Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की

 

11,500 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू

पुलिस मुलजिम ने पहले ज़मानती बाँड स्वीकार करने के एवज़ में लिए थे 2000 रुपए

Vigilance Bureau Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फरीदकोट , 22 Dec 2023

Last updated on: Dec 22, 2023, 00:00 IST

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के दौरान शुक्रवार को पुलिस चौकी गोले वाला, थाना सदर फरीदकोट में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर ( ए. एस. आई.) हरविन्दर सिंह को 11, 500 रुपए की रिश्वत हासिल करते हुये रंगे हाथों काबू किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये राज्य विजीलैंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त मुलजिम को दिलप्रीत सिंह निवासी गाँव गोले वाला, ज़िला फरीदकोट की तरफ से दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है। 

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँचकर दोष लगाया कि उक्त पुलिस मुलाज़ीम उसके और उसके भाई के खि़लाफ़ थाना सदर फरीदकोट में दर्ज हुए एक पुलिस केस सम्बन्धी ज़मानती बाँड कबूलने के बदले 15,000 रुपए की रिश्वत की माँग कर रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त दोषी पहले भी उससे इसी संबंधी पहली किश्त के तौर पर 2000 रुपए रिश्वत ले चुका है और अब रिश्वत के बाकी रहते 13,000 रुपए देने पर कई बार ज़ोर डाल रहा है। 

शिकायतकर्ता ने रिश्वत की माँग करते हुए उक्त पुलिस मुलाज़िम के साथ हुई बातचीत की ऑडियों रिकार्ड भी कर ली जोकि सबूत के तौर पर उसने विजीलैंस ब्यूरो को सौंप दी। प्रवक्ता ने आगे बताया कि विजीलैंस ब्यूरो फ़िरोज़पुर रेंज ने इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद जाल बिछाया और उक्त पुलिस मुलाज़िम को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 11,500 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया और रिश्वत के पैसे भी बरामद कर लिए। 

इस सम्बन्धित उक्त मुलजिम के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना फ़िरोज़पुर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है। इस मुलजिम को कल अदालत में पेश किया जायेगा और केस की आगे तफ्तीश जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Faridkot Police , Faridkot

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD