Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें लुधियाना नगर निगम का क्लर्क जन्म प्रमाण पत्र में सुधार के लिए 11500 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ़्तार माईक्रो आब्जर्वर करेंगे नाजुक व संवेदनशील बूथों की निगरानी अमृतसर लोकसभा चुनाव में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने विशाल जनसभा को संबोधित किया- तरुण चुग बिजली मीटर लगाने के बदले 12000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन विजीलैंस ब्यूरो द्वारा पी.एस.पी.सी.एल का लाईनमैन और पूर्व सरपंच गिरफ़्तार भाजपा ने आपदा में पैसा नहीं दिया, विधायक खरीदने पर लगाया : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लुधियाना से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया चुनाव प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब से उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी के लिए किया प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर जी के भोग रस्म में हुए शामिल रवनीत सिंह बिट्टू के बेबुनियाद आरोपों पर वड़िंग ने किया पलटवार पंजाब में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करना पहली प्राथमिकता : विजय इंदर सिंगला पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आम आदमी पार्टी, विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेता आप में हुए शामिल महिलाओँ के सम्मान से कोई समझौता नहीं करती भाजपा : जय इंद्र कौर आम आदमी पार्टी ढाई सालों में एक भी वायदे को नहीं कर सकी पूरा : परनीत कौर यूटी के लिए कांग्रेस-आप के घोषणा पत्र ने दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया: सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल की अगली सरकार नदियों के किनारे की जमीन पर खेती करने वाले सभी बार्डर वाले किसानों को जमीन का अधिकार देगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल किसानों को धान उगाने के लिए नहीं जलाना पड़ेगा डीजल: मीत हेयर कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला राजा वड़िंग को गिल और आत्म नगर में मिला जोरदार समर्थन; कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया पत्रकारों, युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस का बड़ा वादा : सप्पल की भारत के लिए साहसी योजना मैं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से आया हूं,चंडीगढ़ को जय श्रीराम मजीठा में कांग्रेस को मिला जबरदस्त प्यार

 

अधिकारी से 5 लाख रुपए की जबरन वसूली करने वाला प्राईवेट व्यक्ति विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू

 Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, State Vigilance Bureau
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खरड़ , 31 Jan 2023

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज एक प्राईवेट व्यक्ति लाल चंद बांसल, निवासी गूगा माडी कॉलोनी, खरड़, जि़ला एस.ए.एस. नगर को पटियाला के म्यूनिसिपल इंजीनियर बलदेव राज वर्मा से विजीलैंस ब्यूरो को शिकायत करने की धमकी देकर जबरन पैसे वसूलने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया है।  

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त अधिकारी ने ब्यूरो को दी शिकायत में दोष लगाया है कि उक्त प्राईवेट व्यक्ति उसे ब्यूरो के पास शिकायत करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। उसने बताया कि उक्त कथित ब्लैकमेलर शिकायत वापस लेने के बदले उससे 2 करोड़ रुपए की माँग कर रहा है, जिसमें से 50 लाख रुपए नकद और 1.50 करोड़ रुपए की जायदाद देने के लिए कह रहा है।

शिकायतकर्ता अधिकारी ने इस सम्बन्धी सारी बातचीत रिकॉर्ड कर ली, क्योंकि वह जबरन वसूली की रकम नहीं देना चाहता था, परन्तु उसने दोषी को टोकन मनी के तौर पर 5 लाख रुपए देने का झूठा वादा किया है। शिकायतकर्ता ने यह भी दोष लगाया है कि इससे पहले मुलजि़म लाल चंद बांसल ने उसके खि़लाफ़ साल 2015 और 2017 में भी दो शिकायतें दर्ज करवाई थीं, परन्तु विजीलैंस ब्यूरो ने पड़ताल के बाद में दोनों शिकायतें दफ़्तर दाखि़ल कर दी थीं।  

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जाँच के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और दोषी लाल चंद को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 5 लाख रुपए लेते हुए टी.डी.आई. कॉलोनी खरड़ के पास से गिरफ़्तार कर लिया। इस सम्बन्धी विजीलैंस ब्यूरो के थाना उडन दस्ता-1 पंजाब, एस.ए.एस. नगर में आई.पी.सी. की धारा 419, 420, 384 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और इस मामले की अगली जाँच जारी है।  

उन्होंने आगे बताया कि उपरोक्त दोषी की गिरफ़्तारी के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने उसके घर की तलाशी ली, जिस दौरान 70 के करीब फाइलें, अलग-अलग दस्तावेज़ और नोट गिनने वाली मशीन के अलावा एक लैपटॉप भी बरामद किया, जिसमें अलग-अलग सरकारी अधिकारियों के खि़लाफ़ दर्ज शिकायतों सम्बन्धी डिजिटल फाइलें हैं। पुलिस द्वारा पहले भी उसके विरुद्ध धोखाधड़ी के दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए थे।  

प्राथमिक जाँच के दौरान यह बात सामने आई है कि उपरोक्त दोषी सरकारी कर्मचारियों के विरुद्ध आर.टी.आई. और शिकायतें दर्ज करवाता था और बाद में वह सम्बन्धित अधिकारियों के विरुद्ध कोई जाँच/शिकायत ना करवाने संबंधी घोषणा पत्र देकर ऐसी शिकायतें वापस ले लेता था। पहले भी उक्त मुलजि़म ने नगर काऊंसिल, खरड़ में घोषणा पत्र दिया था कि वह शिकायतकर्ता बलदेव राज वर्मा के खि़लाफ़ आर.टी.आई. के तहत कोई जानकारी नहीं चाहता।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , State Vigilance Bureau

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD