Monday, 29 April 2024

 

 

खास खबरें हिसार लोकसभा सीट से लड़े 7 चुनावों में जय प्रकाश 3 बार अलग अलग पार्टियों से निर्वाचित हुए सांसद किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट मतदाता जागरुकता के लिए गुरुग्राम के विकास सदन में वोटर्स पार्क का मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने गुरूग्राम में 67 वीं एसजीएफाई नेशनल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर 17) का किया शुभारंभ देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर ‘‘लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की लहर नहीं, सुनामी चल रही है’’- पूर्व गृह मंत्री अनिल विज संगरूर आम आदमी पार्टी की राजधानी है और हमेशा रहेगी : भगवंत मान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया चुनाव प्रचार आप नशा नहीं मिटा सकी तो बीजेपी धर्म की राजनीति कर रही : गुरजीत सिंह औजला भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन कंवलजीत सिंह समर्थकों ने किया एनके शर्मा के समर्थन का ऐलान परनीत कौर बताए कांग्रेस में मंत्री रहते हुए किसानों के लिए क्या प्रोजैक्ट लेकर आई :एन.के.शर्मा जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान कांग्रेस जन कल्याण में विश्वास करती है, न कि चुनिंदा लोगों को फायदा देने में: मनीष तिवारी राजा वडिंग ने व्यापारियों और उद्यमियों से की मुलाकात, उनकी दुर्दशा का समाधान खोजने का लिया संकल्प कांग्रेस में सक्रिय रहे जितेंद्र कुमार तोती अपने 100 समर्थकों सहित भाजपा में शामिल भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने से दिल्ली के कई काम रूके, हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से नहीं दे रहे अस्तीफा लोकसभा चुनाव में महिला वोटरों की होगी बड़ी भूमिकाः जयइंद्र कौर 4 जून को पूरा हो जाएगा मिशन 13-0, पंजाब की जनता नई कहानी लिखने को तैयार : भगवंत मान गुरजीत औजला की जीत की हैट्रिक के लिए पत्नी उतरी मैदान में

 

राज्य सरकार निराश्रित एवं दिव्यांग बच्चों की देखभाल को कृत संकल्प: धनी राम शांडिल

लुथान में एकीकृत देखभाल केंद्र के लिए भूमि का किया निरीक्षण

Dr Dhani Ram Shandil, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 27 Jul 2023

राज्य सरकार निराश्रित तथा एवं दिव्यांग बच्चों की समुचित देखभाल के लिए कारगर कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने निराश्रित बच्चों को सरल और सुखमयी बनाने के लिए 101 करोड़ रुपये की मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना आरंभ की गई है। 

यह जानकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने वीरवार को कांगड़ा जिला के लुथान में मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत एकीकृत देखभाल केंद्र के निर्माण के लिए भूमि का निरीक्षण करने के उपरांत दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इन बच्चों को, ‘सरकार ही माता, सरकार ही पिता’, की भावना के अनुरूप ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के रूप में अपनाने तथा 27 वर्ष की आयु पूर्ण करने तक इनकी देखभाल का बीड़ा उठाया है। 

इस योजना के अंतर्गत वर्ष में एक बार इन बच्चों को हवाई सेवा के माध्यम से शैक्षणिक भ्रमण पर विभिन्न राज्यों में भेजने के अतिरिक्त उन्हें थ्री-स्टार होटलों में ठहरने की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।  उन्होंने कहा कि निराश्रित बच्चों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों का सुचारू कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। 

कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि वर्तमान सरकार सामाजिक सुरक्षा के लिए कृतसंकल्प है तथा इसी दिशा में जरूरतमंदों तथा पात्र लोगों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है, महिला सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ते हुए सरकार ने महिलाओं को सुरक्षा पेंशन पंद्रह सौ रूपये प्रतिमाह निर्धारित की गई है।

इस अवसर पर विधायक ज्वालाजी संजय रत्न , उपमंडल अधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार , उपमंडल पुलिस अधिकारी विकास धीमान , तहसील कल्याण अधिकारी आदर्श शर्मा , प्रधान ग्राम पंचायत लुथान सुरेश कुमार , जिला परिषद् सदस्य कुलदीप धीमान , बीडीसी संजय कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इससे पहले स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं सामाजिक अधिकारिता मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने ज्वालामुखी मंदिर में शीश भी नवाया।

 

Tags: Dr Dhani Ram Shandil , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD