Thursday, 09 May 2024

 

 

खास खबरें मजीठा हलके के प्रभारी प्रदीप सिंह भुल्लर ने संधू समुंदरी के पक्ष में रोड शो निकाला संधू समुंदरी को अपना नैतिक कर्तव्य निभाते देख लोग आश्वस्त और खुश होए भाजपा प्रत्याशी तरनजीत सिंह संधू समुंदरी ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा जन्म स्थान बाबा बुड्ढा साहिब में मत्था टेका भगवंत मान ने पटियाला में डा. बलबीर सिंह के लिए किया चुनाव प्रचार भगवंत मान ने मलेरकोटला में मीत हेयर के लिए किया चुनाव प्रचार अमृतसर में आम आदमी पार्टी ने अकाली दल को दिया झटका औजला की हैट्रिक में अहम रोल अदा करेगा साऊथ हल्का, मुद्दों की राजनीति में करते हैं विश्वास सुखपाल सिंह खैहरा और डॉ. धर्मवीर गांधी ने पटियाला और संगरूर के लिए नामांकन दाखिल किया एलपीयू द्वारा मेगा रीयूनियन की मेजबानी जिसमे हजारों पूर्व विद्यार्थियों ने कैंपस की यादें ताजा कीं साइक्लिंग अभियान के माध्यम से वोट का महत्व बताएंगे स्टेट इलेक्शन आइकॉन जसप्रीत पॉल दो अविश्वास प्रस्तावों के मध्य 6 महीने का अंतराल होने बारे संविधान या विधानसभा नियमावली में उल्लेख नहीं - एडवोकेट राहुल गांधी संविधान की कॉपी लेकर चलते है लेकिन उसे पढ़ते-लिखते नहीं हैं : जगत प्रकाश नड्डा मैं वोट काटने नहीं बल्कि दो लुटेरों की रांद काटने आया हूं-अभय चौटाला चुनावों से समय निकाल पहलवानों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला पंजाब का बुनियादी ढांचा विकास अकाली दल की देन:एन.के.शर्मा दोआबा में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती, जाने-माने दलित नेता और होशियारपुर से बसपा उम्मीदवार राकेश सोमन आम आदमी पार्टी में शामिल करण कुंद्रा के पास है कार के अद्भुत कलेक्शन है आये जानते है कारण के कार कलेक्शन के बारे में: गायक-गीतकार अरमान मलिक ने मंगेतर आशना श्रॉफ के साथ अपनी 'लव स्टोरी' में अमेरिकी गायक लौव की भूमिका का खुलासा किया मतदान के दिन राज्य एवं जिला, मीडिया, प्रमाणीकरण एवं निगरानी कमेटी की अनुमति के बिना प्रिंट मीडिया में नहीं किए जाएंगे राजनैतिक विज्ञापन प्रकाशित- अनुराग अग्रवाल सीजीसी लांडरां के एमई छात्रों ने बनाया इलेक्ट्रिक व्हीलबैरो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को दी गई गरिमापूर्ण विदाई

 

भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त लोकसभा प्रभारी डा.असलम पहुंचे भाजपा प्रदेश कार्यालय

प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा व अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अंसारी ने किया स्वागत

Jatinder Pal Malhotra, BJP, Bharatiya Janata Party, BJP Chandigarh, Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Apr 2024

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉ.असलम को मोर्चा का चंडीगढ़ लोकसभा प्रभारी नियुक्त किया है। सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय कमलम पहुंचे लोकसभा क्षेत्र प्रभारी डा.असलम का प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा,अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जावेद अंसारी व प्रदेश महामंत्री इस्तेखार अहमद के साथ डॉ. असलम का गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। 

प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में डा.असलम का चंडीगढ़ की पूरी टीम को मार्गदर्शन मिलेगा। लोकसभा क्षेत्र प्रभारी डा.असलम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों के शासनकाल में हर वर्ग को राहत देने के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की है। इसका लाभ हर वर्ग को मिला है। 

विशेषकर मुस्लिम समाज में भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आकर्षण बढ़ा है और उनको खूब पसंद किया जा रहा है है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के जरूरतमंद लोगों को  उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री पुनर्वास योजना,आयुष्मान कार्ड है,पीएमजीकेवाई जैसी योजनाओं का पूरा लाभ मिला है।चंडीगढ़ में फिल्म सेंसर बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय की घोषणा हो चुकी है,जबकि चंडीगढ़ एयरपोर्ट से नई उड़ानें शुरू होने का लाभ लोगों के साथ साथ विशेषकर कारोबारियों को मिला है।

इस अवसर पर  हरियाणा अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री एडवोकेट सिकंदर और अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अनवर सिद्दीकी, शमशाद अहमद नजराना गुरुदेव, प्रदेश सचिव सलीम, नौशाद सोशल मीडिया कन्वीनर लाइक, जिलाध्यक्ष अली मोहम्मद, मुल्तान,नवाब, इमरान वासिल, गुफरान उपस्थित रहे।

 

Tags: Jatinder Pal Malhotra , BJP , Bharatiya Janata Party , BJP Chandigarh , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD