Saturday, 18 May 2024

 

 

खास खबरें अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने की गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली सनौर में अकाली दल प्रत्याशी के कार्यालय का उदघाटन खरड़ में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का दौरा करने के लिए माननीय राज्यपाल पंजाब को अनुरोध पत्र परनीत कौर व गांधी पटियाला हलके के लिए कोई प्रोजैक्ट नहीं लाए:एन.के.शर्मा मलोया में 20 मई को योगी आदित्य नाथ की विशाल चुनावी जनसभा-प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा फिल्म 'करतम भुगतम ' को ऑडियंस का प्यार और बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता लोक सभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग की हिदायतों का पूरा पालन किया जाए: जनरल पर्यवेक्षक जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल की देखरेख में वोटिंग मशीनों का पूरक रैंडमाइजेशन किया गया फिल्म कुड़ी हरियाणे वल दी / छोरी हरियाणे आली के टीजर में जट्ट और जाटनी के रूप में चमके एमी विर्क और सोनम बाजवा पंजाबी सावधान रहें, आप और कांग्रेस एक ही थाली के चट्टे-बट्टे : डॉ. सुभाष शर्मा आनंदपुर लोकसभा के अंतर्गत आता गढ़शंकर ग्रीन चुनाव के लिए एक मॉडल के रूप में करेगा 2024 की दूसरी छमाही में बड़े OTT शो के सीक्वल का बेसब्री से इंतज़ार: मिर्ज़ापुर 3 से ताज़ा ख़बर 2 तक आनंदपुर साहिब संसदीय क्षेत्र देश में हरित चुनाव का मॉडल बनकर उभरेगा पंजाब पुलिस की साईबर क्राइम डिवीजऩ ने अमरीका में रहने वाले लोगों को ठगने वाले दो फर्जी कॉल सैंटरों का किया पर्दाफाश; 155 व्यक्ति काबू ढाई सालों में आम आदमी पार्टी की ओर से किए विकास का हिसाब मांगे शहरवासीः जयइंद्र कौर जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

 

उत्सव की तरह मनाया गया गृह मंत्री अनिल विज के जन्मदिन, प्रदेशभर से शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा

विभिन्न संगठनों सहित कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन पर बाजारों, मंदिरों एवं अन्य स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया, वहीं शास्त्री कालोनी में भी भंडारे लगाए गए

Anil Vij, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Mar 2023

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज का 70वां जन्मदिन बुधवार को उत्सव की तरह अम्बाला छावनी में मनाया गया। मंत्री विज के शास्त्री कालोनी आवास पर प्रदेशभर से हजारों की संख्या में उनके चाहने वालों का तांता दिनभर लगा रहा और लोगों ने शुभकामनाएं दी।

आमजन, कार्यकर्ताओं, विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग प्रात: से ही मंत्री विज के आवास पर शुभकामनाएं देने के लिए पहुंचने लगे थे और इस बीच गुलदस्तों के अम्बार मंत्री विज के आवास पर लग गए। “गृह मंत्री अनिल विज जिंदाबाद, भाई अनिल विज जिंदाबाद” के जोरदार नारे दिनभर मंत्री विज के निवास क्षेत्र शास्त्री कालोनी में गूंजते रहे। गृह मंत्री अनिल विज को विभिन्न मंत्रियों, विधायकों, सेलीब्रिटी, अधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न लोगों ने जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

मंत्री विज की कार्यशैली एवं विकास कार्यों पर आधारित कई गीत गए

गृह मंत्री अनिल विज के जन्मदिन पर हरियाणा के अलग-अलग जिलों से आए उनके चाहने वालों ने उनको समर्पित कई गीत भी गृह मंत्री अनिल विज के समक्ष गाए। इतना ही नहीं उनके विकास कार्यों से भी प्रभावित होकर कई लोगों ने उसपर आधारित गीत भी मंत्री पढ़े। रात तक मंत्री विज के आवास पर उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा और लोगों ने उनके दीर्घायु की मनोकामना की।

बाजारों, कालोनियों व मंदिरों में भंडारों का आयोजन

गृह मंत्री अनिल विज के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं एवं उनके चाहने वालों ने विभिन्न बाजारों, मंदिरों एवं अन्य स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया गया। इसके अलावा विभिन्न संस्थाओं ने भी भंडारे लगाए। दोपहर तक यह भंडारे अलग-अलग बाजारों, मंदिरों व अन्य स्थानों पर आयोजित किए गए। 

भाजपा कार्यालय के समक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं ने भंडारा लगाया वहीं, सुभाष पार्क के समक्ष रेहड़ी फडी मार्केट एसोसिएशन, लालकुर्ती में कार्यकर्ताओं ने, दाल बाजार में जैन सभा द्वारा, हनुमान मार्किट में बाजार एसोसिएशन ने लड्‌डू बांटे। इस अवसर पर भाजपा मंडल प्रधान राजीव गुप्ता डिम्पल, किरणपाल चौहान, अजय पराशर, बीएस बिंद्रा, संजीव सोनी, सुरेंद्र तिवारी, राम बाबू यादव, श्याम सुंदर अरोड़ा, अनिल कौशल सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

इसी तरह रोटी बैंक अम्बाला द्वारा गृह मंत्री अनिल विज के जन्मदिन के अवसर पर सिविल अस्पताल में भंडारे का आयोजन किया गया। गृह मंत्री अनिल विज के जन्मदिन पर आज से सात वर्ष पहले संस्था की स्थापना की गई थी। कार्यक्रम में आईजी शिबास कविराज मुख्यतिथि थे। इस अवसर पर रोटी बैंक के प्रमुख सदस्यों में रमन गुप्ता, विनय मैहता, धीरज भंडारी, मनीष विजय सहगल, अरुण खन्ना, परमजीत सिंह बत्रा, शैलेंद्र खन्ना शैली उपस्थित रहे।

शास्त्री कालोनी सोसाइटी द्वारा लगाया गया भंडारा

वहीं, गृह मंत्री अनिल विज के निवास क्षेत्र शास्त्री कालोनी परिवार रेजिडेंट सोसाइटी की ओर से भी कालोनी में भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें कालोनी के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर सोसाइटी के प्रधान राजेश अग्रवाल, महासचिव बलित नागपाल, हंसराज, अश्विन नागपाल, राकेश  दीपक कौशिक, विपिन खन्ना,,सुभाष अरोड़ा, डा. हरप्रकाश, सुमेश खन्ना, भोला, डा. गहलोत, विवेक जैन, घई, कार्तिक विशाल आदि उपस्थित रहे।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD