Monday, 29 April 2024

 

 

खास खबरें पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा वाट्सऐप चैनल जारी कई बाधाओं के बावजूद जिला मोगा में सुचारू रूप से चल रही खरीद प्रक्रिया लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिसार लोकसभा सीट से लड़े 7 चुनावों में जय प्रकाश 3 बार अलग अलग पार्टियों से निर्वाचित हुए सांसद किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट मतदाता जागरुकता के लिए गुरुग्राम के विकास सदन में वोटर्स पार्क का मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने गुरूग्राम में 67 वीं एसजीएफाई नेशनल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर 17) का किया शुभारंभ देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर ‘‘लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की लहर नहीं, सुनामी चल रही है’’- पूर्व गृह मंत्री अनिल विज संगरूर आम आदमी पार्टी की राजधानी है और हमेशा रहेगी : भगवंत मान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया चुनाव प्रचार आप नशा नहीं मिटा सकी तो बीजेपी धर्म की राजनीति कर रही : गुरजीत सिंह औजला भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन कंवलजीत सिंह समर्थकों ने किया एनके शर्मा के समर्थन का ऐलान परनीत कौर बताए कांग्रेस में मंत्री रहते हुए किसानों के लिए क्या प्रोजैक्ट लेकर आई :एन.के.शर्मा जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान कांग्रेस जन कल्याण में विश्वास करती है, न कि चुनिंदा लोगों को फायदा देने में: मनीष तिवारी राजा वडिंग ने व्यापारियों और उद्यमियों से की मुलाकात, उनकी दुर्दशा का समाधान खोजने का लिया संकल्प कांग्रेस में सक्रिय रहे जितेंद्र कुमार तोती अपने 100 समर्थकों सहित भाजपा में शामिल भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने से दिल्ली के कई काम रूके, हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से नहीं दे रहे अस्तीफा

 

सांसद तिवारी ने महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा

कहा: चुनाव से पहले किए वादे पूरे करने में विफल रही सरकार, बंगा विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांव का किया दौरा

Manish Tewari
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बंगा , 28 Dec 2023

श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने महंगाई के मुद्दे पर केंद्र के नरेंद्र मोदी सरकार को घेरते हुए कहा है कि आए दिन चीजों के बढ़ रहे रेटों के चलते आम लोगों का जीवन व्यापन करना भी मुश्किल हो चुका है। इस गंभीर मुद्दे का हल करने के बजाय सरकार लोगों का ध्यान भटकने का प्रयास कर रही है। सांसद तिवारी बंगा विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों बहरामपुर और खानपुर का दौरा करने के अवसर पर जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। 

सांसद तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले देश के लोगों के साथ कई वायदे किए थे। लेकिन इस सरकार को 10 साल पहले होने के बावजूद ना तो लोगों के बैंक खातों में 15-15 लाख रुपए आए हैं, ना ही दो करोड़ युवाओं को हर साल नौकरियां देने का वादा पूरा हुआ। कई अन्य वायदों को पूरा करने में सरकार पूरी तरह से विफल रही है। जबकि महंगाई आम लोगों के कमर तोड़ रही है। आटा, दाल, चावल, रसोई गैस के सिलेंडर से लेकर हर चीजों के रेट कई गुना बढ़ चुके हैं। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से जनहित में फैसले लिए हैं और देश में पार्टी के शासन में सबसे ज्यादा विकास हुआ है। इस दिशा में, उनकी ओर से संसदीय क्षेत्र के विकास हेतु लगातार फंड जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने गांव तलवंडी जट्टा और मेहरामपुर में अलग-अलग विकास कार्यों हेतु साढे 5 लाख रुपए की ग्रांट स्थानीय निवासियों को सौंपी।

जहां अन्य के अलावा, पूर्व विधायक तरलोचन सिंह सूंड, जिला योजना बोर्ड के पूर्व चेयरमैन सतवीर सिंह पल्लीझिक्की, कमलजीत बंगा जिला परिषद मेंबर, डा हरप्रीत कैंथ सीनियर कांग्रेसी नेता, द्रवजीत सिंह पुनी पूर्व चेयरमैन मार्केट कमेटी बंगा, राजेंद्र शर्मा, दर्शन सिंह गोसल सरपंच, कुलवरण सिंह थांदीया ब्लाक प्रधान बंगा, राम दास सिंह ब्लॉक प्रधान ओड़, मनदीप सिंह मेहरामपुर, सरपंच वरिंदर कुमार, मंजीत कौर पंच, किरणदीप कौर, सरपंच राम सिंह, सरपंच अवतार सिंह, धर्म सिंह भी मौजूद रहे।

 

Tags: Manish Tewari , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Indian National Congress , Punjab Congress , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD