Thursday, 28 September 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाकर शहीद भगत सिंह के सपने साकार करने का प्रण वर्ल्ड रेबीज-डे- ब्लाक खुईखेड़ा के विभिन्न सेंटरों में लगाया जागरूकता कैम्प एसआईटी के पास पर्याप्त सबूत कि सुखपाल खैरा ड्रग्स तस्करी में शामिल रहे हैं - मलविंदर सिंह कंग आपदा प्रभावितों की मदद के लिए आगे आईं शिमला की वयोवृद्ध महिलाएं भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारियों ने आपदा राहत कोष में दिया योगदान पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट के मार्गदर्शन में सार्वजनिक प्रदर्शन प्रणाली का उद्घाटन किया गया प्रदूषित हवा व वातावरण परिवर्तन के दुष्प्रभावों से बचने के लिए आज से ही सावधान रहने की जरुरत: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यू.ए.ई. के प्रवासी हिमाचलियों को निवेश के लिए आमंत्रित किया दशहरे उत्सव को मज़ेदार कॉमेडी और हंसी से भरने जा रही है गिप्पी ग्रेवाल स्टारर फिल्म "मौजां ही मौजां" गेहूँ के स्टॉक में हेराफेरी के दोष अधीन विजीलैंस द्वारा डी.एफ.एस.सी, दो इंस्पेक्टर और तीन आढ़तियों के खि़लाफ़ केस दर्ज पंजाब के गाँव नवां पिंड सरदारां ने जीता बैस्ट टूरिज्म विलेज ऑफ इंडिया 2023 अवॉर्ड सिख नेशनल कॉलेज चरण कंवल बंगा में डिग्री वितरण समारोह का आयोजन शहीदों के परिजनों को देश के 140 करोड़ लोग 1-1 रुपया आर्थिक मदद दें : वीरेश शांडिल्य पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बिलियरी साइंसेज़ में जल्द शुरू होगी लीवर ट्रांसप्लांट की सुविधा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सीमा से सटे गांवों के लोगों के हौंसले को सराहा धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में शराब व माँस की बिक्री पर लगे प्रतिबंधः वीरेश शांडिल्य अप्रैल 2022 से अब तक पी.एस.पी.सी.एल और पी.एस.टी.सी.एल द्वारा 4151 नौकरियाँ प्रदान की गईं- हरभजन सिंह ई.टी.ओ. खरीफ मंडीकरण सीजन 2023-24 के लिए सभी पुख़्ता प्रबंध मुकम्मल: लाल चंद कटारूचक्क शाहपुर विस क्षेत्र में हर घर नल और जल पहुंचेगा: केवल सिंह पठानिया शहीद प्रदीप सिंह की अंतिम अरदास: मुख्य मंत्री की तरफ से कैबिनेट मंत्री जौड़ामाजरा ने श्रद्धा के फूल किए भेंट प्राकृतिक कृषि पद्धति से मज़बूत होगी किसानों की आर्थिकी : शिव प्रताप शुक्ल

 

संत निरंकारी मिशन द्वारा संपूर्ण भारत के 15 पर्वतीय स्थलों पर विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन

Nirankari, Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj, Sant Nirankari charitable Foundation, Sant Nirankari Mission
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पंचकुला / चंडीगढ़ , 02 Jun 2023

निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी के पावन आशीर्वाद से विश्व को वैश्विक प्रदूषण एवं ग्लोबल वार्मिंग के संकट से बचाने हेतु संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा, संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा संयुक्त राष्ट्र की थीम ‘बीट प्लास्टिक पोल्युशन’ के विषय अनुरूप, दिनांक 5 जून, 2023 को ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के अवसर पर मेगा स्वच्छता अभियान का आयोजन कर रहा है।

पर्यावरण संकट के मध्य जहां प्रदूषण से निपटने हेतु समूची दुनिया एक साथ, एक मंच पर आकर खड़ी हो गयी है, ऐसे समय में संत निरंकारी मिशन के हजारों स्वयंसेवक अपनी खाकी वर्दी और संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की नीली टी-शर्ट एवं टोपी में सेवारत रहेंगे। साथ ही भक्तों और संबंधित शहरों के निवासियों के संग मिलकर वृक्षारोपण और स्वच्छता का मेगा अभियान चलाएंगे जिससे प्रकृति को स्वच्छ, निर्मल और सुंदर बनाया जा सके।

निरंकारी मिशन द्वारा संपूर्ण भारतवर्ष के 15 पर्वतीय एवं पर्यटक स्थलों, जिनमें मुख्यतः उत्तराखंड से मसूरी, ऋषिकेश, लैंसडाउन, नैनीताल; हिमाचल प्रदेश का शिमला शहर, मनाली, धर्मशाला; गुजरात के सपुतारा, महाराष्ट्र के महाबलेश्वर, पंचगनी, खंडाला, लोनावाला, पन्हाला; सिक्किम के जोरेथांग शहर और कर्नाटक की नंदी हिल्स जैसे पर्वतीय स्थलों पर प्रातः 8.30 बजे से इस अभियान का आरम्भ हो जायेगा। 

कार्यक्रम की शुरूआत प्रार्थना से होगी जिसमें सभी स्वयंसेवक सम्मिलित होंगे और इसका समापन लगभग दोपहर 1.00 बजे तक हो जायेगा। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के सचिव श्री जोगिंदर सुखीजा ने बताया कि मिशन के युवा स्वयंसेवक ‘बीट प्लास्टिक पोल्युशन’ की थीम पर नुक्कड़ नाटिकाओं (नुक्कड़-नाटक) का आयोजन कर लोगों को पर्यावरण संकट के प्रति जागरूक करेंगे। 

नो प्लास्टिक यूज, बीट एयर पॅाल्यूशन, स्वच्छता और वृक्षारोपण के इस संदेश पर ज़ोर देने के लिए सभी स्वयंसेवक तख्तियां एवं बैनर का उपयोग कर मानव श्रृंखला बनायेंगे। साथ ही हिल स्टेशन पर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु कपड़ो के थैलों का वितरण भी किया जायेगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागी ‘पर्यावरण संरक्षण’ हेतु शपथ भी लेंगे। 

संत निरंकारी मिशन 2014 से ही संयुक्त राष्ट्र के यूनाइटेड नेशन एनवाईरनमेंट प्रोग्राम पर्यावरण कार्यक्रम की थीम पर ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ मना रहा है। सभी प्रतिभागियों के लिए कार्यस्थल पर जलपान, पार्किंग एवं चिकित्सा व्यवस्था का समुचित प्रबंध किया जा रहा है।

आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर सत्गुरु माता जी के पावन आशीर्वाद से दिनांक 26 फरवरी को ‘अमृत परियोजना’ का आयोजन संपूर्ण भारतवर्ष में किया गया था जिसे समाज के सभी क्षेत्रों से सराहना प्राप्त हुई। इस परियोजना को और अधिक गति देने हेतु संत निरंकारी मिशन द्वारा 100 से अधिक वाटर बोडिस पर ‘जल निकाय स्वच्छता अभियान’ को दिनांक 4 व 5 जून 2023, को अपने स्तर पर करेंगे। संत निरंकारी मिशन निरंतर आध्यात्मिक जागृति के साथ-साथ मानवता की सेवा में स्वयं को प्रतिपल समर्पित कर रहा है। 

इन सेवाओं में मुख्यतः वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविरों का आयोजन इत्यादि प्रमुख है। इसके अतिरिक्त समाज के उत्थान हेतु महिला सशक्तिकरण एवं युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक मागर्दशन देने के लिए अनेक कल्याणकारी परियोजनाओं को भी संचालित कर रहा है। अपनी इन निःस्वार्थ सेवाओं हेतु मिशन विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा सराहा गया है और परमार्थ हेतु यह सभी सेवाएं सत्गुरु के निर्देशन में निरंतर जारी है।

निश्चित रूप में समय-समय पर आयोजित किये गये ऐसे अभियान प्रकृति के संतुलन को बनाये रखने हेतु एक सार्थक कदम है जिसमें संत निरंकारी मिशन अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

 

Tags: Nirankari , Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj , Sant Nirankari charitable Foundation , Sant Nirankari Mission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD