्ट्रीयल एरिया के पास ट्रांस्फार्मर न चलने बारे की शिकायत पर मंत्री अनिल विज ने बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता  को निर्देश दिए कि वे इसे चलवाना सुनिश्चित करवाएं। 

अम्बाला छावनी निवासी डा. आदर्श अग्रवाल ने गली का निर्माण करवाने बारे, महिला ने बिजली का बिल ज्यादा आने बारे तथा बब्याल निवासी एक प्रार्थी महिला ने उसके ससुराल पक्ष द्वारा उसे तंग किए जाने बारे तथा अन्य प्रार्थियों ने अपनी-अपनी शिकायतें परिवहन मंत्री के समक्ष रखते हुए इनका निदान करने बारे गुहार लगाई।

इसके अलावा शिकायतकर्ता ने पटवारी द्वारा इंतकाल नहीं करने, बब्याल में घर के ऊपर बिजली की तारें हटाने बारे, मतिदास नगर में बिजली पोल हटाने बारे, पंजोखरा साहिब में मंदिर के निकट नाले का रुख कहीं और करने बारे, बीडी फ्लोर मील के निकट कॉलोनियों की रजिस्ट्री नहीं होने, बरनाला में कबूतरबाजी मामले में केस दर्ज कराने बारे एवं अन्य शिकायतें आई जिनपर मंत्री अनिल विज ने संबंधित विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए।

वहीं आज जनता कैंप में हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, भाजपा नेता बब्बू सोनी, श्याम सुंदर अरोड़ा, आशीष अग्रवाल, भरत कोछड़, बीएस बिंद्रा सहित अन्य मौजूद रहे।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD