Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें महिलाओँ के सम्मान से कोई समझौता नहीं करती भाजपा : जय इंद्र कौर आम आदमी पार्टी ढाई सालों में एक भी वायदे को नहीं कर सकी पूरा : परनीत कौर यूटी के लिए कांग्रेस-आप के घोषणा पत्र ने दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया: सरदार सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल की अगली सरकार नदियों के किनारे की जमीन पर खेती करने वाले सभी बार्डर वाले किसानों को जमीन का अधिकार देगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल किसानों को धान उगाने के लिए नहीं जलाना पड़ेगा डीजल: मीत हेयर कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला राजा वड़िंग को गिल और आत्म नगर में मिला जोरदार समर्थन; कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया पत्रकारों, युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस का बड़ा वादा : सप्पल की भारत के लिए साहसी योजना मैं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से आया हूं,चंडीगढ़ को जय श्रीराम मजीठा में कांग्रेस को मिला जबरदस्त प्यार पंजाब में कानून व्यवस्था जीरो,योगी से ट्रेनिंग लें भगवंत मान : डा. सुभाष शर्मा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही भारत विकसित हो सकता है:अरविंद खन्ना सी-विजिल ऐप पर प्राप्त 27 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर निपटारा: डी.सी कांगड़ा हेमराज बैरवा अमृतसर से छीने एम्स को लाया जाएगा वापिस एलपीयू के फैशन स्टूडेंट ने गुड़गांव में लाइफस्टाइल वीक में अपना कलेक्शन प्रदर्शित किया जनता की ताकत को चुनौती दे रहे जय रामः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने नशा मुक्त भारत अभियान का किया शुभारम्भ चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव लड़े रवि सिंह अपनी टीम समेत आप में हुए शामिल बिकने और खरीदने वालों को सबक सिखायेगी जनताः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू दीपशिखा देशमुख ने युवा महिलाओं से मतदान करने का आग्रह किया: उनके विकास का एक सक्षक्त सन्देश हिना खान के साथ 'नामाकूल' पर काम करना रहा कूल और बवाल' साक्षी म्हाडोलकर

 

पंजाब के एडवोकेट जनरल द्वारा ए.जी.सी.एम.एस. लॉन्च

नयी प्रणाली पंजाब कानूनी भाईचारे के बीच मज़बूत सहयोग के माहौल को प्रोत्साहित करेगी

Advocate Case Management System Punjab, AGCMS Punjab, Advocate General Punjab, Vinod Ghai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Sep 2023

एडवोकेट जनरल पंजाब विनोद घई ने पंजाब भवन चंडीगढ़ में एडवोकेट केस मैनेजमेंट सिस्टम पंजाब (ए.जी.सी.एम.एस. पंजाब) फेज 1 और 2 के लॉन्च किया, जिसके होंद में आने से कानूनी क्षेत्र में कानून की जटिल प्रक्रियाओं का तुरंत हल निकाला जा सकेगा।  

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ए.जी.सी.एम.एस. पंजाब लीगल केस ऐडमिनस्ट्रेशन के क्षेत्र में हुई बेमिसाल तरक्की को दिखाता है। इस प्रणाली की विशेषताओं में कामकाज की क्षमता को प्रभावशाली ढंग से बढ़ाना, तालमेल को प्रोत्साहित करना और पंजाब के कानूनी क्षेत्र में कानून की जटिल प्रक्रियाओं सम्बन्धी तुरंत हल प्रदान करना है।    

प्रवक्ता के अनुसार ए.जी.सी.एम.एस. पंजाब फेज 1 और 2 में ऑटोमेटिड डेटा सिंक्रोनाईज़ेशन: ए.जी.सी.एम.एस. पंजाब रीयल-टाईम डेटा सिंक्रोनाईज़ेशन की सुविधा प्रदान करता है, जो केस की स्थिति, सुनवाई के शड्यूल और फ़ैसले सम्बन्धी तुरंत जानकारी प्रदान करने की प्रक्रिया को आसान बनाता है। यह दस्तावेज़ों के कुशल प्रबंधन के लिए एक सुरक्षित और संगठित प्रणाली है, जो केस से सम्बन्धित दस्तावेज़ों तक आसान पहुँच प्रदान करते हुए डेटा प्राप्ति प्रोटोकोल को अनुकूल बनाती है।  

गौरतलब है कि यह प्रणाली कानूनी भाईचारे के दरमियान मज़बूत तालमेल को प्रोत्साहित करते हुए उचित जानकारी, लीगल रिसर्च और केस से सम्बन्धित रणनीतियों के निर्विघ्न प्रसार की सुविधा प्रदान करता है। बेहतर डेटा सुरक्षा प्रोटोकोल के द्वारा यह प्रणाली कॉन्फीडैंशियल कानूनी जानकारी को बरकरार रखते हुए कारगर सुरक्षा विधियों के द्वारा डेटा सुरक्षा को मज़बूत करती है। कानून के समूह अधिकारियों तक जानकारी की सुविधाजनक और आसान पहुँच के लिए एक समर्पित एप्लीकेशन भी उपलब्ध है।    

एडवोकेट जनरल श्री विनोद घई ने अपने संबोधन के दौरान मशहूर शख्सियतों द्वारा दिए गए कीमती योगदान के लिए उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि यह प्लेटफॉर्म पंजाब के कानूनी क्षेत्र में क्रांतिकारी सुधारों की सीमा-रेखा करता है। ए.जी.सी.एम.एस. पंजाब फेज 1 और 2 हमारे कानून के अधिकारियों को जटिल मुकदमेबाज़ी का सुचारू ढंग से निर्णय करने की सुविधा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह न्याय देने की प्रक्रिया को तेज़ करते हुए आधुनिकीकरण की शुरुआत के लिए हमारी अटूट वचनबद्धता को दिखाता है।    

इस उद्घाटन समारोह में एडवोकेट जनरल के दफ़्तर के समूह माननीय लॉ अफसरों, सीनियर एडीशनल एडवोकेट जनरल श्री आई.पी.एस धन्ना, एडीशनल एडवोकेट जनरल अमन पाल, आई.टी समिति के अनु पाल डी.ए.जी. पंजाब, अभय पाल गिल डी.ए.जी. पंजाब, अर्जुन शियोरान ए.ए.जी. पंजाब और अरुण गुप्ता ए.ए.जी.पंजाब, प्रोवाकिल के संस्थापक जयदीप पठानिया और ए.जी.सी.एम.एस. पार्टनर शाश्वत सिक्का उपस्थित थे।   

 

Tags: Advocate Case Management System Punjab , AGCMS Punjab , Advocate General Punjab , Vinod Ghai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD