Thursday, 02 May 2024

 

 

खास खबरें भगवंत मान ने आप उम्मीदवार मलविंदर कंग के लिए गढ़शंकर के लोगों से मांगा समर्थन पटियाला की महिला नेत्री आप छोड़ अकाली दल में हुई शामिल गरीबों के शिक्षित बच्चे ही अपने परिवार को गरीबी से मुक्ति दिला सकते हैं: सीएम भगवंत मान ट्रस्ट की लेबोरेट्रीयों से हर वर्ष 12 लाख से ज्यादा लोगों की हो रही जांच : डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय 18 वर्षों से कांग्रेस में सक्रिय ओमप्रकाश सैनी सहित 1000 ने भाजपा का दामन थामा मई दिवस पर Chandigarh-Punjab Union of Journalists ने बनाई मानव श्रृंखला अब पति, भाई या बेटा नहीं करेगा महिलाओं की वोट का सौदा पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा लोक सभा मतदान की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए राज्य के डिप्टी कमिशनरों, पुलिस कमिशनरों और ऐसऐसपीज़ के साथ मीटिंग झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे जयराम : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू मजीठा हल्के से होगी भारी जीत कांग्रेस नेताओं ने गुरजीत औजला के साथ मजीठा में की बैठक देश ने तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी होते हैं मजदूर मैं साधारण ग्रामीण, जिसका मुकाबला बड़े-बड़े धनाढ्यों के साथ:एन.के.शर्मा एलपीयू की प्रो-चांसलर श्रीमती रश्मी मित्तल को मानद कर्नल रैंक से किया गया सम्मानित पूर्व कांग्रेसी दलवीर गोल्डी के शामिल होने से संगरूर में ‘आप’ की स्थिति हुई और मजबूत मीत हेयर की चुनावी सभाओं में जुटने लगी भारी भीड़ उर्वशी रौतेला-आलिया भट्ट की मुलाक़ात का राज़! महान संगीतकार रविन्द्र जैन के नाम पर ग़ज़ल-शास्त्रीय संगीत को बढ़ावा देने का संकल्प किसानों का औजला को समर्थन लुधियाना में मेरी जीत से विश्वासघातियों के खिलाफ पूरे देश को संदेश जाएगा : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जेल में अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात

 

‘खेडां वतन पंजाब दियां’’ की मशाल का एसएएस नगर जिले में पहुँचने पर कुराली में भरपूर स्वागत

विधायकों, डिप्टी कमिश्नर और चेयरमैन ने रूपनगर जिले से हासिल की मशाल

Malwinder Singh Kang, Malvinder Singh Kang, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Kuljit Singh Randhawa, DC Mohali, Aashika Jain, Deputy Commissioner Mohali, S.A.S. Nagar, S.A.S. Nagar Mohali, Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुराली/ एसएएस नगर , 26 Aug 2023

पंजाब को खेलों में देश का नंबर एक राज्य बनाने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान द्वारा शुरू की गई ‘‘खेडां वतन पंजाब दियां’’ के पहले सीजन की सफलता के बाद दूसरे सीजन की 29 अगस्त को बठिंडा से की जा रही शुरुआत से पहले राज्य भर में यात्रा कर रही खेल की मशाल का आज साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) जिले में पहुँचने पर कुराली में भंगड़े और गतके के प्रदर्शन के दरमियान भरपूर स्वागत किया गया।    

 लुधियाना से 22 अगस्त को शुरू हुआ मशाल मार्च 12 जिलों का चक्कर लगाने के बाद आज रूपनगर जिले से मोहाली जिले में दाखि़ल हुआ। कुराली में पहुँचने पर रूपनगर के खिलाडिय़ों ने मशाल मोहाली प्रशासन को सौंप दी। डेराबस्सी से विधायक कुलजीत सिंह रंधावा, विधायक धर्मकोट दविन्दरजीत सिंह लाडी ढौंस, डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन, आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मालविन्दर सिंह कंग, पंजाब यूथ विकास बोर्ड के चेयरमैन परमिन्दर सिंह गोल्डी, जि़ला योजना बोर्ड के चेयरपर्सन प्रभजोत कौर और कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान के पिता ज़ोरा सिंह मान ने यह मशाल हासिल की। 

इसके बाद उन्होंने यह मशाल हॉकी ओलम्पियन प्रभजोत सिंह, पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान राजपाल सिंह, ओलम्पियन निशानेबाज अंजुम मौदगिल, हॉकी ओलम्पियन धर्मवीर सिंह और नेशनल शूटिंग प्रशिक्षक अंकुश भारद्वाज को सौंप दी, जो उन्होंने दौडक़र आगे नौजवान खिलाडिय़ों को सौंपी। प्रवक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि यह खेल मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के पंजाब को खेलों में अग्रणी राज्य बनाने के सपने को पूरा करेंगे। 

विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार पंजाब की नौजवानी को नयी दिशा देने के लिए खेल के क्षेत्र में बड़े प्रयास कर रही है, जिसके अंतर्गत यह खेल समारोह चलाए जा रहे हैं। विधायक दविन्दरजीत सिंह लाडी ढौस ने कहा कि पंजाब ने नयी खेल नीति बनाकर राज्य की खेलों में जान डाल दी है और पंजाब फिर खेलों में देश का नंबर एक राज्य बनेगा। 

आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मालविन्दर सिंह कंग ने कहा कि खेलों और मशाल को लेकर पाया जा रहा उत्साह बताता है कि पंजाब की नौजवानी को दिशा देने की ज़रूरत है, इसमें अथाह सामथ्र्य है।  डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने जि़ला प्रशासन द्वारा समूह प्रतिनिधि खिलाडिय़ों, मेहमानों का धन्यवाद करते हुए खेल के इतिहास में खिलाडिय़ों द्वारा नए स्थापित किए रिकॉर्डों का हवाला दिया और नौजवान खिलाडिय़ों को इससे सीख लेने के लिए कहा।    

 पंजाब यूथ विकास बोर्ड के चेयरमैन परमिन्दर सिंह गोल्डी ने खेल एवं युवक सेवाओं विभाग द्वारा सबका धन्यवाद करते हुए बताया कि जिले के इच्छुक नौजवानों को इन खेलों में भाग लेने के लिए http://www.khedanwatanpunjabdia.com पोर्टल पर अपने आप को रजिस्टर कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 35 खेलों के अलग-अलग आठ उम्र वर्गों के मुकाबले करवाए जाएंगे, जो ब्लॉक से राज्य स्तर तक होंगे। 

बठिंडा में राष्ट्रीय खेल दिवस वाले दिन 29 अगस्त को मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान खेल के सीजन-2 का उद्घाटन करेंगे। मशाल यात्रा मोहाली स्थित सैक्टर-78 स्टेडियम में जिले के दूसरे पड़ाव के तौर पर रुकी जहाँ खिलाडिय़ों ने स्वागत किया आगे मशाल यात्रा रवाना हो गई। सैंकड़े खिलाडिय़ों की शमूलियत के बाद मशाल आगे लांडरा- चुन्नी के रास्ते जि़ला खेल अफ़सर गुरदीप कौर द्वारा अगले जि़ला फतेहगढ़ साहिब को सौंप दी गई।    

मशाल के स्वागत समारोह के मौके पर जि़ला अधिकारियों में ए डी सी (शहरी विकास) दमनजीत सिंह मान, एस डी एम खरड़ रविन्दर सिंह, सहायक कमिश्नर (ज) हरजोत कौर मावी, सी एम फील्ड अफ़सर श्री इन्दरपाल और अन्य खेल प्रेमी और लोग मौजूद थे।  

 

Tags: Malwinder Singh Kang , Malvinder Singh Kang , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Kuljit Singh Randhawa , DC Mohali , Aashika Jain , Deputy Commissioner Mohali , S.A.S. Nagar , S.A.S. Nagar Mohali , Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD