Monday, 29 April 2024

 

 

खास खबरें व्यापारियों का हाथ गुरजीत सिंह औजला के साथ बीजेपी का जहाज ऑल टाइम हाई है और हमें मंजिल तक पहुंचाएगा क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुनामी चल रही है - पूर्व गृह मंत्री अनिल विज पंजाब में 2024 की सबसे बड़ी हेरोइन खेप ज़ब्त: पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का किया पर्दाफाश; 48 किलो हेरोइन, 21 लाख रुपए की ड्रग मनी समेत तीन मैंबर काबू प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भ सीजीसी लांडरां ने नेशनल लेवल हैकफेस्ट24 का रीजनल राउंड किया होस्ट संगरूर की समझदार जनता बाहरी उम्मीदवारों और अन्य पार्टियों को सबक सिखाएगी: मीत हेयर PEC ने जॉइंट रीसर्च और अकादमिक सहयोग के लिए श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू), कटरा, जम्मू के साथ MoU किया साइन ''यह आनंद, हर्ष और उल्लास का अवसर है'' : प्रोफेसर (डॉ.) बलदेव सेतिया, निदेशक पीईसी रति गलानी: इंडियन एंटरटेनमेंट की ट्रेलब्लेज़र को विजनरी लीडर्स ऑफ भारत 2024 पुरस्कार से सम्मानित किया गया 'हीरामंडी' के विशेष प्रीमियर में एक करोड़ की पोशाक पहनी उर्वशी रौतेला ने फ़िल्म 'टिप्पसी' के हरियाणवी किरदार में कायनात अरोड़ा ने जमाया रंग पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा वाट्सऐप चैनल जारी कई बाधाओं के बावजूद जिला मोगा में सुचारू रूप से चल रही खरीद प्रक्रिया लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिसार लोकसभा सीट से लड़े 7 चुनावों में जय प्रकाश 3 बार अलग अलग पार्टियों से निर्वाचित हुए सांसद किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट मतदाता जागरुकता के लिए गुरुग्राम के विकास सदन में वोटर्स पार्क का मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने गुरूग्राम में 67 वीं एसजीएफाई नेशनल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर 17) का किया शुभारंभ देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर ‘‘लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की लहर नहीं, सुनामी चल रही है’’- पूर्व गृह मंत्री अनिल विज संगरूर आम आदमी पार्टी की राजधानी है और हमेशा रहेगी : भगवंत मान

 

समाज के हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभ -गुरमीत सिंह खुडि़यां

कृषि मंत्री ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की

Gurmeet Khudian, Gurmeet Singh Khudian, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बादल (श्री मुक्तसर साहिब) , 14 Jun 2023

पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडि़यां ने आज गांव बादल में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और सरकारी योजनाओं की समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर पात्र व्यक्ति तक बिना किसी भेदभाव के पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार आम लोगों की सरकार है जिनके लिए आम लोग ही पंजाब के असली मालिक हैं. इसलिए यह सुनिश्चित किया जाए कि आम लोगों को दफ्तरों में परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि आम लोगों और गरीबों की यथासंभव मदद की जानी चाहिए और सरकारी कार्यालयों में लोगों को पारदर्शी तरीके से सरकारी सेवाएं प्रदान की जानी चाहिए।

स: गुरमीत सिंह खुड़ियां ने कहा कि अधिकारियों को कार्यालयों से बहार निकल  सरकार की योजनाओं और विकास परियोजनाओं की निगरानी करनी चाहिए और यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि समाज कल्याण की योजनाएं लागू हों। किसी भी जरूरतमंद को इसका लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि सरकार के सरकार आपके द्वार  कार्यक्रम के तहत अधिकारी गांवों में जाकर शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं और शिकायतों का मौके पर ही समाधान करें। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कृषि विभाग के अधिकारियों को किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी देने के लिए अधिक से अधिक प्रयास करने तथा कम लागत पर अधिक आय प्राप्त करने तथा प्राकृतिक संसाधनो के संरक्षण के लिए किसानों से निरंतर संवाद करने के निर्देश दिए। 

कैबिनेट मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को गांवों में जरूरतमंद लोगों को वृद्धावस्था पेंशन देने को कहा। इसी तरह उन्होंने रसद विभाग को निर्देश दिए कि जब भी गेहूं का वितरण हो तो विभाग की निगरानी टीमें अनाज का सही वितरण सुनिश्चित करने के लिए कड़ी निगरानी करें।

इस अवसर पर कैबनिट मंत्री ने जल आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम में गांवों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने जल निकासी विभाग को बरसात से पहले सेम नालों की सफाई सुनिश्चित करने के लिए भी कहा। 

उन्होंने श्रम विभाग को पात्र लोगों की हितग्राही कापियां तैयार करने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

Tags: Gurmeet Khudian , Gurmeet Singh Khudian , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD