Monday, 29 April 2024

 

 

खास खबरें हिसार लोकसभा सीट से लड़े 7 चुनावों में जय प्रकाश 3 बार अलग अलग पार्टियों से निर्वाचित हुए सांसद किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट मतदाता जागरुकता के लिए गुरुग्राम के विकास सदन में वोटर्स पार्क का मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने गुरूग्राम में 67 वीं एसजीएफाई नेशनल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर 17) का किया शुभारंभ देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर ‘‘लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की लहर नहीं, सुनामी चल रही है’’- पूर्व गृह मंत्री अनिल विज संगरूर आम आदमी पार्टी की राजधानी है और हमेशा रहेगी : भगवंत मान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया चुनाव प्रचार आप नशा नहीं मिटा सकी तो बीजेपी धर्म की राजनीति कर रही : गुरजीत सिंह औजला भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन कंवलजीत सिंह समर्थकों ने किया एनके शर्मा के समर्थन का ऐलान परनीत कौर बताए कांग्रेस में मंत्री रहते हुए किसानों के लिए क्या प्रोजैक्ट लेकर आई :एन.के.शर्मा जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान कांग्रेस जन कल्याण में विश्वास करती है, न कि चुनिंदा लोगों को फायदा देने में: मनीष तिवारी राजा वडिंग ने व्यापारियों और उद्यमियों से की मुलाकात, उनकी दुर्दशा का समाधान खोजने का लिया संकल्प कांग्रेस में सक्रिय रहे जितेंद्र कुमार तोती अपने 100 समर्थकों सहित भाजपा में शामिल भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने से दिल्ली के कई काम रूके, हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से नहीं दे रहे अस्तीफा लोकसभा चुनाव में महिला वोटरों की होगी बड़ी भूमिकाः जयइंद्र कौर 4 जून को पूरा हो जाएगा मिशन 13-0, पंजाब की जनता नई कहानी लिखने को तैयार : भगवंत मान गुरजीत औजला की जीत की हैट्रिक के लिए पत्नी उतरी मैदान में

 

जनता तक पहुंचने का साधन बनेगा ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रमः जगत सिंह नेगी

Jagat Singh Negi Himachal Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 11 Jan 2024

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज यहां ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के संबंध में सभी जिला उपायुक्तों के लिए वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम 17 जनवरी, 2024 को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा ज़िला हमीरपुर के नादौन के गलोड़ गांव में औपचारिक तौर पर आरम्भ किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान जन समस्याएं सुनी जाएंगी।

जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत 17 जनवरी 2024 को उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जिला ऊना के हरोली के दुलेहड़, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया जिला चंबा के भटियात के कुड्डी, कृषि एवं पशुपालन मंत्री चन्द्र कुमार जिला कांगड़ा के ज्वाली के पलोड़ा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल जिला सोलन के नौणी, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान जिला सिरमौर के शिलाई के बकरास, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह जिला मंडी के बल्ह के छातड़ू, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह जिला शिमला के चोपाल के बमटा, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी जिला बिलासपुर के घुमारवीं के कसारू, आयुष मंत्री यादवेन्द्र गोमा जिला कुल्लू के बजौरा, विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार जिला लाहौल-स्पीति के ताबो में इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। 

कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक जिले में ग्राम सभा आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त, सभी विभागों की प्रदर्शनियां तथा स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जाएंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व ओ.सी. शर्मा ने कहा कि राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी 17 जनवरी को किन्नौर के चगांव में इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने कहा कि सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा सरकार की विभिन्न उपलब्धियों से संबंधित प्रकाशित सामग्री तथा नाट्य दलों के माध्यम से जनता को सरकार की योजनाओं व नीतियों के बारे में जागरूक किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रधान सचिव उद्योग आर.डी. नज़ीम, सचिव स्वास्थ्य एम. सुधा देवी, सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज प्रियतु मंडल, सचिव शिक्षा राकेश कंवर, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के निदेशक राजीव कुमार तथा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने शिमला से बैठक में भाग लिया।

 

Tags: Jagat Singh Negi , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD