Friday, 10 May 2024

 

 

खास खबरें लोकसभा के गैरहाजिर रहने वाले को वोट मांगने का अधिकार नहीं:एन.के.शर्मा अकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल हुए मंडलाध्यक्ष एवं दर्जनों कार्यकर्ता वार्ड 13 के कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश पिनाणा अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल किसानों के सवाल कहां उठाए, वो बताएं आप नेता : गुरजीत सिंह औजला मोदी ने किसानों, जवानों को विफल किया : प्रताप सिंह बाजवा कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपने चुनाव प्रचार को दी गति कांग्रेस ने हर नए स्नातक को पहली नौकरी की गारंटी का वादा किया : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग तख्त श्री केसगढ़ साहिब और माता नैना देवी मंदिर में नतमस्तक हो डा. सुभाष शर्मा ने शुरू किया चुनावी अभियान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारम्भ किया पंजाब पुलिस ने अंतर-राज्यीय हथियार तस्करी रैकेट का किया पर्दाफाश; 6 पिस्तौलों समेत 2 व्यक्ति काबू राजभवन में मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (बिमटेक) के 36वें दीक्षांत समारोह का गरिमापूर्ण आयोजन व्यय पर्यवेक्षक द्वारा चंडीगढ़ में आम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक गो धार्मिक के साथ स्वयंसेवक बने 10,000 रुपए रिश्वत लेता आर्कीटैक्ट विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू मजीठा हलके के प्रभारी प्रदीप सिंह भुल्लर ने संधू समुंदरी के पक्ष में रोड शो निकाला संधू समुंदरी को अपना नैतिक कर्तव्य निभाते देख लोग आश्वस्त और खुश होए भाजपा प्रत्याशी तरनजीत सिंह संधू समुंदरी ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा जन्म स्थान बाबा बुड्ढा साहिब में मत्था टेका भगवंत मान ने पटियाला में डा. बलबीर सिंह के लिए किया चुनाव प्रचार भगवंत मान ने मलेरकोटला में मीत हेयर के लिए किया चुनाव प्रचार अमृतसर में आम आदमी पार्टी ने अकाली दल को दिया झटका

 

खुशहाल देश के लिए चाहिए मजबूत प्रधानमंत्री : शिवराज

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

छपरा , 03 May 2014

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शिवराज सिंह चौहान शनिवार को बिहार के सारण (छपरा) पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि खुशहाल देश के लिए स्थिर सरकार और मजबूत प्रधानमंत्री चाहिए। उनका इशारा अपनी पार्टी के नेता नरेंद्र मोदी की ओर था। शिवराज ने लगे हाथ प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर प्रहार किया और उन्हें 'पिंजरे का पक्षी' बताया। सारण संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रूड़ी के पक्ष में परसा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज देश में बदलाव के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है और ऐसा कदम कोई मजबूत प्रधानमंत्री ही उठा सकता है और यह काम नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं। 

शिवराज ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर निशाना साधते हुए कहा कि आखिर जिसकी असली सूरत ही सामने नहीं आ रही हो, उसे क्यों वोट दिया जाए। उनका इशारा राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की ओर था जो चारा घोटाले के एक मामले में सजायाफ्ता होने के कारण स्वयं चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, बल्कि उन्होंने अपनी पत्नी राबड़ी देवी को यहां से प्रत्याशी बनाया है।मप्र के मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि आखिर क्या कारण है कि लालू प्रसाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी की सभा में नजर आ नहीं आ रहे हैं, जबकि दोनों दलों में गठबंधन है। उन्होंने कहा कि असली चेहरा छुपा हुआ है और नकली चेहरा सामने है। चौहान ने कांग्रेस के 'गरीबी हटाओ' जैसे नारे की चर्चा करते हुए कहा कि केवल नारा देने से गरीबी दूर नहीं होने वाली। अगर गरीबी हटाने का उपाय किसी को सीखना हो तो वह गुजरात में जाकर नरेंद्र मादी से सीखे या मध्य प्रदेश आकर देखे। महंगाई की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, "आज महंगाई डायन खाय जात है। आज पूरा देश मोदी को आशा भरी नजरों से देख रहा है। अब तो अन्य दलों के नेताओं को सपने में भी मोदी आने लगे हैं और वे सपने में भी मोदी हटाओ की बात कर रहे हैं।" उल्लेखनीय है कि सारण में सात मई को मतदान होना है। 

 

Tags: shivraj patil , shivraj v. patil

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD