Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब पुलिस ने सुनियोजित हत्या करने की वारदातों को टाला; आई. एस. आई. हिमायत प्राप्त आतंकवादी माड्यूल के तीन मैंबर 8 पिस्तौलों सहित काबू

गिरफ़्तार किये गए मुलजिम यू. ए. पी. ए. केसों के अंतर्गत संगरूर जेल में बंद व्यक्तियों के संपर्क में थेः डीजीपी गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Bathinda Police, Bathinda
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 22 Nov 2023

Last updated on: Nov 22, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के मद्देनज़र शुरु की मुहिम के अंतर्गत पंजाब में संगठित अपराधों को बड़ा झटका देते हुए पंजाब पुलिस ने आई. एस. आई.-नियंत्रित पाक- आधारित आतंकवादी माड्यूल से सम्बन्धित 3 गुर्गों को गिरफ़्तार करके, राज्य में सुनियोजित हत्या ( टारगेट कीलिंग) करने की वारदातों को टालने में सफलता हासिल की है। 

यह जानकारी देते हुये डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डी. जी. पी.) पंजाब गौरव यादव ने बुधवार को यहाँ बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान राजभुपिन्दर सिंह उर्फ भिन्दा निवासी गाँव दिक्ख, बठिंडा ; रमन कुमार निवासी गाँव गुरूहरसहाए, फाज़िल्का और जगजीत सिंह निवासी ढिल्लवा कलाँ, कोटकपूरा के तौर पर हुई है। पुलिस टीमों ने इनके कब्ज़े में से 8 पिस्तौल-तीन .30 बोर के पिस्तौल और पाँच .32 बोर के पिस्तौल-समेत 9 मैगज़ीन और 30 जिंदा कारतूस बरामद किये हैं। इसके इलावा एक चोरी की आल्टो कार को भी ज़ब्त किया गया है, जिस में उक्त सफ़र कर रहे थे। 

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर काउन्टर इंटेलिजेंस बठिंडा की पुलिस टीमों ने बठिंडा के गाँव गोबिन्दपुरा में पुल नज़दीक विशेष नाका लगाया और तीनों मुलजिमों को काबू किया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि गिरफ़्तार किये गए व्यक्ति गैर कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) एक्ट के अंतर्गत संगरूर जेल में बंद व्यक्तियों के संपर्क में थे। 

इस सम्बन्धी और विवरण सांझा करते हुए ए. आई. जी. काउंटर इंटेलिजेंस अवनीत कौर सिद्धू ने बताया कि जांच में सामने आया है कि पकड़े गए मुलजिमों ने मध्य प्रदेश से हथियार लाए थे जिससे राज्य में टारगेट कीलिंग को अंजाम देकर समाज में दहशत पैदा की जा सके। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में अगली-पिछली कड़ियों का पर्दाफाश करने के लिए आगे जांच जारी है और अन्य हथियारों की बरामदगी की उम्मीद है। 

इस सम्बन्ध में केस एफआईआर नं. 151 तारीख़ 21.11.23 को भारतीय दंड संहित (आई. पी. सी.) की धारा 379, 411, 115, 109 और 120 बी और हथियार एक्ट की धाराओं 25(7) और 25(8) के अंतर्गत थाना कैंट बठिंडा में दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Bathinda Police , Bathinda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD