Monday, 29 April 2024

 

 

खास खबरें संगरूर आम आदमी पार्टी की राजधानी है और हमेशा रहेगी : भगवंत मान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया चुनाव प्रचार आप नशा नहीं मिटा सकी तो बीजेपी धर्म की राजनीति कर रही : गुरजीत सिंह औजला भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन कंवलजीत सिंह समर्थकों ने किया एनके शर्मा के समर्थन का ऐलान परनीत कौर बताए कांग्रेस में मंत्री रहते हुए किसानों के लिए क्या प्रोजैक्ट लेकर आई :एन.के.शर्मा जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान कांग्रेस जन कल्याण में विश्वास करती है, न कि चुनिंदा लोगों को फायदा देने में: मनीष तिवारी राजा वडिंग ने व्यापारियों और उद्यमियों से की मुलाकात, उनकी दुर्दशा का समाधान खोजने का लिया संकल्प कांग्रेस में सक्रिय रहे जितेंद्र कुमार तोती अपने 100 समर्थकों सहित भाजपा में शामिल भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने से दिल्ली के कई काम रूके, हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से नहीं दे रहे अस्तीफा लोकसभा चुनाव में महिला वोटरों की होगी बड़ी भूमिकाः जयइंद्र कौर 4 जून को पूरा हो जाएगा मिशन 13-0, पंजाब की जनता नई कहानी लिखने को तैयार : भगवंत मान गुरजीत औजला की जीत की हैट्रिक के लिए पत्नी उतरी मैदान में पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल को दिया बड़ा झटका एक बूथ-दस यूथ का नारा लेकर युवा करें चुनाव प्रचार: एन.के.शर्मा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) में तैनात हो गए दो मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) मीट हेयर के चुनाव अभियान को जबरदस्त समर्थन मिला सांसद मनीष तिवारी ने श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र की यादों को किया ताजा किसानों को मुआवजा दिए बिना सड़क का टेंडर लगवा कर जमीन पर गैरकानूनी कब्जा करवाना चाहते हैं परनीत कौर और बलबीर सिंह : एन के शर्मा

 

संयुक्त प्रयास से ही खत्म होगा नशे का नासूर : जय कृष्ण सिंह रौढ़ी

डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा ने रयात-बाहरा ग्रुप के सैनेर्जी-3 कार्यक्रम में की मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत

Jai Krishan Rouri, Jai Krishan, Jai Krishan Singh Rouri, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Rayat Bahra University, Rayat Bahra Group of Institutions, RBGI, Gurvinder Singh Bahra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 22 Nov 2023

डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने कहा कि नशे के नासूर को खत्म करने के लिए संयुक्त  प्रयास की जरु रत है, इसके लिए समाज के सभी वर्गों को अपनी-अपनी जिम्मेदारी समझते हुए मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से इस मुद्दे पर बहुत ही गंभीरता से कार्य किया जा रहा है और सिविल व पुलिस प्रशासन की इस संबंध में जरुरी दिशा निर्देश भी दिए जा चुके हैं।वे आज रयात-बाहर एजुकेशन सिटी में एडमिशन, मार्केटिंग व पी.आर विभाग की ओर से आयोजित नशे के खिलाफ जागरुकता अभियान कार्यक्रम ‘सैनेर्जी-3’ के अंतर्गत मुख्य मेहमान के तौर पर विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान उनके साथ विधायक शाम चौरासी डा. रवजोत सिंह ने विशेष मेहमान के तौर पर शिरकत की। रयात-बाहरा ग्रुप के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहरा ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया व कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि नशे के खिलाफ इस जागरुकता अभियान में जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर नशे के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की है।

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब सरकार की ओर से जहां नशे के कारोबार करने वाले बुरे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है वहीं नशे के दलदल में जकड़े  व्यक्तियों को इस दलदल में से निकालने के लिए भी योग्य प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशा सिर्फ एक व्यक्ति व उसके परिवार का ही नहीं बल्कि पूरे समाज पर बुरा प्रभाव डालता है।

इस लिए हम सभी एकजुटता से इसके खात्मे के लिए संकल्प करें। इस दौरान विधायक शाम चौरासी डा. रवजोत सिंह ने भी उपस्थिति को नशे न करने के लिए प्रेरित किया व पढ़ाई व खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ कर देश व अपने मां-बाप का नाम रोशन करने के लिए कहा। इस मौके पर जहां अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों के बच्चों के पोस्टर मेकिंग, सैल्फी मेकिंग, हैल्थ एंड योग कार्नर, डिबेट, लेख लेखन, विज्ञान मेला, हास्य रस मुकाबले भी करवाए गए है वहीं विद्यार्थियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया गया।

अंत में रयात-बाहरा ग्रुप की ओर से मेहमानों का सम्मान किया गया व कैंपस डायरेक्टर डा. चंद्र मोहन ने आए मेहमानों का धन्यवाद किया। इस मौके एस.डी.एम. होशियारपुर प्रीतइंदर सिंह बैंस, डी.एस.पी जागीर सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी(से) हरभगवंत सिंह,  डा. हरिंदर गिल, डा. रंग नाथ सिंह, डा. कुलदीप वालिया, डा. ज्योतसना, डा. मीनाक्षी चांद, डा. पल्लवी पंडित, डा. सुखमीत बेदी, प्रो. मनोज कटुआल, डा. गौरव पराशर, प्रेम लता, हरिंदर जसवाल, गुरप्रीत बेदी, कुलदीप राणा, राजिंदर मैडी, डा. मुकेश कंडा, योगेश कंडा, डा. अमित शर्मा के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

                                   

 

Tags: Jai Krishan Rouri , Jai Krishan , Jai Krishan Singh Rouri , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Rayat Bahra University , Rayat Bahra Group of Institutions , RBGI , Gurvinder Singh Bahra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD