Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव

 

पुरुष विश्व मुक्केबाजी: 13 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित, अमित पंघल को नहीं मिली जगह

Sports News, Boxing, IBA Men
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Apr 2023

Last updated on: Apr 08, 2023, 00:00 IST

छह बार के एशियाई चैंपियनशिप के पदक विजेता शिवा थापा और 2019 एशियाई चैंपियनशिप के रजत विजेता दीपक भोरिया 30 अप्रैल से 14 मई तक उज्बेकिस्तान के ताशकंद में होने वाली आगामी आईबीए पुरुष विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे। 

शिवा 63.5 किग्रा वर्ग में भारतीय चुनौती संभालेंगे। दीपक 51 किग्रा फ्लाईवेट वर्ग में चुने गए हैं। सूत्रों ने 'आईएनएस' को बताया कि दीपक को 2019 विश्व मुक्केबाजी के रजत विजेता अमित पंघल के मुकाबले आकलन स्कोर के आधार पर चुना गया है।भारतीय मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा, "पुरुष टीम कड़ी मेहनत कर रही है और मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। 

मुझे विश्वास है कि उनमें से हरेक देश को गौरव प्रदान करेगा। हमने हाल में भारतीय महिला मुक्केबाजों को दिल्ली विश्व चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ पदक आंकड़ा जीतते देखा था और मैं उम्मीद करता हूं कि हमारे लड़के भी विश्व चैंपियनशिप में हमें गौरव प्रदान करेंगे।"

प्रतियोगिता में सात गत विश्व चैंपियन उतरेंगे।भारतीय टीम में अनुभवी मुक्केबाज और 2022 एशियाई चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता मोहम्मद हुसामुद्दीन 57 किग्रा वर्ग में अपनी चुनौती रखेंगे।ताशकंद चैंपियनशिप में 104 देशों के लगभग 640 मुक्केबाज अपना पंजीकरण करा चुके हैं। 

स्वर्ण पदक विजेता को दो लाख डॉलर का पुरस्कार दिया जाएगा जबकि रजत विजेता को एक लाख डॉलर का पुरस्कार मिलेगा। दोनों कांस्य पदक विजेताओं को 50-50 हजार डॉलर दिए जाएंगे।भारतीय टीम 17 अप्रैल को ताशकंद रवाना होगी और विश्व चैंपियनशिप से पहले ट्रेनिंग कैम्प में हिस्सा लेगी। 

सात ओलम्पिक वर्गों - 51, 57, 63.5, 71, 80, 92 और 92 प्लस किग्रा में दो-दो मुक्केबाज ट्रेनिंग कैम्प में हिस्सा लेंगे।

भारतीय दल इस प्रकार है: गोविन्द साहनी (48), दीपक भोरिया(51), सचिन सिवाच (54), मोहम्मद हुसामुद्दीन(57), वरिंदर सिंह (60), शिवा थापा (63.5), आकाश सांगवान (67), निशांत देव (71), सुमित कुंडू (75), आशीष चौधरी (80), हर्ष चौधरी (86), नवीन कुमार (92) और नरेंदर बेरवाल (92 प्लस)

 

Tags: Sports News , Boxing , IBA Men's World Boxing , IBA Men's World Boxing 2023 , IBA Men World Boxing , IBA Men World Boxing 2023 , IBA World Boxing , IBA World Boxing 2023 , Tashkent , Uzbekistan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD