Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

उद्योगपतियों को पंजाब में कोई समस्या नहीं आने देंगे: तरुनप्रीत सिंह सौंद

पंजाब सरकार और टाटा स्टील फाउंडेशन के बीच स्किल ट्रेनिंग बाबत समझौते पर हस्ताक्षर

Tarunpreet Singh Sond, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Oct 2024

Last updated on: Oct 07, 2024, 00:00 IST

पंजाब के पूंजी निवेश प्रोत्साहन और उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए राज्य में किसी भी उद्योगपति को कोई समस्या न आने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का सपना है कि पंजाब औद्योगिक क्षेत्र में अग्रणी राज्य बने और देश की मजबूत अर्थव्यवस्था में पंजाब की उद्योग का महत्वपूर्ण योगदान हो। 

उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सरकारी योजनाओं, नीतियों और कार्यक्रमों को उद्योग-हितैषी बनाने के प्रयास जारी हैं। उद्योग मंत्री ने कहा कि पंजाब राज्य, समुद्री बंदरगाह से दूर होने के बावजूद (लैंडलॉक), औद्योगिक क्षेत्र में अच्छा नाम कमा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान देश-विदेश की प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाइयों के साथ बैठकें कर पंजाब में अधिकतम निवेश ला रहे हैं और आने वाले समय में कुशल युवाओं की मांग बढ़ेगी।

 पंजाब में रोजगार के अवसर बढ़ने से युवा विदेश जाने से बचेंगे और पंजाब एक बार फिर से प्रगति की नई इबारतें लिखेगा। पंजाब के तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ इलेक्ट्रिकल लैब्स और सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग पर एक समझौते पर हस्ताक्षर करने के मौके पर सौंद ने कहा कि व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को रोजगार प्राप्त करने में मदद मिलती है। 

टाटा स्टील फाउंडेशन आईटीआई समराला और आईटीआई गिल रोड, लुधियाना में युवाओं को प्रशिक्षण देगा, ताकि प्रशिक्षित युवा उद्योगों में बेहतरीन नौकरियां प्राप्त कर सकें। सौंद ने कहा कि आईटीआई व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने के उत्कृष्ट स्रोतों में से एक है और टाटा स्टील द्वारा दी गई ट्रेनिंग के बाद युवा टाटा स्टील द्वारा 115 एकड़ में लुधियाना में स्थापित किए जा रहे प्लांट में ही नौकरी पाने में सक्षम हो सकेंगे। 

यहां लगभग 700 युवाओं को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि टाटा जैसी प्रतिष्ठित कंपनी पंजाब की प्रगति में योगदान देगी और अधिक से अधिक पंजाबी लड़के-लड़कियों को रोजगार देगी। उन्होंने कहा कि वैसे भी "टाटा" भारतीयों के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

इस मौके पर तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के प्रमुख सचिव विवेक प्रताप सिंह, टाटा स्टील के उपाध्यक्ष (कॉर्पोरेट सेवाएं) चाणक्य चौधरी, टाटा स्टील फाउंडेशन के सीईओ सौरव रॉय, टाटा स्टील फाउंडेशन स्किल डेवलपमेंट के प्रमुख कैप्टन अमिताभ, टाटा स्टील के रेजिडेंट एग्जीक्यूटिव विनमरा सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Tarunpreet Singh Sond , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD