Monday, 29 April 2024

 

 

खास खबरें कई बाधाओं के बावजूद जिला मोगा में सुचारू रूप से चल रही खरीद प्रक्रिया लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिसार लोकसभा सीट से लड़े 7 चुनावों में जय प्रकाश 3 बार अलग अलग पार्टियों से निर्वाचित हुए सांसद किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट मतदाता जागरुकता के लिए गुरुग्राम के विकास सदन में वोटर्स पार्क का मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने गुरूग्राम में 67 वीं एसजीएफाई नेशनल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर 17) का किया शुभारंभ देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर ‘‘लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की लहर नहीं, सुनामी चल रही है’’- पूर्व गृह मंत्री अनिल विज संगरूर आम आदमी पार्टी की राजधानी है और हमेशा रहेगी : भगवंत मान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया चुनाव प्रचार आप नशा नहीं मिटा सकी तो बीजेपी धर्म की राजनीति कर रही : गुरजीत सिंह औजला भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन कंवलजीत सिंह समर्थकों ने किया एनके शर्मा के समर्थन का ऐलान परनीत कौर बताए कांग्रेस में मंत्री रहते हुए किसानों के लिए क्या प्रोजैक्ट लेकर आई :एन.के.शर्मा जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान कांग्रेस जन कल्याण में विश्वास करती है, न कि चुनिंदा लोगों को फायदा देने में: मनीष तिवारी राजा वडिंग ने व्यापारियों और उद्यमियों से की मुलाकात, उनकी दुर्दशा का समाधान खोजने का लिया संकल्प कांग्रेस में सक्रिय रहे जितेंद्र कुमार तोती अपने 100 समर्थकों सहित भाजपा में शामिल भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने से दिल्ली के कई काम रूके, हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से नहीं दे रहे अस्तीफा लोकसभा चुनाव में महिला वोटरों की होगी बड़ी भूमिकाः जयइंद्र कौर

 

निरंकार को प्राथमिकता बना लेने से जीवन स्वयं भक्तिमय बन जाता है : निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

Nirankari, Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj, Sant Nirankari charitable Foundation, Sant Nirankari Mission
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Sep 2023

सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के सानिध्य में विशाल निरंकारी संत समागम का आयोजन स्थानीय सेक्टर 34 एग्जिबिशन ग्राउंड में आयोजित किया गया। समागम में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखण्ड सहित दूर दूर के राज्यों से साधसंगत में पहुंचकर सतगुरू से आशीर्वाद प्राप्त किया। 

इस अवसर पर सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने कहा कि जो निरंकार को प्राथमिकता बना लेते हैं उनका जीवन स्वयं भक्तिमय बन जाता है।  

सतगुरु माताजी ने कहा कि हर चलना पहुंचना नही होता, यह मेला ग्राउंड में  चल रहे स्पिन व्हील झूले  से समझने की आवश्यकता है।किसी होड़ में न पड़ते हुए हमें भक्ति को प्राथमिकता देनी है।।इस निरंकार को समझकर सेवा, सिमरन व सत्संग करें।उन्होंने कहा कि हमें बुराई में अच्छाई देखने का नजरिया अपनाना होगा ।इसलिए जैसी दृष्टि वैसी सृष्टि हमें नजर आएगी। 

मन तो सदा ही चलाएंमान होता है। हमें मन को चैनललाइज करके बांधना होगा जिससे वह  सही दिशा को अपना पाए। उन्होंने कहा कि ब्रह्मज्ञान की रोशनी को प्राप्त करते ही स्वाभाविक  ही अच्छाइयाँ आ जाती हैं। अगर  मन  मधुर है तो वाणी भी अपने आप मधुर होगी। मानवीय गुणों के समावेश से अपने आप जीवन प्रभु रंग में रंग जाएगा। 

श्री एच.एस. चावला, मेंबर इंचार्ज, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल व जम्मू कश्मीर  तथा चंडीगढ़ के जोनल इंचार्ज श्री ओ पी निरंकारी ने सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के चंडीगढ़ आगमन पर उनका पूरी साध संगत की ओर से अभिनंदन व आभार  किया । इस अवसर पर उन्होंने प्रशासन, पुलिस प्रशासन,नगर निगम सहित सभी विभागों का समागम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया ।

 

Tags: Nirankari , Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj , Sant Nirankari charitable Foundation , Sant Nirankari Mission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD