Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

महिला टी20 ट्राई सीरीज : दीप्ति, अमनजोत की मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 27 रन से दी मात

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batswoman, Womens T20 Tri Series, Deepti Sharma, Amanjot Kaur, India, South Africa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ईस्ट लंदन , 20 Jan 2023

Last updated on: Jan 20, 2023, 00:00 IST

अनुभवी दीप्ति शर्मा (33 रन और 3/30) के शानदार हरफनमौला प्रदर्शन और अमनजोत कौर के डेब्यू पर 30 गेंद में नाबाद 41 रन की मदद से भारत ने महिला टी20 ट्राई-सीरीज के उद्घाटन मैच में दक्षिण अफ्रीका को 27 रन से हरा दिया। भारत 12वें ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 69 रन पर था, जब दीप्ति शर्मा और अमनजोत ने छठे विकेट के लिए 76 रनों की तेज-तर्रार साझेदारी की, जिससे भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने 20 ओवरों में 147/6 का प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाया। 

दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। दीप्ति ने 23 गेंदों में 33 रन बनाए, जिसमें एक चौका और एक छक्का लगाया, जबकि अमनजोत ने नाबाद 41 रन में सात चौके लगाए। सलामी बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने 34 गेंदों में 35 रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज नॉनकुलुलेको म्लाबा (2-15), मरिजाने कप्प 1-30) ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम पर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन गेंदबाज कामयाब नहीं रहीं। दक्षिण अफ्रीका के जवाब के दौरान दीप्ति एक बार फिर सामने आईं क्योंकि उन्होंने 30 रन पर तीन विकेट लिए क्योंकि 12वें ओवर में दक्षिण अफ्रीका जल्द ही पांच विकेट के नुकसान पर 64 रन ही बना पायी और 20 ओवरों में केवल नौ विकेट के नुकसान पर 120 रन ही बना सकी। 

गेंदबाज दीप्ति शर्मा ने चार ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट झटके। वहीं, देविका वैद्य ने तीन ओवर में 19 रन देकर दो विकेट झटके। वहीं, टीम की प्लेयर आफ द मैच अमनजोत कौर रहीं।

स्कोर :

भारत : 20 ओवर में 147/6 (यस्तिका भाटिया 35, दीप्ति शर्मा 33, अमनजोत कौर नाबाद 41; नॉनकुलुलेको म्लाबा 2-15)।

दक्षिण अफ्रीका : 20 ओवर में 120/9 (सुने लूस 29, दीप्ति शर्मा 3-30, देविका वैद्य 2-19)।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batswoman , Womens T20 Tri Series , Deepti Sharma , Amanjot Kaur , India , South Africa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD