Friday, 10 May 2024

 

 

खास खबरें लोकसभा के गैरहाजिर रहने वाले को वोट मांगने का अधिकार नहीं:एन.के.शर्मा अकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल हुए मंडलाध्यक्ष एवं दर्जनों कार्यकर्ता वार्ड 13 के कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश पिनाणा अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल किसानों के सवाल कहां उठाए, वो बताएं आप नेता : गुरजीत सिंह औजला मोदी ने किसानों, जवानों को विफल किया : प्रताप सिंह बाजवा कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपने चुनाव प्रचार को दी गति कांग्रेस ने हर नए स्नातक को पहली नौकरी की गारंटी का वादा किया : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग तख्त श्री केसगढ़ साहिब और माता नैना देवी मंदिर में नतमस्तक हो डा. सुभाष शर्मा ने शुरू किया चुनावी अभियान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारम्भ किया पंजाब पुलिस ने अंतर-राज्यीय हथियार तस्करी रैकेट का किया पर्दाफाश; 6 पिस्तौलों समेत 2 व्यक्ति काबू राजभवन में मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (बिमटेक) के 36वें दीक्षांत समारोह का गरिमापूर्ण आयोजन व्यय पर्यवेक्षक द्वारा चंडीगढ़ में आम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक गो धार्मिक के साथ स्वयंसेवक बने 10,000 रुपए रिश्वत लेता आर्कीटैक्ट विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू मजीठा हलके के प्रभारी प्रदीप सिंह भुल्लर ने संधू समुंदरी के पक्ष में रोड शो निकाला संधू समुंदरी को अपना नैतिक कर्तव्य निभाते देख लोग आश्वस्त और खुश होए भाजपा प्रत्याशी तरनजीत सिंह संधू समुंदरी ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा जन्म स्थान बाबा बुड्ढा साहिब में मत्था टेका भगवंत मान ने पटियाला में डा. बलबीर सिंह के लिए किया चुनाव प्रचार भगवंत मान ने मलेरकोटला में मीत हेयर के लिए किया चुनाव प्रचार अमृतसर में आम आदमी पार्टी ने अकाली दल को दिया झटका

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विश्व वानिकी दिवस पर ‘हटेगी फुलणू, लौटेगी चरागाह’ अभियान का शुभारम्भ किया

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Hategi Fulnu, Lautegi Charagah, World Forestry Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 21 Mar 2023

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर ‘हटेगी फुलणू, लौटेगी चरागाह’ अभियान का शुभारम्भ किया। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को वनों की आग की रोकथाम और लैंटाना प्रभावित क्षेत्रों में पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली के बारे में जागरूक करना है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वनों की आग न केवल वन सम्पदा बल्कि क्षेत्र की जैव विविधता, वातावरण और पारिस्थितिकी को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि गर्मियों में सूखे के दौरान वन चीड़ की पत्तियों और सूखे घास-फूस से भर जाते हैं। उन्होंने कहा कि वनों में आग के कारण न सिर्फ वन सम्पदा प्रभावित होती है बल्कि भूमि की उर्वरता के साथ-साथ जल स्त्रोतों को भी नुकसान पहुंचता है। 

मुख्यमंत्री ने वन संपदा संरक्षण और हानिकारक खरपतवार को जड़ से उखाड़ने के संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आठ दिनों तक चलने वाला यह अभियान 28 मार्च को संपन्न होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वनों के संरक्षण में जन जागरूकता के महत्व पर बल देते हुए कहा कि वन राज्य के लिए बहुमूल्य सम्पत्ति है और हर वर्ष गर्मियों के दौरान वनों में आग की घटनाएं बढ़ जाती हैं जिससे करोड़ों की वन संपदा और अन्य जीव-जंतुओं का नुकसान होता है। 

उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से इसे रोकने की आवश्यकता है। 

उन्होंने कहा कि जंगल की आग से पारिस्थितिकी तंत्र और अर्थव्यवस्था दोनों पर दुष्प्रभाव पड़ता है। उन्होंने लोगों से इस अभियान को सफल बनाने के लिए वन विभाग को पूर्ण सहयोग देने की अपील की।मुख्यमंत्री ने कहा कि लैंटाना खरपतवार विशेष तौर पर राज्य के निचले क्षेत्रों में पारिस्थितिकी तंत्र को बुरी तरह प्रभावित करता है और इसमें लोगों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 

लैंटाना कृषि तथा वन भूमि दोनों के लिए ही हानिकारक है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लैंटाना उन्मूलन पर पोस्टर और वनों में आग पर एक पुस्तिका भी जारी की। प्रधान मुख्य वन अरण्यपाल (एचओएफएफ) राजीव कुमार ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और अभियान की गतिविधियों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। 

उन्होंने कहा कि आठ दिनों के इस अभियान के दौरान प्रचार टीम पारिस्थितिकी बहाली के अंतर्गत 48 केंद्रों तक पहुंच कर लोगों को जागरूक करेगी। इन वाहनों में लोगों को वनों में आग से निपटने के प्रति जागरूकता सामग्री उपलब्ध होगी। मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर, विधायक हरीश जनारथा, हिमाचल प्रदेश वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, प्रधान सचिव ओंकार चंद शर्मा, कैम्पा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नागेश कुमार सहित अन्य गणमान्य व वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Hategi Fulnu , Lautegi Charagah , World Forestry Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD