Monday, 29 April 2024

 

 

खास खबरें PEC ने जॉइंट रीसर्च और अकादमिक सहयोग के लिए श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू), कटरा, जम्मू के साथ MoU किया साइन ''यह आनंद, हर्ष और उल्लास का अवसर है'' : प्रोफेसर (डॉ.) बलदेव सेतिया, निदेशक पीईसी रति गलानी: इंडियन एंटरटेनमेंट की ट्रेलब्लेज़र को विजनरी लीडर्स ऑफ भारत 2024 पुरस्कार से सम्मानित किया गया 'हीरामंडी' के विशेष प्रीमियर में एक करोड़ की पोशाक पहनी उर्वशी रौतेला ने फ़िल्म 'टिप्पसी' के हरियाणवी किरदार में कायनात अरोड़ा ने जमाया रंग पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा वाट्सऐप चैनल जारी कई बाधाओं के बावजूद जिला मोगा में सुचारू रूप से चल रही खरीद प्रक्रिया लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिसार लोकसभा सीट से लड़े 7 चुनावों में जय प्रकाश 3 बार अलग अलग पार्टियों से निर्वाचित हुए सांसद किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट मतदाता जागरुकता के लिए गुरुग्राम के विकास सदन में वोटर्स पार्क का मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने गुरूग्राम में 67 वीं एसजीएफाई नेशनल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर 17) का किया शुभारंभ देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर ‘‘लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की लहर नहीं, सुनामी चल रही है’’- पूर्व गृह मंत्री अनिल विज संगरूर आम आदमी पार्टी की राजधानी है और हमेशा रहेगी : भगवंत मान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया चुनाव प्रचार आप नशा नहीं मिटा सकी तो बीजेपी धर्म की राजनीति कर रही : गुरजीत सिंह औजला भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन कंवलजीत सिंह समर्थकों ने किया एनके शर्मा के समर्थन का ऐलान परनीत कौर बताए कांग्रेस में मंत्री रहते हुए किसानों के लिए क्या प्रोजैक्ट लेकर आई :एन.के.शर्मा जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान

 

मध्यप्रदेश में प्रियंका गांधी की 5 गारंटी

Priyanka Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra, Uttar Pradesh, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जबलपुर , 12 Jun 2023

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान का शंखनाद करते हुए लोगों को पांच गारंटी दी है और राज्य में कांग्रेस की सरकार बनते ही इन्हें पूरा करने का वादा भी किया है। जबलपुर के शहीद स्मारक में आयोजित जनसभा में प्रियंका गांधी ने राज्य की शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार पर जमकर हमले बोले और वर्तमान दौर की राजनीति का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि राज्य में 18 साल से भाजपा की सरकार है और उसने सिर्फ वादे और घोषणाएं करने का ही काम किया है। यह शर्मनाक है कि बीते तीन साल में सिर्फ 21 लोगों को ही यह सरकार नौकरी दे सकी है। प्रियंका गांधी ने आगामी समय में होने वाले राज्य के विधानसभा चुनाव को लेकर आम जनता से पांच वादे किए हैं। 

उन्होंने कहा है कि राज्य में हर महिला को 15 सौ रुपए महीने दिए जाएंगे, गैस सिलेंडर एक हजार रुपए में नहीं पांच सो रुपये में मिलेगा, 100 यूनिट बिजली मुफ्त होगी वही 200 यूनिट बिजली की आधी राशि देना होगी, सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन को लागू किया जाएगा और किसानों की कर्ज माफी को जारी रखा जाएगा।

प्रियंका गांधी ने मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार को घोटालों की सरकार करार दिया है। उन्होंने कहा है कि यह सरकार 220 माह से राज्य की सत्ता पर है और इस दौरान 225 घोटाले हुए हैं, इससे साफ है कि हर माह एक घोटाला हुआ है। कर्नाटक के विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विरोधियां द्वारा गालियां देने का मामला उठाया था जिस पर तंज कसते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी की गाली वाली लिस्ट से मध्य प्रदेश की घोटालों की लिस्ट कहीं लंबी है, यहां नर्मदा नदी हो, महाकाल कॉरिडोर हो किसी को भी नहीं छोड़ा गया है घोटाले के मामले में।

प्रियंका गांधी ने कहा कि वे यहां वोट मांगने नहीं आई है लोगों को जगाने आई है। उन्होंने मीडिया पर तंज कसा और कहा कि जो बताया और दिखाया जाता है वह हकीकत से दूर है, इसके लिए उन्होंने एक किस्सा भी सुनाया। इसके जरिए लोगों से कहा कि वे मीडिया की बातों पर भरोसा न करें बल्कि हकीकत को जाने और फैसले लें।

राज्य में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और प्रियंका गांधी विधानसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद करने आई ।वह विमान से जबलपुर पहुंची और उसके बाद नर्मदा नदी के तट पर ग्वारीघाट पर पहुंच कर उन्होंने पूजा-अर्चना की और नर्मदा मैया की आरती की। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ, सांसद विवेक तंखा सहित तमाम अन्य नेता मौजूद रहे। प्रियंका गांधी शहीद स्मारक में आयोजित जनसभा को भी संबोधित करने वाली हैं।

राज्य सरकार के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रियंका गांधी पर तंज कसा है और कहां है प्रियंका गांधी चुनावी हिंदू हैं, जिन्हें चुनाव के समय मंदिर, गंगा और नर्मदा मैया की याद आती है। प्रदेश की जनता कांग्रेस के इस पाखंड को अच्छी तरह समझती है। मेरा यही कहना है कि संस्कारधानी की जगह किसी और शहर को चुन लेती, संस्कारधानी आ रही हैं और ऐसे लोगों के साथ मंच शेयर कर रही हैं जो महिलाओं को आइटम बोलते हैं कहीं टंच माल बोलते हैं। नर्मदा मैया और गंगा मैया की याद आपको चुनाव के समय ही आती है।

 

Tags: Priyanka Gandhi , Priyanka Gandhi Vadra , Uttar Pradesh , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD