Thursday, 16 May 2024

 

 

खास खबरें पंजाब में जवान और किसान दोनों नाराज : विजय इंदर सिंगला दीपा सिंगला ने लोकसभा चुनाव कार्यालय हल्का खरड़ का उद्घाटन किया आप और अकालियों को वोट देने का मतलब है, भाजपा को वोट देना : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एलपीयू के विद्यार्थियों ने शिक्षा मंत्रालय की राष्ट्रीय रोबोटिक्स और ड्रोन प्रतियोगिता में जीता 5 लाख का अनुदान राणा कंवर पाल सिंह के नेतृत्व में पंजाब कांग्रेस अभियान समिति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की भरोसे की ताकत से पटियाला की बेटी करेगी जिले का सर्वपक्षीय विकासः परनीत कौर मणिपुर में महिलाओं का अपमान करने वाली भाजपा होगी सत्ता से बाहर - गुरजीत औजला मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरदासपुर से आप उम्मीदवार शैरी कलसी के लिए किया प्रचार, कादियां में की विशाल जनसभा हिंदुस्तान के मुसलमानों को मोदी सरकार की योजनाओं का मिला है पूरा लाभः जमाल सिद्धिकी राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन : डा. सुभाष शर्मा मेयर चुनाव में लोकतंत्र की हत्या करने और करवाने वालों का बीजेपी क्यों दे रही साथ: डॉ. एसएस आहलूवालिया वकीलों के साथ गुरजीत औजला ने की मुलाकात आपका एक-एक वोट केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी की मजबूत सरकार बनाएगा : कंगना रनौत ब्लाक खुईखेड़ा के सभी सेंटरों में मनाया नेशनल डेंगू दिवस पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 17 मई को दूसरे फेसबुक लाइव दौरान लोगों के साथ करेंगे बातचीत गुरजीत सिंह औजला ने लिया डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों का आशीर्वाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने रायबरेली में राहुल गांधी के लिए मांगे वोट राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आईएफएस प्रोबेशनर्स के साथ संवाद किया लोक सभा मतदान 2024: पंजाब में स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान को यकीनी बनाने के लिए 80 प्रतिशत पुलिस बल और केंद्रीय बलों की 250 कंपनियाँ की जाएंगी तैनात चरणजीत चन्नी पर आम आदमी पार्टी का पलटवार, वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा - कांग्रेस के राज में शराब माफिया का बोलबाला था, हमने राजस्व बढ़ाया संजय टंडन ने लिया बाबा बागेश्वर धाम से आशीर्वाद

 

140 वर्ष पुरानी कांग्रेस हाशिए पर और 44 साल की तपस्या से भाजपा संभाल रही है देश की कमान : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा

भाजपा की यह मजबूत स्थिति चमत्कार नहीं, बूथ स्तर से शीर्ष नेतृत्व तक की सेवा का पुरस्कार-जितेंद्र पाल मल्होत्रा

Jatinder Pal Malhotra, Jitender Pal Malhotra, BJP Chandigarh, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Apr 2024

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि अटल जी से लेकर जेपी नड्डा जी तक भाजपा के 11 अध्यक्ष बने और यह सब नेहरू-गांधी कुनबे के परिवारवाद से नहीं,बल्कि राष्ट्र और पार्टी हित में दिन रात एक कर इस पद तक पहुंचे। यही वजह है करीब 140 साल पुरानी कांग्रेस आज हाशिए पर और महज 44 साल के अंतराल में भाजपा मजबूती से देश की कमान संभाल रही है। 

मल्होत्रा शनिवार को भाजपा के साथ स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यालय पर ध्वज फहराने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।भाजपा कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए प्रदेशाध्यक्ष ने कहा 6 अप्रैल 1980 को स्थापना के बाद 1984 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को सिर्फ दो सीट मिली थी।

उसके बाद के चुनावों में भाजपा की सीट बढ़ने का सिलसिला निरंतर जारी है और  2019 तक यह सीटें 303 तक पहुंची। आज भाजपा लोकसभा के पटल पर सीटों के मामले में देश का सबसे बड़ा और संगठन शक्ति के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनकर 2024 के चुनाव में 400 पार की ओर अग्रसर है।मल्होत्रा ने कहा कि यह कोई चमत्कार नहीं है,बल्कि भाजपा के बूथ स्तर से लेकर शीर्ष नेतृत्व की सेवा और तपस्या का पुरस्कार है।

उन्होंने कहा कि देश की जनता के बीच जाकर काम रहे भाजपा के कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है कि इस पार्टी के प्रति लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। केवल जन सामान्य ही नहीं,बल्कि विपक्षी दलों के नेताओं में भाजपा में शामिल होने की होड़ मची है। पिछले दिनों में कांग्रेस,आप और अन्य कई प्रमुख दलों के दिग्गज नेता भाजपा में शामिल हुए हैं। यह भाजपा की नीतियों और मोदी के कुशल नेतृत्व में 10 साल की सरकार के विकास एवं जन कल्याणकारी कार्यों का नतीजा है।

स्थापना दिवस पर कार्यशाला,प्रशिक्षण और संबोधन

सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय कमलम में सुबह 10 बजे से ही कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ा शुरु हो गई थी। यहां कार्यकर्ताओं के पहुंचने पर उनका तिलक कर भाजपा का पटका पहनाया गया और गुलाब पंखुड़ियों की वर्षा की गई। तत्पश्चात भाजपा महिला मोर्चा और कानूनी प्रकोष्ठ की टीम ने सभी कार्यकर्ताओं के स्वागत और रजिट्रेशन के बाद इनके लिए जलपान की व्यवस्था की।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन व वंदे मातरम गीत से किया।भाजपा नेता राजेश शर्मा ने सभी अतिथियों का मंच से स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं की एक कार्यशाला आयोजित की गई,जिसका शुभारंभ बतौर मुख्य वक्ता संगठन मंत्री श्रीनिवाससूलू  ने किया। कार्यशाला में प्रशिक्षण के लिए भाजपा नेता ओम प्रकाश विशेष रुप से मौजूद रहे,जबकि समापन भाषण भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा दिया।    

यह रहे मौजूद

इस अवसर भाजपा के प्रदेश महामंत्री हुकम चंद,अमित जिंदल,उपाध्यक्ष रामबीर भट्टी,देवेंद्र सिंह बबला,कैलाश चंद जैन,राजकिशोर,शक्तिदेव शाली, सुनीता धवन,जगतार सिंह ढिल्लो,पूनम शर्मा,प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार,शशि शंकर तिवारी,रुचि शेखरी, रमेश सहोड़,गौरव गोयल,सुभाष कुमार मौर्य,कोषाध्यक्ष प्रदीप बंसल,अभि भसीन,प्रदेश कार्यालय सचिव दीपक मल्होत्रा,मनीष शर्मा,संजय पुरी,प्रवक्ता धीरेंद्र तायल,गुरप्रीत सिंह ढिल्लो,नरेश अरोड़ा,विजय राणा,महिला मोर्चा अध्यक्ष हीरा नेगी,रेखा सूद,युवा मोर्चा के अध्यक्ष महकवीर संधू,महासचिव प्रिया पासवान, शानू दुबे सहित सभी जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Tags: Jatinder Pal Malhotra , Jitender Pal Malhotra , BJP Chandigarh , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD