Monday, 29 April 2024

 

 

खास खबरें देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर ‘‘लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की लहर नहीं, सुनामी चल रही है’’- पूर्व गृह मंत्री अनिल विज संगरूर आम आदमी पार्टी की राजधानी है और हमेशा रहेगी : भगवंत मान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया चुनाव प्रचार आप नशा नहीं मिटा सकी तो बीजेपी धर्म की राजनीति कर रही : गुरजीत सिंह औजला भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन कंवलजीत सिंह समर्थकों ने किया एनके शर्मा के समर्थन का ऐलान परनीत कौर बताए कांग्रेस में मंत्री रहते हुए किसानों के लिए क्या प्रोजैक्ट लेकर आई :एन.के.शर्मा जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान कांग्रेस जन कल्याण में विश्वास करती है, न कि चुनिंदा लोगों को फायदा देने में: मनीष तिवारी राजा वडिंग ने व्यापारियों और उद्यमियों से की मुलाकात, उनकी दुर्दशा का समाधान खोजने का लिया संकल्प कांग्रेस में सक्रिय रहे जितेंद्र कुमार तोती अपने 100 समर्थकों सहित भाजपा में शामिल भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने से दिल्ली के कई काम रूके, हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से नहीं दे रहे अस्तीफा लोकसभा चुनाव में महिला वोटरों की होगी बड़ी भूमिकाः जयइंद्र कौर 4 जून को पूरा हो जाएगा मिशन 13-0, पंजाब की जनता नई कहानी लिखने को तैयार : भगवंत मान गुरजीत औजला की जीत की हैट्रिक के लिए पत्नी उतरी मैदान में पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल को दिया बड़ा झटका एक बूथ-दस यूथ का नारा लेकर युवा करें चुनाव प्रचार: एन.के.शर्मा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) में तैनात हो गए दो मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) मीट हेयर के चुनाव अभियान को जबरदस्त समर्थन मिला

 

जंडियाला गुरू से तरन तारन तक सड़क को किया जायेगा चौड़ा : हरभजन सिंह ई. टी. ओ

11 करोड़ 60 लाख रुपए आऐंगे ख़र्च, सड़क सुरक्षा फोर्स की आज हुई शुरुआत

Harbhajan Singh ETO, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 27 Jan 2024

 

मुख्यमंत्री पंजाब स भगवंत सिंह मान की तरफ से सूबे के अंदर होती सड़क दुर्घटनाओं में कीमती जानों को बचाने के लिए सड़क सुरक्षा फोर्स की शुरुआत की गई है और इस फोर्स को नयी हाईटेक गाड़ीयाँ भी दीं गई हैं जिससे सड़की दुर्घटना होने पर यह फोर्स तुरंत हरकत में आयेगी और ज़ख्मियों को उसी समय इलाज मुहैया करवाएगी।

इन शब्दों का प्रगटावा लोक निर्माण मंत्री स हरभजन सिंह ई. टी. ओ ने जंडियाला से गहरी मंडी - तरन तारन रोड़ (गुरु अर्जन देव मार्ग,) तक जो कि लगभग 18 किलोमीटर लम्बी है के दोनों तरफ़ 5- 5 फुट बिल्टअप एरिया पर इंटरलाक टायलें लगाने और काम का नींव पत्थर रखने के समय किया।उन्होंने कहा कि इसके साथ सड़क दोनों तरफ़ 5 -5 फुट चौडी हो जायेगी जिससे सड़की दुर्घटनाओं से भी बचाव होगा।

उन्होंने बताया कि इस काम पर 11. 60 करोड़ रुपए ख़र्च होंगे और नज़दीक के गाँवों के लोगों को इसका काफ़ी फ़ायदा मिलेगा। उन्होंने बताया कि यह काम 11 महीने के  अंदर मुकम्मल किया जायेगा| उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को हिदायत करते कहा कि सारा काम अपनी निगरानी में करवाया जाये और गुणवत्ता के काम में किसी तरह की ढील बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

कैबिनेट मंत्री ई. टी. ओ ने लोगों को संबोधन करते कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब की तरफ से सड़क सुरक्षा फोर्स साथ साथ फ़रिश्ते स्कीम भी शुरू की गई है I जो सड़क हादसे के पीडि़तों की मदद के लिए बने फ़रिश्ते को 2000 रुपए इनाम राशि के तौर पर दिए जाएंगे और उस फ़रिश्ते से कोई पूछताछ नहीं की जायेगी।उन्होंने बताया कि पहले यह स्कीम दिल्ली में चलती थी जिसको बड़ा समर्थन मिला है, को पंजाब में शुरू किया गया है।

उन्होंने बताया कि हमारी सरकार आम लोगों की सरकार है और लोगों की भलाई के लिए हम वचनबद्ध हैं।कैबिनेट मंत्री ई. टी. ओ ने बताया कि हमारी सरकार ने अपने 22 महीनों के कार्यकाल के दौरान करीब 40 हज़ार सरकारी नौकरियाँ नौजवानों को मुहैया करवाई हैं ।उन्होंने बताया कि हमारी सरकार एक बड़ा फ़ैसला लेते हुये जो 10 लाख 77 हज़ार राशन कार्ड काटे गए थे , को चालू कर दिया गया है ।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही और 100 आम आदमी क्लीनिक खोले जा रहे हैं जिससे लोगों को घरों के नज़दीक ही सेहत सुविधाएं मुहैया हो सकें। इस मौके पर चेयरमैन छनाख सिंह, चेयरमैन डा गुरबिन्दर सिंह, मैडम सुनैना, नरेश पाठक, सरबजीत डिम्पी, ब्लाक प्रधान सुखविन्दर शाह, जरमनजीत, स्वर्न सिंह गहरी मंडी के इलावा बड़ी संख्या में इलाका निवासी उपस्थित थे।

 

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD