Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें रवनीत सिंह बिट्टू के बेबुनियाद आरोपों पर वड़िंग ने किया पलटवार पंजाब में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करना पहली प्राथमिकता : विजय इंदर सिंगला पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आम आदमी पार्टी, विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेता आप में हुए शामिल महिलाओँ के सम्मान से कोई समझौता नहीं करती भाजपा : जय इंद्र कौर आम आदमी पार्टी ढाई सालों में एक भी वायदे को नहीं कर सकी पूरा : परनीत कौर यूटी के लिए कांग्रेस-आप के घोषणा पत्र ने दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया: सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल की अगली सरकार नदियों के किनारे की जमीन पर खेती करने वाले सभी बार्डर वाले किसानों को जमीन का अधिकार देगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल किसानों को धान उगाने के लिए नहीं जलाना पड़ेगा डीजल: मीत हेयर कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला राजा वड़िंग को गिल और आत्म नगर में मिला जोरदार समर्थन; कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया पत्रकारों, युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस का बड़ा वादा : सप्पल की भारत के लिए साहसी योजना मैं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से आया हूं,चंडीगढ़ को जय श्रीराम मजीठा में कांग्रेस को मिला जबरदस्त प्यार पंजाब में कानून व्यवस्था जीरो,योगी से ट्रेनिंग लें भगवंत मान : डा. सुभाष शर्मा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही भारत विकसित हो सकता है:अरविंद खन्ना सी-विजिल ऐप पर प्राप्त 27 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर निपटारा: डी.सी कांगड़ा हेमराज बैरवा अमृतसर से छीने एम्स को लाया जाएगा वापिस एलपीयू के फैशन स्टूडेंट ने गुड़गांव में लाइफस्टाइल वीक में अपना कलेक्शन प्रदर्शित किया जनता की ताकत को चुनौती दे रहे जय रामः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने नशा मुक्त भारत अभियान का किया शुभारम्भ चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव लड़े रवि सिंह अपनी टीम समेत आप में हुए शामिल

 

जंगली जीवों के ग़ैर-कानूनी शिकार को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं: लाल चंद कटारूचक्क

वन एवं वन्य जीव सुरक्षा मंत्री ने तरक्की के मामलों में तेज़ी लाने के दिए निर्देश

Lal Chand Kataruchak, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Sep 2023

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार वन एवं वन्य जीव सुरक्षा विभाग की संपत्ति की रक्षा के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है और पहाड़ी क्षेत्रों में जंगली जीवों के ग़ैर-कानूनी शिकार को रोकने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। यह प्रगटावा पंजाब के वन एवं वन्य जीव सुरक्षा मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज यहाँ मोहाली के सैक्टर-68 स्थित फोरैस्ट कॉम्पलैक्स में पी.एफ.एस ऑफिसर्ज एसोसिएशन के साथ बैठक के दौरान किया।  

एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा उठाए गए एक और महत्वपूर्ण मुद्दे संबंधी बात करते हुए कैबिनेट मंत्री ने हिदायत की कि विभाग की तरक्की से सम्बन्धित मामलों को तेज़ी से निपटाया जाए और इस सम्बन्धी कोई भी केस बाकी न रहे। उन्होंने कहा कि पंजाब लोक सेवा आयोग (पी.पी.एस.सी.) ने वन रेंजरों की भर्ती के लिए मंजूरी दे दी है।  

कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि वन रेंजरों से पदोन्नत हुए पी.एफ.एस. अफसरों की कनफर्मेशन का मामला पी.पी.एस.सी. को भेज दिया गया है, जो विचाराधीन है। इसके अलावा पिछले समय के दौरान निलंबित किए गए अधिकारियों/कर्मचारियों की बहाली के मामले पर भी सक्रियता से विचार किया जा रहा है।  

उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि कर्मचारियों द्वारा वर्दियाँ पहनने सम्बन्धी विभाग के आदेशों की सख्ती से पालना को सुनिश्चित बनाया जाए। मंत्री ने इस मौके पर यह भी कहा कि 185 वन गार्डों को जल्द ही नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। 

इस मौके पर अन्यों के अलावा वित्त कमिश्नर (वन) विकास गर्ग और पी.सी.सी.एफ.आर.के. मिश्रा भी उपस्थित थे।

 

Tags: Lal Chand Kataruchak , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD