Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें रवनीत सिंह बिट्टू के बेबुनियाद आरोपों पर वड़िंग ने किया पलटवार पंजाब में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करना पहली प्राथमिकता : विजय इंदर सिंगला पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आम आदमी पार्टी, विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेता आप में हुए शामिल महिलाओँ के सम्मान से कोई समझौता नहीं करती भाजपा : जय इंद्र कौर आम आदमी पार्टी ढाई सालों में एक भी वायदे को नहीं कर सकी पूरा : परनीत कौर यूटी के लिए कांग्रेस-आप के घोषणा पत्र ने दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया: सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल की अगली सरकार नदियों के किनारे की जमीन पर खेती करने वाले सभी बार्डर वाले किसानों को जमीन का अधिकार देगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल किसानों को धान उगाने के लिए नहीं जलाना पड़ेगा डीजल: मीत हेयर कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला राजा वड़िंग को गिल और आत्म नगर में मिला जोरदार समर्थन; कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया पत्रकारों, युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस का बड़ा वादा : सप्पल की भारत के लिए साहसी योजना मैं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से आया हूं,चंडीगढ़ को जय श्रीराम मजीठा में कांग्रेस को मिला जबरदस्त प्यार पंजाब में कानून व्यवस्था जीरो,योगी से ट्रेनिंग लें भगवंत मान : डा. सुभाष शर्मा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही भारत विकसित हो सकता है:अरविंद खन्ना सी-विजिल ऐप पर प्राप्त 27 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर निपटारा: डी.सी कांगड़ा हेमराज बैरवा अमृतसर से छीने एम्स को लाया जाएगा वापिस एलपीयू के फैशन स्टूडेंट ने गुड़गांव में लाइफस्टाइल वीक में अपना कलेक्शन प्रदर्शित किया जनता की ताकत को चुनौती दे रहे जय रामः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने नशा मुक्त भारत अभियान का किया शुभारम्भ चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव लड़े रवि सिंह अपनी टीम समेत आप में हुए शामिल

 

खरीफ मंडीकरन सीजन 2023-24 की शानदार सफलता के लिए मानसा ने पहला स्थान किया हासिल

फाजिल्का दूसरे और पठानकोट तीसरे स्थान पर रहा

Lal Chand Kataruchak AAP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Jan 2024

खरीफ मंडीकरन सीजन 2023-24 दौरान के दरपेश चुनौतियों का सामना करने और इस सीजन को सफल बनाने के लिए समूचे विभाग की सराहना करते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि यह विभाग के समूह कर्मचारियों की दिन-रात की मेहनत का नतीजा है। उन्होंने आशा अभिव्यक्त की कि खरीफ मंडीकरन सीजन 2024-25 में भी यह सकारात्मक रुझान जारी रहेगा।  

खरीफ मंडीकरन सीजन 2023-24 की समीक्षा करने के लिए विभाग की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंत्री ने कहा कि विभाग, पंजाब के कृषि सैक्टर के साथ नजदीकी रूप से जुड़ा हुआ है, जो राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है। मंत्री ने कहा कि किसान केवल दो चीजें चाहते हैं जिनमें उनकी फ़सलों की समय पर लिफ्टिंग और तुरंत अदायगी शामिल है।  

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने खरीफ मंडीकरन सीजन 2023-24 को सफल बनाने के लिए बेमिसाल कारगुज़ारी दिखाने वाले तीन जिलों को सम्मानित किया। पठानकोट के जि़ला खाद्य सप्लाई कंट्रोलर गुरिन्दर सिंह ने तीसरा इनाम हासिल किया। डी.एफ.एस.सी. फाजिल्का हिमांशु ने दूसरा जबकि डी.एफ.एस.सी. मानसा मनदीप सिंह ने पहला इनाम हासिल किया।  

इस मौके पर समूचे विभाग ने ढोल बजाकर एवं नाचकर लोहड़ी मनायी। इस बैठक के दौरान अन्यों के अलावा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव गुरकीरत किरपाल सिंह, डायरैक्टर पुनीत गोयल, एम.डी. पनसप सोनाली गिरि, एम.डी. पंजाब स्टेट वेयरहाऊसिंग कॉर्पोरेशन कंवलप्रीत कौर बराड़ और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

 

Tags: Lal Chand Kataruchak , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD