Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मतदाता सूची में नाम की जांच करने के लिए डाउनलोड करें वोटर हेल्पलाईन ऐप

Maneesh Garg, Election Commision Himachal, ECI, Chief Electoral Officer Himachal, Lok Sabha Elections 2024, General Elections 2024, CEO Himachal, Chunav Ka Parv, Desh Ka Garv, The CEO Himachal, No Voter To Be Left Behind
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 08 Apr 2024

Last updated on: Apr 08, 2024, 00:00 IST

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि कानून में नवीनतम संशोधन के अनुसार, भारत निर्वाचन आयोग ने नए मतदाताओं के लिए रजिस्ट्रेशन के नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिसके अनुसार 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नए वोटर मतदाता सूची में अपना नाम अब जनवरी, अपै्रल, जुलाई और अक्तूबर की पहली तारीख को भी दर्ज करवा सकते हैं। पूर्व में 01 जनवरी को ही मतदाताओं का नाम दर्ज किया जाता था।

उन्होंने कहा कि इन संशोधनों के दृष्टिगत 1 अप्रैल, 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवा मतदाता हिमाचल प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनावों में वोट डालने के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं।मनीष गर्ग आज यहां आयोजित ैटम्म्च् कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि नए मतदाता गूगल प्ले से वोटर हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड करके भी मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं और नए मतदाता फार्म-6 भरकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने युवाओं को जागरूक करने की आवश्यकता पर पर बल देते हुए कहा कि यह धारणा गलत है कि यदि उन्होंने पंचायत चुनावों के लिए मतदान किया है तो वे लोकसभा या विधानसभा चुनावों में मतदान करने के लिए पात्र हैं, जो सही नहीं है। ऐसे नए मतदाताओं को अपना फोटो पहचान पत्र प्राप्त करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित फार्म-6 भरकर मतदाता सूची में स्वयं को पंजीकृत करना होगा जबकि अप्रवासी मतदाताओं को मतदाता सेवा पोर्टल ीजजचेरूध्ध्अवजमतेण्मबपण्हवअण्पद पर यह सुविधा उपलब्ध होगी।

बैठक में पूरे राज्य में एक व्यापक ैटम्म्च् रणनीति, कार्य योजना तैयार करने और मतदाता जागरूकता अभियान के बारे में भी विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के मार्गदर्शन में, निर्वाचन विभाग हिमाचल प्रदेश युवाओं को मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहा है। उन्होंने मिशन-414 (जिसमें 414 मतदान केंद्रों पर 60 प्रतिशत से कम मतदान हुआ था) तथा 22 गोइंग टू 72 (लोकसभा चुनाव-2019 में 72 प्रतिशत से कम मतदान हुआ था) जैसे अभियानों पर बल दिया। 

उन्होंने कहा कि दूरदर्शन और आकाशवाणी को मतदाता जागरूकता पर आधारित सोशल मीडिया का अधिक से अधिक प्रयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले के शतायु मतदाताओं का संदेश भी सोशल मीडिया के माध्यम से दिया जाना चाहिए ताकि युवा मतदाता इससे प्रेरित हो सकें।

उन्होंने कहा कि नेहरू युवा केंद्र और स्वयं सहायता समूह मतदाता जागरूकता में एक अहम भूमिका निभा सकते है, ऐसे में मिशन मोड पर काम करने की आवश्कता है 414 पोलिंग स्टेशन जिनमें लोकसभा चुनाव-2019 में 70 प्रतिशत से कम मतदान दर्ज किया गया है और अन्य 08 निर्वाचन क्षेत्रों में जहां लोकसभा चुनाव-2019 में महिला मतदान कम रहा, इन क्षेत्रों में विशेष जगरूकता अभियान चलाया जाए।

बैठक की कार्यवाही का संचालन ओएसडी ैटम्म्च् नीरज शर्मा ने किया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य चुनाव आयुक्त दलीप नेगी और नीलम दुल्टा, दूरदर्शन, आकाशवाणी, नेहरू युवा केंद्र, युवा सेवाएं एवं खेल, डाक विभाग के प्रतिनिधि और अन्य सोशल मीडिया विशेषज्ञ भी उपस्थित थे।

 

Tags: Maneesh Garg , Election Commision Himachal , ECI , Chief Electoral Officer Himachal , Lok Sabha Elections 2024 , General Elections 2024 , CEO Himachal , Chunav Ka Parv , Desh Ka Garv , The CEO Himachal , No Voter To Be Left Behind

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD