Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें रवनीत सिंह बिट्टू के बेबुनियाद आरोपों पर वड़िंग ने किया पलटवार पंजाब में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करना पहली प्राथमिकता : विजय इंदर सिंगला पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आम आदमी पार्टी, विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेता आप में हुए शामिल महिलाओँ के सम्मान से कोई समझौता नहीं करती भाजपा : जय इंद्र कौर आम आदमी पार्टी ढाई सालों में एक भी वायदे को नहीं कर सकी पूरा : परनीत कौर यूटी के लिए कांग्रेस-आप के घोषणा पत्र ने दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया: सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल की अगली सरकार नदियों के किनारे की जमीन पर खेती करने वाले सभी बार्डर वाले किसानों को जमीन का अधिकार देगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल किसानों को धान उगाने के लिए नहीं जलाना पड़ेगा डीजल: मीत हेयर कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला राजा वड़िंग को गिल और आत्म नगर में मिला जोरदार समर्थन; कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया पत्रकारों, युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस का बड़ा वादा : सप्पल की भारत के लिए साहसी योजना मैं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से आया हूं,चंडीगढ़ को जय श्रीराम मजीठा में कांग्रेस को मिला जबरदस्त प्यार पंजाब में कानून व्यवस्था जीरो,योगी से ट्रेनिंग लें भगवंत मान : डा. सुभाष शर्मा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही भारत विकसित हो सकता है:अरविंद खन्ना सी-विजिल ऐप पर प्राप्त 27 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर निपटारा: डी.सी कांगड़ा हेमराज बैरवा अमृतसर से छीने एम्स को लाया जाएगा वापिस एलपीयू के फैशन स्टूडेंट ने गुड़गांव में लाइफस्टाइल वीक में अपना कलेक्शन प्रदर्शित किया जनता की ताकत को चुनौती दे रहे जय रामः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने नशा मुक्त भारत अभियान का किया शुभारम्भ चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव लड़े रवि सिंह अपनी टीम समेत आप में हुए शामिल

 

’मानव को हो मानव प्यारा, एक दूजे का बने सहारा’ को चरितार्थ करते निरंकारी श्रद्वालु

36 महिलाओं सहित 253 निरंकारी श्रद्वालुओं ने किया रक्तदान

Nirankari, Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj, Sant Nirankari charitable Foundation, Sant Nirankari Mission, Blood Camp, Blood Donation Camp, Mohali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 25 Jun 2023

निरंकारी सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के संदेश ’ मानवता रगों में दौड़ती है’ का यही अभिप्राय है कि मानव शरीर में दौड़ने वाला रक्त ही मानवता का परिचायक है। रक्तदान किसी भी रंग, भेद, जाति, नस्ल को देखकर नहीं किया जाता बल्कि रक्तदान केवल  मानव के कल्याण के लिए ही किया जाता है। 

इसी भावना को लेकर स्थानीय सन्त निरंकारी सत्संग भवन फेज 6 मोहाली में  संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन (संत निरंकारी मिशन के सामाजिक विभाग) द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मोहाली ब्रांच के 26वें रक्तदान शिविर का उद्घाटन संत निरंकारी मंडल चंडीगढ़ के संयोजक श्री नवनीत पाठक  जी ने अपने कर कमलों द्वारा किया। 

इस अवसर पर 253 श्रद्वालुओं जिनमें 36 श्रद्धालु  महिलाएं भी  सम्मलित रहीं, ने रक्तदान कर इस महायज्ञ में अपना योगदान दिया। रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए संयोजक नवनीत पाठक जी  ने कहा कि सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज ने भी कहा है कि रक्त संबंधों से भाईचारा बनता है, वही रक्तदान से रक्त संबंध बनता है। 

यही रक्तदान की श्रेष्ठता है। बाबा हरदेव सिंह जी महाराज  ने मानवता के लिए समर्पित जीवन जीने के लिए सभी निरंकारी श्रद्वालुओं को रक्तदान देने की प्रेरणा दी तथा कहा कि ’मानव रक्त नालियों में नहीं, नाड़ियों में बहना चाहिए।’’ 

इस अवसर पर स्थानीय ब्रांच की संयोजक श्रीमती डा. जे.के. चीमा जी ने चंडीगढ़ के संयोजक नवनीत पाठक जी, क्षेत्रीय संचालक करनैल सिंह जी, सैदपुर व टीडीआई के मुखी,  रक्तदाताओं व आस पास के क्षेत्र के श्रद्वालुओं का पहुंचने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 1986 से लगातार रक्तदान शिविरों की यह लड़ी चली आ रही है। 

सतगुरू के आदेश को सर्वोच्च मानते हुए मानवता के कल्याण के लिए श्रद्वालु अपने आप को अर्पित व समर्पित करते हैं, जिसकी मिसाल यह रक्तदान शिविर हैं। रक्त संग्रहित करने के लिए पीजीआई, चड़ीगढ़ से डॉ विनीता अवस्थी व सिविल अस्पताल फेज 6 मोहाली  से  डॉ सानिया  की टीम के नेतृत्व में  पहुंचकर रक्त के यूनिट एकत्रित किए।

इस अवसर पर सत्संग का भी आयोजन किया गया।

 

Tags: Nirankari , Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj , Sant Nirankari charitable Foundation , Sant Nirankari Mission , Blood Camp , Blood Donation Camp , Mohali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD