Tuesday, 30 April 2024

 

 

खास खबरें विशाल महिला सम्मलेन मौलीजागरां में प्रिया टंडन ने संजय टंडन के लिए मांगे वोट स्वतंत्रता के 65 वर्ष बाद भी 18000 गांवों में नहीं थी बिजली,यहां मोदी ने की युद्धस्तर पर शुरुआत : संजय टंडन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व स्तर पर भारत की स्थिति में किया सुधार किया : परनीत कौर व्यापारियों का हाथ गुरजीत सिंह औजला के साथ बीजेपी का जहाज ऑल टाइम हाई है और हमें मंजिल तक पहुंचाएगा क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुनामी चल रही है - पूर्व गृह मंत्री अनिल विज पंजाब में 2024 की सबसे बड़ी हेरोइन खेप ज़ब्त: पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का किया पर्दाफाश; 48 किलो हेरोइन, 21 लाख रुपए की ड्रग मनी समेत तीन मैंबर काबू प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भ सीजीसी लांडरां ने नेशनल लेवल हैकफेस्ट24 का रीजनल राउंड किया होस्ट संगरूर की समझदार जनता बाहरी उम्मीदवारों और अन्य पार्टियों को सबक सिखाएगी: मीत हेयर PEC ने जॉइंट रीसर्च और अकादमिक सहयोग के लिए श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू), कटरा, जम्मू के साथ MoU किया साइन ''यह आनंद, हर्ष और उल्लास का अवसर है'' : प्रोफेसर (डॉ.) बलदेव सेतिया, निदेशक पीईसी रति गलानी: इंडियन एंटरटेनमेंट की ट्रेलब्लेज़र को विजनरी लीडर्स ऑफ भारत 2024 पुरस्कार से सम्मानित किया गया 'हीरामंडी' के विशेष प्रीमियर में एक करोड़ की पोशाक पहनी उर्वशी रौतेला ने फ़िल्म 'टिप्पसी' के हरियाणवी किरदार में कायनात अरोड़ा ने जमाया रंग पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा वाट्सऐप चैनल जारी कई बाधाओं के बावजूद जिला मोगा में सुचारू रूप से चल रही खरीद प्रक्रिया लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिसार लोकसभा सीट से लड़े 7 चुनावों में जय प्रकाश 3 बार अलग अलग पार्टियों से निर्वाचित हुए सांसद किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट मतदाता जागरुकता के लिए गुरुग्राम के विकास सदन में वोटर्स पार्क का मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने गुरूग्राम में 67 वीं एसजीएफाई नेशनल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर 17) का किया शुभारंभ

 

बोली टप्पों के साथ मलोया में महिलाओं के जत्थे ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का प्रचार प्रसार

भाजपा प्रदेश कार्यालय में स्टेट इलेक्शन कमेटी की बैठक में गुजरात के पूर्व सीएम ने दिए जीत के गुर

Jatinder Pal Malhotra, Jitender Pal Malhotra, BJP Chandigarh, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Apr 2024

भारतीय जनता पार्टी द्वारा संजय टंडन को चंडीगढ़ से प्रत्याशी बनाए जाने के साथ चुनाव प्रचार और संगठन की दृष्टि से गतिविधियों ने रफ्तार पकड़ ली है। एक ओर गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी चंडीगढ़ प्रदेश कार्यालय में स्टेट इलेक्शन मैनेजमेंट की घोषणा के बाद बैठक कर कमेटी में जिन्हें दायित्व मिला है,उन्हें विजय रूपाणी ने चुनावी जीत को सुनिश्चित करने के गुर दिए। 

वहीं आज सैंकड़ों महिलाओं ने प्रदेश कार्यालय पहुंच कर भाजपा में आस्था जताते हुए सदस्यता ग्रहण की। शुक्रवार को खास माहौल मलोया में दिखा,यहां महिलाओं ने खास अंदाज में बोली टप्पों से प्रचार किया। बारी बरसी खट्टन गया सी,खट्ट के ल्यांदा  लंदन, अब की बार तो जीगेंगे साड्ढे संजय  टंडन…इस तरह की अलग अलग बोलियां मलोया क्षेत्र में सुनाई दी। 

यहां भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन के लिए भाजपा कार्यकर्ता बिमला, रमन कौशल, पूजा राणा, नीरू बटेरा, मीना कौशल, देवांशी, लता देवी, दीपिका, कमलेश बाला, रामबती, निर्मला, कामिनी, उषा, मीरा, सविता भारद्वाज, रजनी धीमान, रजनी, संतोष, स्नेह और नाज़िआ शमीना जैसी महिलाओं के बड़े जत्थे ने जोरशोर चुनावी प्रचार प्रसार किया। भाजपा के प्रदेश कार्यालय कमलम में लगातार संगठन के अलग अलग विंग की बैठकें जारी है। 

प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा द्वारा संगठन कार्यकर्ताओं को पूरी ऊर्जा के साथ चुनाव लड़ने और जरूरी बिंदुओं की जानकारी दी जा रही है। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और पंजाब एवं चंडीगढ़ प्रदेश के संगठन महामंत्री श्रीनिवास सुलु भी चंडीगढ़ बीजेपी की स्टेट इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी की इस विशेष बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिए और चुनाव मैदान में किन विषयों पर ध्यानपूर्वक फोकस किया जाए,इसके गुर भी दिए। 

भाजपा के प्रदेश महामंत्री हुकम चंद और अमित जिंदल ने बताया कि भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को महिला मोर्चा चंडीगढ़ की प्रदेशाध्यक्ष हीरा नेगी की अध्यक्षता में सैंकड़ों महिलाओं ने भाजपा का दामन थामा।

 

Tags: Jatinder Pal Malhotra , Jitender Pal Malhotra , BJP Chandigarh , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD